आईजीएमसी से बेहतर सुविधाएं देने का किया वादा, 300 बेड और 30 होंगे वेंटिलेटर नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में कोरोना से लगातार बिगड़ रहे हालातों को लेकर जिला की कमान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने थाम ली है। उन्होंने बताया कि मौजूदा हालातों के मद्देनजर अब जिला में लोगों को आईजीएमसी से बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे जिला में कोरोना मरीजों के लिए करीब 300 बेड स्थापित किए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिला में कोरोना के क्रिटिकल मरीजों के लिए जल्द ही 30 से अधिक वेंटीलेटर भी स्थापित कर दिए जाएंगे। उन्होंने चिंता…
Author: Himachal Varta
एक माह का वेतन मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में देंगे सभी विधायक शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आयोजित सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए नेताओं को राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और इस महामारी के प्रसार को रोकन के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में राज्य में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 53 मीट्रिक टन है जिसमें आईएनओएक्स, सोलन से राज्य का 15 मीट्रिक टन कोटा भी सम्मिलित है। प्रदेश सरकार ने केन्द्र से राज्य कोटा 30 मीट्रिक टन तक बढ़ाने का…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्र सरकार का हिमाचल प्रदेश को 6 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया है। इन ऑक्सीजन प्लांट को नागरिक अस्पताल पालमपुर, क्षेत्रीय अस्पताल मण्डी, शिमला जिले के नागरिक अस्पताल रोहड़ू व खनेरी, डाॅ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नाहन और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे इन स्वास्थ्य संस्थानों में 1400 बिस्तरों को ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लिए केन्द्र सरकार ने पूर्व में सात ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए हैं, जिन्हें धर्मशाला, मण्डी, शिमला,…
नाहन ( हिमाचलवार्ता) : पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने विश्राम गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री और विधायक सुखराम चौधरी को आड़े हाथ ले कर उन पर कड़ा प्रहार किया। अश्वनी शर्मा का कहना है कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पावटा की जनता के लिए कोई विकास कार्य नहीं किए, बल्कि इस महामारी के दौरान भी भाजपा सरकार लोगों को सुविधाएं देने में असमर्थ नजर आ रही है। वहीं उन्होंने कई मुद्दों को उठाया और कहा कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में पिछले कई वर्षों से स्टाफ की कमी है,…
नाहन।(हिमाचलवार्ताआनलाइन):-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अजय सोलंकी ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना काल मे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान न करने में विफल रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने जनता ने अपना दुखड़ा स्वयं रोया है। जनता कोरोना से नही बल्कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण मर रही है। सोलंकी ने कहा कि ऐसी विकट परिस्थितियों में हम सबको एक साथ मिलजुल कर आगे आना चाहिए सभी राजनीतिक दलों से भी निवेदन है कि इस विकट परिस्थिति में राजनीतिक रोटियां न सेकी जाएं। स्वास्थ्य सुविधाओं को युद्ध स्तर पर मुहैया करवाया जाए।…
नाहन।(हिमाचलवार्ताआनलाइन) :- पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों में तृणमूल कांग्रेस की जीत और स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपनी सीट पर हार के साथ ही उनकी पार्टी के संरक्षण टीएमसी गुंडों द्वारा हिंसा का तांडव और खून से जीत का जश्न मनाना शुरू हो गया है। इन घटनाओं ने पूरे देश को शर्मसार किया हैं। खूनी संघर्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के बाद भी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूकदर्शक बनकर इन हिंसक घटनाओं की गवाह बन रही है और अपनी पार्टी की जीत का जश्न मना रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। -नाहन स्थित माता मदानन मंदिर परिसर में जमीन पर पड़ी खुली तारे कभी भी बड़ा हादसे क़ो न्योता दे सकती है। यह बात युवा विकास क्लब के सदस्यों ने नगर परिषद की अध्यक्षा श्यामा पुंडीर क़ो दिए एक ज्ञापन में कही। युवा क्लब के प्रधान हरीश कल्याण ने कहा कि माता मदानन मंदिर के सौन्दर्यकरण क़ो लेकर परिसर में लाइट लगाने के लिए खुदाई करके पाइप डाली गई थी। मगर यह पाइप लाइन ऊपर ही रह गई है। जिस कारण मंदिर प्रांगण में खेलने वाले बच्चे और लोगों क़ो कभी भी करंट लग सकता है। सदस्यों ने नगर…
जांच में जुटी पुलि नाहन (हिमाचलवार्ता)। -पांवटा साहिब में कुंडीयों के समीप बाता नदी में एक किशोर का शव बरामद हुआ है। 16 वर्षीय किशोर मिश्र वाला का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं पुलिस को जैसे ही शव मिलने की सूचना मिली उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि किशोर की मौत डूबने से हुई होगी। लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक मिश्रवाला में युवक की गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है। उधर, डीएसपी बीर बहादुर…