Author: Himachal Varta

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज ऐलान किया कि वह 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के काले खेती कानूनों के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस सम्बन्धी ट्वीट करते हुए श्री सिंगला ने कहा, ‘‘मैं किसान दिवस के अवसर पर अपने किसानों और आढ़तियों की माँगों के समर्थन में और भाजपा की केंद्र सरकार के क्रूर खेती कानूनों के विरुद्ध भूख हड़ताल पर बैठूंगा।’’ ‘‘मैं सभी से अपील करता हूँ कि केंद्र की ज़ालिम सरकार और इसकी लोक विरोधी नीतियों के विरुद्ध एकजुटता…

Read More

सिरमौर प्रवास पर पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा ने कहा- महिलाओं एवं बाल अपराधों पर अंकुश लगाना…. नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी खंड हिमांशु मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों का आह्वान किया है कि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए पुलिस को इसी प्रकार सजगता के साथ सेवाएं देनी होगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी, अवैध खनन व महिलाओं एवं बाल अपराधों पर अंकुश लगाने को हिमाचल पुलिस की प्राथमिकता बताया। सिरमौर जिला के तीन दिवसीय दौरे के दौरान पुलिस महा निरीक्षक हिमांशु मिश्रा ने पुलिस लाइन नाहन…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने कहा कि कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति यानि प्राईमरी कांटेक्ट में आने वाले व्यक्ति को कोविड टैस्ट के लिए अपना सैम्पल देना अनिवार्य होगा। डॉ0आर0के0परूथी ने आज आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संदर्भ में आदेश जारी किए है तथा यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागु हांेगे। इसके अतिरिक्त संभावित पॉजीटिव व्यक्ति, आईएलआई लक्षण वाले या अन्य व्यक्ति, जिनकी पहचान हिम सुरक्षा अभियान या रैंडम सैम्पलिग या विशेष सैम्पलिग अभियानों के दौरान होती है, उन्हें स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना टैस्ट के लिए सैम्पल देना अनिवार्य होगा और उन्हें…

Read More

नाहन पंचायत से उपप्रधान पद के लिए संदीप सिंह ने भरी हुंकार नाहन (हिमाचलवार्ता)।  जनवरी माह में होने वाले पंचायती राज चुनाव में जिला सिरमौर की नाहन पंचायत से उप प्रधान पद के लिए संदीप सिंह उर्फ रिंकू ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। रिंकू कोटडी गांव का निवासी है यही नहीं भावी पद का दावेदार काफी मिलनसार व सामाजिक व्यक्ति भी है। संदीप सिंह उर्फ रिंकू का कहना है कि नाहन पंचायत के अंदर जो विकास कार्य होने चाहिए थे उन विकास कार्यों की काफी कमी नजर आती है। संदीप का कहना है कि यूं तो स्थानीय विधायक ने…

Read More

वेट एंड वॉच फार्मूले के बाद कांग्रेस ने इन तीन वार्डों पर भी उतारे जि.प के लिए प्रत्याशी हिमाचल निर्माता के परिवार से आनंद परमार भी मैदान में नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर कांग्रेस के द्वारा जिला परिषद् के तीन वार्डों से प्रतियाशियों की सूचि जारी की गई है। आज बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमे प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी मौजूद रहे। बैठक में क्रिनेशजंग और अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ हुई चर्चा के बाद कालाअंब जिला परिषद् वार्ड से राधा चौहान, कालाअंब वार्ड की ओपन महिला सीट के लिए…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा मंडल ने जिला परिषद वार्ड नम्बर 3 से अजरोली पंचायत प्रधान चन्द्रकला को जिला परिषद उम्मीद्वार घोषित किया है इससे पहले 18 दिसम्बर को शिलाई में भाजपा मंडल की बैठक हुई थी। जिसमे जरवा जुनेली पंचायत की शालू मिंटा को पूर्ण समर्थन मिला था लेकिन भाजपा मंडल के अंदर आपसी गुटबंदी होने से मामला लटक गया तथा उम्मीद्वार घोषित नही हो पाया। रोनहाट में दूसरी बैठक सम्पन्न होने के बाद चन्द्रकला को उम्मीद्वार दिया गया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान व प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर उपस्थित रहे। लाधिक्षेत्र कांग्रेस बहुमूल क्षेत्र है…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी खण्ड़ (शिमला), श्री हिमान्शु मिश्रा (भा0पु0से0), जिला सिरमौर के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए है। इस भ्रमण के दौरान वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय , पुलिस लाईन नाहन, पुलिस भवनों, महिला थाना नाहन एवं पुलिस थाना शिलाई का निरीक्षण करेगें। आज दिनांक 22 दिसम्बर को उनके जिला सिरमौर में आगमन पर सर्वप्रथम लाईन नाहन में उन्हे गार्ड आफ ओनर दिया गया हैं। उसके उपरान्त उन्होने पुलिस लाईन नाहन में परेड़ का निरीक्षण किया। परेड़ में चार अलग-2 जवानों की टुकडियों ने भाग लिया तथा परेड़ की अगुवाई निरीक्षक सर्वजीत सिंह द्वारा की गई। पुलिस महानिरीक्षक महोदय…

Read More

17 से 19 जनवरी, 2021 तक जिला में चलाया जाएगा पल्स पोलियों अभियान नाहन (हिमाचलवार्ता)। -उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की कोविड-19 के टीकाकरण अभियान संबंधी बैठक का आयोजन आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक में बताया गया कि टीकाकारण के पहले चरण में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं लगभग 5500 को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। बैठक में बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या उच्च स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण किया जाएगा जिसके लिए जिला के 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 6 सिविल अस्पताल तथा 79 आयुर्वेदिक…

Read More