नाहन (हिमाचलवार्ता)। देश भर में कोरोना से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं तो ऐसे में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते सिविल अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बना दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ सरकार और प्रशासन भी महामारी के परतीं सजग हो गया है। वहीं सिविल अस्पताल को कोविड 19 अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है,ताकि आगे किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। बता दे कि ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने पांवटा साहिब में सोमवार को अधिकारियों के साथ अस्पताल का दौरा किया। मीडिया से बात करते हुए चौधरी सुखराम का कहना है कि पांवटा साहिब में…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चंबा से वर्चुअल माध्यम से मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थुनाग क्षेत्र के लिए लगभग 66.36 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। मुख्यमंत्री ने नई राहें नई मंजिलें के अंतर्गत 3.79 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत बगश्याड़ के देवनाला में निर्मित होने वाली सड़क किनारे सुविधाओं, 2.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराची के भवन, मण्डी गागल, चैल, जंजैहली सड़क पर थुनाग और लम्बाथाच के मध्य 20.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 165 मीटर लम्बी…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य के आबकारी एवं कराधान विभाग ने अप्रैल 2021 में 642 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया है जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 76 करोड़ रुपये था। अप्रैल 2019 में 590 करोड़ रुपये की तुलना में विभाग ने अप्रैल 2021 में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभाग का शानदार प्रदर्शन जारी रहा, जिसके कारण पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान कोविड-19 से भारी व्यवधानों के बावजूद वित्तीय वर्ष 2020-21 में राजस्व संग्रह 4 प्रतिशत से अधिक हो गया। मुख्यमंत्री…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति श्रृंखला की निगरानी व विनियमन के लिए अधिकारी नियुक्त किए हैं। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी ने दी। उन्हाेंने बताया कि तहसीलदार ददाहु चेतन चौहान को कालाआम्ब स्थित मेसर्स बालासुन्दरी गैसेस प्राईवेट लिमिटेड व नायब तहसीलदार कमरउ राम भज शर्मा को पावंटा साहिब स्थित हिमाचल ऑक्सीजन प्राईवेट लिमेटिड की ऑक्सीजन आपूर्ति श्रृंखला के निर्बाध प्रतिपादन की सुविधा के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. श्याम कौशिक को डॉ. वाई.एस. परमार राजकिय मेडिकल कॉलेज के कोविड स्वास्थ्य सुविधा के लिए व चिकित्सा अधिकारी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब पुलिस ने नाइट कफ्र्यू के उल्लंघन पर तीन लोगों पर कार्रवाई की है। पुलिस जब नाइट कफ्र्यू के दौरान गश्त कर रही थी, तो लगभग 11:30 रात तीन व्यक्ति रिशु, कादिर खान और अमित कुमार शराब के नशे में झगड़ा कर रहे हे। इसके बाद पांवटा थाना की पुलिस ने धारा 107 /51 के तहत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि तीनो को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत तीनो को जमानत पर रिहा कर दिया।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगती सेन की सैर पंचायत के तालो़ं गांव मे गेहूं की फसल आग से तबाह होने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप ठाकुर के करीब 5 बीघा खेत में खड़ी गेहूं जलकर खाक हो गई है। देर शाम से चल रहे भारी तूफान से जहां धूल भरी आंधियां चल रही हैं तो वहीँ खेत के पास से गुजर रही बिजली की तारों के आपस में टकराने से चिंगारी खेत में गिरी। जिसके बाद खेत में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना करीब 7:30 बजे के…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से मण्डी जिला की सिराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचैकी के लिए 14.36 करोड़ रुपये की लागत की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने खोलानाला खड्ड पर 1.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 25 मीटर स्पेन पुल, 1.56 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खोलानल के अतिरिक्त भवन, 1.55 करोड़ रुपये की लागत से पंजाई में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन, 2.74 करोड़ रुपये की लागत से सोम नाचनी में बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के अंतर्गत रामपुर वैली और धौलाकुआं इलाके में वन विभाग ने अवैध खनन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की। इस दौरान वन विभाग की टीम ने अवैध खनन करते तीन वाहनों को पकड़ा और जुर्माने के तौर पर 48500 रुपए की राशि भी वसूल की है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने पांवटा रेंज के तहत रामपुर वैली और धौलाकुआं इलाके में दबिश दी। इस दौरान तीन वाहनों को पकड़ा गया। विभाग की टीम ने दोनों से लगभग 48,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। वहीं, भविष्य में…