नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में आज से 17 मई, 2021 प्रातः 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर. के. परूथी ने दी। उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद जिला सिरमौर में 7 मई प्रातः 6 बजे से कोरोना कर्फ्यू लगेगा जोकि आगामी 10 दिनों तक जारी रहेगा। कर्फ्यू के दौरान जिला में धारा-144 लागू रहेगी, साथ ही पांच से अधिक लोगों के एक साथ एकत्रित होने गैरकानूनी माना जाएगा। डीएम ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान शादी समारोहों और अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे जिसके लिए…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। करोना का प्रकोप उपमंडल पच्छाद में लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात तो यह है कि अब कोरोना के फ्रंट लाइन वारियर भी इसकी चपेट में आने लग गये है। सिविल अस्पताल सराहां में 43 आरटीपीसीआर सैम्पल लिये गये थे जिनकी रिपोर्ट गत देर रात्रि आई है। जिनमें से 32 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव सैम्पलों में से 6 पुलिस कर्मचारी थाना पच्छाद के भी शामिल हैं। इससे पहले भी थाना पच्छाद के चार पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आये हैं। जिस कारण आज से आगामी 48 घंटों के लिये थाना पच्छाद को सील कर दिया…
नाहन(हिमाचलवार्ता)जिला सिरमौर के ददाहू तहसील के अंतर्गत आने वाले बरोग बनड़ी क्षेेत्र के 58 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। इस व्यक्ति का कोविड-19 रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था। जिसमें इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ज्यादा हालत खराब होने के कारण इस व्यक्ति को नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति ने नाहन मेडिकल कॉलेज में प्राण त्याग दिया है। लोक संपर्क अधिकारी ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि ददाहू तहसील के भरोग बनेरी क्षेत्र के एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण महामारी के कारण…
नाहन(हिमाचलवार्ताआनलाइन) – भारतीय थल सेना की आगामी 30 मई, 2021 को ़आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को कोविड-19 की पांबदिया व कोरोना कफर्यू के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी भारतीय थल सेना के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च से 03 अप्रैल 2021 तक इन्दिरा गाँधी खेल मैदान, ऊना में हुई सैनिक जनरल ड्युटी और सैनिक लिपिक/ स्टोर किपर तकनीकी भर्ती में शारीरिक मापदण्ड और मेडिकल परीक्षण में सफल हुए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 30 मई, 2021 को होनी थी।
नाहन(हिमाचलवार्ता) प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव के कोविड पाॅजीटिव होने सम्बन्धी समाचार को आधारहीन बताया है। प्रवक्ता ने कहा कि यह समाचार पूरी तरह से आधारहीन और तथ्यों के विपरीत है। मुख्य सचिव अनिल खाची और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी एक कोरोना पाॅजीटिव अधिकारी के सम्पर्क में आने के उपरांत कोविड-19 के प्रोटोकाॅल के अनुसार क्वारंटीन में हैं। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों की कोविड जांच के उपरांत ही वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। इस प्रकार के समाचार दुर्भाग्यपूर्ण, अनावश्यक और गुमराह करने वाले हैं और मीडिया से अनुरोध किया जाता…
शराब के ठेके, अहाता, बार रहेंगे बंद, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें शाम 6 बजे तक खुलेंगी नाहन(हिमाचलवार्ताआनलाइन) – जिला सिरमौर में 7 मई प्रातः 6 बजे से 17 मई, 2021 प्रातः 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद जिला सिरमौर में 7 मई प्रातः 6 बजे से कोरोना कर्फ्यू लगेगा जोकि आगामी 10 दिनों तक जारी रहेगा। कर्फ्यू के दौरान जिला में धारा-144 लागू रहेगी, साथ ही पांच से अधिक लोगों के एक साथ एकत्रित होने गैरकानूनी माना जाएगा। डीएम ने बताया कि…
विदेशी मदद को राहदारी देने के लिए कस्टम विभाग के साथ तालमेल हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। राज्य में बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनज़र पैदा हुए खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाले मंत्रीमंडल ने बुधवार को सभी ऑक्सीजन उत्पादक इकाईयों को प्राथमिक क्षेत्र का दर्जा देने को मंजूरी दे दी और इसके साथ ही विदेशी मदद को राहदारी देने के लिए कस्टम विभाग के साथ तालमेल बनाने हेतु एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए स्थिति आने वाले दिनों में बिगड़ने के आसार…
‘मानव सेवा सर्वोपरि’ को चरितार्थ करते हुए हिमालयन ग्रुप कालाअंब ने कैंपस में 5000 कोरोना पीड़ितो को दी रहने की व्यवस्था अस्पतालों में जगह नहीं तो हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस ने खोलें मदद के लिए अपने द्वार नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में जहां कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में हाहाकार मची हुई है, कोरोना संक्रमित लोगों के लिए आइसोलेशन वार्ड कम पड़ते नजर आ रहे हैं ऐसे में जिला सिरमौर में कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद के लिए कालाअंब के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। हिमालयन ग्रुप…