लोगों की सुविधा के लिए बढ़ाई टीकाकरण केन्द्रों की संख्या नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 31 मई को आयोजित होने वाले टीकाकरण के लिए टीकाकरण केन्द्रों को 17 से बढ़ाकर 20 किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण का लाभ ले सकें। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि 31 मई को धगेडा स्वास्थ्य खंड के तहत डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, स्वास्थ्य उप केंद्र काला अम्ब, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूवाला, सिविल…
Author: Himachal Varta
एसपी सिरमौर खुशहाल शर्मा बोले भारी मात्रा में रॉ मेटेरियल किया बरामद नाहन (हिमाचलवार्ता)- पंजाब के अमृतसर में पकड़ी गई नशीली दवाइयों के तार सिरमौर जिला के पांवटा साहिब से जुड़ गए है। जिसके बाद पंजाब पुलिस की टीम ने देर रात पावटा साहिब की एक फार्मा कंपनी में दबिश दी और यहाँ सब बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की है। नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिरमौर खुशहाल शर्मा ने बताया कि बीती 18 मई को अमृतसर में पंजाब पुलिस ने 4 लोगों से बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की थी और पूछताछ करने पर पता चला…
आम जनता की सुध लेना भूल शराब कारोबारियों को लाभ देने में उलझी हिमाचल सरकार : दिनेश आर्य नाहन 29 मई (हिमाचलवार्ता) :- हिमाचल सरकार आम जनता की सुध लेना भूल शराब कारोबारियों को लाभ देने में उलझ पड़ी है। महामारी के इस भयंकर समय मे जब प्रदेश की आम जनता त्राहि त्राहि कर रही है। ऐसे समय मे सरकार को शराब बेचने की अधिक चिंता सता रही है। यह आरोप जिला सिरमौर कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश आर्य ने यहां जारी प्रेस व्यान में लगाते हुए कहा कि एक तो सरकार करोना महामारी से लड़ने में विफल हो रही है ओर…
शिमला (हिमाचलवार्ता)प्रदेश सरकार ने सभी दुकानों और अन्य संस्थानों को 31 मई, 2021 से सप्ताह मंे पांच दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पांच घण्टों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकारी कार्यालय 30 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्यशील रहेंगे। केवल चार कर्मचारियों वाले स्टेंड अलोन कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुले रहेंगे। यह निर्णय भी लिया गया कि दूध, ब्रेड और दवाइयों की दुकानें हमेशा की तरह शनिवार और रविवार को…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण 31 मई को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक लोगों को 29 मई को दोपहर 2ः30 बजे से 3 बजे के बीच कोविन पोर्टल पर या आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण करने के बाद अपना स्लॉट बुक करना होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि 29 मई को दोपहर 2ः25 बजे कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर लॉग इन कर लें और स्लॉट खुलने की प्रतीक्षा करें। जैसे ही स्लॉट खुले, अपने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद तहसील के सैंजघाट की नेहा कश्यप ने सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट और एम्स में नर्सिंग अफसर के पद पर नौकरी हासिल की है। दोनों जगह से कॉल लेटर आने के बाद घर में खुशी का माहौल है। नेहा कश्यप इन दिनों नाहन के अमरपुर मोहल्ला में परिवार के साथ रह रही हैं। हालांकि, किस नौकरी को वह हां कहें, इसे लेकर नेहा भी असमंजस में हैं। नेहा के पिता धर्म सिंह कश्यप जलशक्ति विभाग नाहन में जेई हैं, जबकि माता तुलसा कश्यप सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं। परिवार में नेहा की तीन और बहनें हैं। नेहा ने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरु की नगरी कहे जाने वाले पांवटा साहिब में बहती कलकल यमुना नदी के किनारे सुबह सुबह अनेकों लोग ध्यान करने,योग प्रणायाम करने आते हैं। जहां एक तरफ कोरोना कर्फ़्यू के बीच बाजार में चहलकदमी दिखती है। ठीक वैसे ही यमुना नदी के किनारे लोग सुबह सुबह “ॐ भुरभुवस्व्हा”का उच्चारण करते हुए ध्यान में मग्न रहते हैं। उधोगपति अरुण गोयल का कहना है कि जब से कोरोना महामारी आई है तब से योग प्रणायाम ज्यादा जरूरी हो गया है और कई लोग यमुना तट पर सुबह आते हैं। वहीं मधुकर डोगरी का कहना है कि कोरोना महामारी तेजी…
सिरमौर में अब तक 126571 लोग लगवा चुके हैं कोविड टीका – डॉ परुथी नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में अब तक 126571 लोग कोविड-19 टीका लगा चुके हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने दी। उन्होंने बताया कि जिला में 102694 लोग कोविड टीका की प्रथम डोज लगवा चुके हैं और 23832 लोगो ने दोनों डोज लगवा लिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना की रिकवरी रेट 89.71 प्रतिशत है जबकि पॉजिटिविटी रेट 10.33 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 138429 लोगों की कोरोना की टेस्टिंग की गई है…