01 मई को रिपोर्ट न करने वाले उम्मीदवार को अनुपस्थित कर अनफिट किया जाएगा नाहन (हिमाचलवार्ता)। 28 मार्च से 03 अप्रैल 2021 तक इन्दिरा गाँधी खेल मैदान, ऊना में हुई भारतीय सेना की सैनिक जनरल ड्युटी और सैनिक लिपिक स्टोर किपर तकनीकी भर्ती के दौरान जिन उम्मीदवारों के मेडिकल परीक्षण में कुछ कमियों पाई गई थी, उन कमियों की जाँच के लिये 498 उम्मीदवारों को कमाण्ड हॉस्पिटल, चंडीमंदिर में भेजा गया था। उन उम्मीदवारों में से 60 उम्मीदवारों ने अभी तक कमाण्ड हॉस्पिटल, चंडीमंदिर में जा कर अपनी पूरी जाँच नही करवाई है। अतः ऐसे सभी उम्मीदवार कमाण्ड हॉस्पिटल, चंडीमंदिर…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के प्रमुख शक्तिपीठ काली स्थान मंदिर के मुख्य महंत राजगुरु कृष्णनाथ की कोरोनावायरस से मौत हो गई है । रियासत कालीन परंपरा के अनुसार राजगुरु का दर्जा प्राप्त महंत कृष्णनाथ को आज सुबह 8:00 बजे संत समाज के द्वारा समाधि भी दी गई। बता दे कि राजगुरु कृष्ण नाथ हाल ही में 15 अप्रैल को हरिद्वार कुंभ स्नान के लिए गए थे। कुंभ मेले के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर वह नाहन लौट आए थे। जिसके बाद नाहन के मेडिकल कॉलेज में उनका आरटी पीसीआर टेस्ट करवाया गया। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें साईं अस्पताल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। नाइट कर्फ्यू का लोग सख्ती से पालन करें इसलिए पुलिस प्रशासन लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रहे इसको लेकर पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने अपनी टीम के साथ स्वयं मोर्चा संभाला है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने संबंधित थाना प्रभारियों के साथ बीते रात्रि को जिले के बैरियर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैरियर पर तैनात पुलिस…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश भर में अब महामारी अपना विकराल रूप धारण कर चुकी है और ऐसे में सतर्कता बरतना ओर भी जरूरी हो गया है,इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के कार्यकारी सदस्य कुणाल शर्मा ने सभी से कोरोना टिका लगाने की अपील की है। बता दे कि संक्रमण का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है,वहीं दूसरी ओर एक मई से 1 से 18 वर्ष से अधिक युवाओं को कोरोना का टीका लगना है । जिसको मद्देनजर रखते हुए एबीपीवी के कार्यकारी सदस्य ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी युवाओं से अपील की है…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधानसभा क्षेत्र नाहन के लिए बड़ी खबर है. हर साल किसानों की बेशकीमती भूमि को बहाकर ले जाने वाली मारकंडा नदी का जल्द ही चैनलाइजेशन (तटीयकरण) होगा. इसके लिए 105 करोड़ रूपए की डीपीआर को मंजूरी मिल गई है. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में मारकंडा नदी के चैनलाइजेशन को लेकर विस्तार से जानकारी दी. विधायक ने इसे नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार देते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत मारकंडा नदी के उद्गम स्थल बोहलियों से लेकर कालाअंब तक चेनेलाइजेशन का कार्य…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर खुशहाल शर्मा द्वारा जारी एक लिखित ब्यान में बताया कि दिनांक 27 अप्रैल को विशेष अन्वेषण इकाई की पुलिस टीम गश्त के दौरान समय करीब 10:50 बजे रात पोस्ट ओफिस गुन्नुघाट के साथ की पक्की पटड़ी उतर कर शिव मन्दिर के पास मौजूद थी तो दूसरी ओर से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था जो अचानक पुलिस टीम को देख पीछे की ओर मुड़कर पीछे की ओर भागने लगा तो पुलिस टीम ने सन्देह होने पर उसका पीछा किया और काबू किया गया। पुलिस की पूछताछ पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम व पता…
स्कूटी लेकर घर की ओर जा रहे थे अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में मौके पर ही मौत नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन मुख्य पोस्ट ऑफिस के ठीक सामने सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय श्याम सैनी की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम सैनी अपनी स्कूटी से राम कुंडी अपने घर की ओर जा रहे थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही श्याम सैनी पोस्ट ऑफिस के समीप सैनिक रेस्ट हाउस के आगे से गुजरा इसी दौरान उनकी टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हो गई। इस हादसे में हेड इंजरी होने के कारण श्याम सैनी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर पंचायत के फनैल गांव में आग की घटना पर दुःख व्यक्त किया है जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई और लगभग छह परिवार प्रभावित हुए हैं। राज्यपाल जो राज्य रेडक्रास के अध्यक्ष भी हैं, ने फौरी राहत के तौर पर प्रभावित परिवारों को राज्य रेडक्राॅस की ओर से कंबल, तिरपाल, किचन सैट और सैनिटेशन किट्स आदि भेजे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।