आरोपी , गिरफ्तार नाहन 01 मई (हिमाचलवार्ता) :-,उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुर घाट में शराब की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है,जिससे पुलिस ने 60 बोतल शराब की बरामद की है। बता दे कि रामपुर घाट में स्थित पुलिस सहायता का द्वारा जहां पर एएसआई इंद्र सिंह, इंचार्ज दिलीप कुमार की अगुवाई में अवैध तरीके से तस्करी करते हुए 60 बोतल शराब की पुलिस ने पकड़ी है शराब की तस्करी करते आरोपी का नाम करण पुत्र राजकुमार वार्ड नंबर 9 का रहने वाला बताया जा रहा है। डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि अवैध तरीके से…
Author: Himachal Varta
नाहन 01 मई (हिमाचलवार्ता) :- जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र के आंजभोज में बन रही सड़क के निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया है। बता दें कि सड़क केवल टेंपरेरी बनाई जा रही। और साथ के साथ सड़क के निर्माण कार्य में लगाया गया मटेरियल भी बेकार बताया जा रहा है। अम्बोया से राजपुर तक बन रही सड़क को ग्रामीणों ने उखाड़ दिया, उनका कहना है कि इसमें घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है जिससे सड़क साथ के साथ उखड़ रही। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अच्छी सड़क सुविधाएं दी जाए और ग्रामीण क्षेत्र विकास कार्यों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिरमौर में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विवाह समारोह में अब दूल्हा-दुल्हन के केवल करीबी 20 रिश्तेदार ही शामिल होंगे। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए यह कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में आगामी दिनों में 745 से अधिक शादियों की रजिस्ट्रेशन की गई है जिसके चलते शादियों के आयोजन पर प्रशासन ने सख्त पाबंदियां लगाई हैं। उन्होंने बताया कि शादी में सामूहिक धाम व…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर व निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का भी दौरा किया। प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सिरमौर जिला में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिला में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश प्रशासन को दिए गए है और पहले चरण में जिला में 110 बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। जिस के लिए स्थान भी चिन्हित किए गए है। उन्होंने कहा कि…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में इस शनिवार व रविवार के दिन बाजार बंद रहेंगे। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने जारी किये। जिला में 1 और 2 मई के दिन सभी बाजार, दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, जिम, मॉल, स्वीमिंग पूल, खेल परिसर, ऑटोमोबाइल के मरम्मत की दुकानें (केवल राष्ट्रीय उच्च मार्ग, राज्य उच्च मार्ग व प्रमुख जिला सड़कों पर स्थित दुकानों को एक बजे तक खुले रहने की अनुमति है) बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगे जबकि फल, सब्जी व दूध की दुकानें प्रातः 10 बजे तक खुली रहेंगी। जिला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग, राज्य…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में बनाए गए कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल ठीक उस समय खुली जब मुख्यमंत्री कोविड-19 की स्तिथि का जायजा लेने यहां पहुंचे हुए थे। कोविड-19 मरीजों के तीमारदारों ने यहां जमकर बवाल मचाया और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठाए। दरअसल आइसोलेशन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति की मौत हो गई । तीमारदारों ने आरोप लगाया कि कोई भी डॉक्टर मरीज को देखने तक नहीं पहुंचा जिसे इलाज के अभाव में उनकी मौत हो गई। तीमारदारों ने गंभीर आरोप लगाते हैं यह भी कहा कि जब उनकी मौत…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। डॉ वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में पीएसए आक्सीजन गैस प्लांट की सुविधा जल्द शुरू हो जाएंगी। इस ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद मेडिकल कॉलेज में ही आक्सीजन तैयार हो सकेगी। दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार अपने प्रबंध पूरे करने में जुटी हुई है। इसी के तहत केंद्र सरकार ने नाहन मेडिकल काॅलेज को करीब 30 लाख रूपए की लागत से पीएसए आक्सीजन गैस प्लांट उपलब्ध करवाया है। यह प्लांट मेडिकल काॅलेज के कोविड-19 आइसोलेशन सैंटर के साथ स्थापित हो रहा है। 24 घंटे चलने वाले इस ऑक्सीजन प्लांट से जरूरत के मुताबिक…
देश में 80 फ़ीसदी इंजेक्शन आपूर्ति करने में सक्षम है प्रदेश की फार्मा यूनिट नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले व्यक्ति के लिए एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर के निर्माण को लेकर सवालिया निशान लग रहे हैं। देश में कोरोना के चलते अब भयावह स्थिति पैदा हो गई है। जिसके चलते रामबाण साबित हो रही रेमडेसिविर दवा की भी भारी कमी महसूस की जा रही है। बावजूद इसके अभी तक केंद्र सरकार पेटेंट एक्ट की धारा 66 के तहत विशेषाधिकार प्रयोग करते हुए सक्षम फार्मा यूनिट को डीसीजीआई से हरी झंडी नहीं दिला पाई है। हैरान कर देने वाली बात…