नई दिल्ली (हिमाचल वार्ता) :- दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति, बेड और दवाओं की कमी को लेकर हाईकोर्ट में बहस जारी है। इस दौरान कोर्ट दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और उनकी असफलता को देखते हुए आग बबूला हो गया और कहा कि अगर स्थिति आपसे संभल नहीं रही थी तो सेना की मांग करनी चाहिए थी। हाईकोर्ट ने कहा कि इस वक्त हर कोई तनाव में हैं, यहां तक कि हम खुद तनाव में हैं। इस दौरान बत्रा अस्पताल ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसके पास ऑक्सीजन का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो गया…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता) :- पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र सतौन में एक ही बाइक पर तीन युवकों को बिना मास्क के घूमना मंहगा पड़ गया । गोर हो कि दो दिन का लोकडाउन सरकार ने लगाया है ,जहां जरूरी सामान की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानों को बंद किया हुआ है। बता दे कि शनिवार को राजबन पुलिस की टीम सतौन बाजार में गश्त करने पहुंची, तो बस स्टैंड के पास पांवटा साहिब की तरफ से तीन युवक एक बाईक पर पहुंचे तो पुलिस टीम ने पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान तीनों युवक बिना माक्स के ही घूम…
नाहन (हिमाचलवार्ता) :- शुक्रवार को सीएम जयराम ठाकुर के आदेशों के बाद सिरमौर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शनिवार को डीसी सिरमौर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज नाहन के साथ- साथ अन्य चिन्हित स्थलों का दौरा किया और जायजा लिया कि किस स्थान पर कितने कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए व्यवस्था की जा सकती है। मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है जिसके बाद इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड ने कोविड-19 महमारी के बढ़ते प्रकोप के कारण 17 मई, 2021 से आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित कर दी है। विभागीय परीक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि विभागीय परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को भी बढ़ा दिया गया है जिसे पहले 30 अप्रैल, 2021 निर्धारित किया गया था। इच्छुक परीक्षार्थी अब 31 मई, 2021 तक आॅनलाइन माध्यम से मानव सम्पदा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए आवेदनों को…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांगे्रस नेता वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। वीरभद्र सिंह किन्हीं स्वास्थ्य कारणों से आज सायं अस्पताल में भर्ती हुए। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ थे।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। पिछले कुछ महीनों में राज्य में कोविड मामलों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है और कम अवधि में ही सक्रिय मामले 218 से बढ़कर 18,000 हो गए हैं। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि कोविड की पहली लहर के दौरान इस महामारी से बचाव के प्रमुख हथियार सामाजिक दूरी, हाथ की स्वच्छता और मास्क का उपयोग था जबकि दूसरी लहर में कोविड टीकाकरण एक अतिरिक्त हथियार है। प्रदेश में अब तक 14.77 लाख लोगों को कोविड की खुराक दी गई है जिनमें 2.37 लाख लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है। उन्होंने कहा कि…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने मुख्यमंत्री कोविड फंड के लिए आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 50 हजार रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए वीरेन्द्र कंवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का अंशदान समाज के समृद्ध और परोपकारियों को इस फंड में उदारतापूर्वक अंशदान के लिए प्रेरित करेगा। इस धनराशि को आवश्यकता के समय गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए उपयोग किया जाएगा।
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता) पांवटा साहिब की पिपलीवाला पँचायत के गुज्जर कलोनी में 50 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई। जानकारी अनुसार यहां पर 50 बीघा से अधिक दायरे में आग फैल गई,जिससे लाखों का नुकसान हो गया है । हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लाखों की फसल जलकर राख हो गई थी। लेकिन दूसरी ओर फायर ब्रिगेड की टीम ने घरों को जलने से बचा लिया नही तो बड़ा हादसा हो सकता था । बीडीसी हितेंद्र कुमार ने कहा कि अचानक…