Author: Himachal Varta

नाहन(हिमाचलवार्ता):- जिला मुख्यालय नाहन के अमरपुर मोहल्ला में छत से गिरकर एक मिस्त्री की मृत्यु हो गई है। वही मृतक की शिनाख्त 52 वर्षीय घनश्याम पुत्र राम सुंदर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरपुर मोहल्ले में घनश्याम निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक ही वह छत से नीचे जा गिरा। नीचे गिरने से मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता) :- जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गत्ताधार में पुलिस ने एक दुकान में दबिश दी। इस दौरान चरस और शराब की खेप बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम एवं मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जब इलाके में गश्त कर रही थी तो इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गत्ताधार में एक व्यक्ति दुकान में शराब और चरस बेचने का अवैध धंधा करता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य सरकार की पहली और महत्वपूर्ण प्राथमिकता स्वास्थ्य चिकित्सा के उद्देश्य से आॅक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना है ताकि ऑक्सीजन के कारण किसी को परेशानी न झेलनी पड़े। यह बात आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के ऑक्सीजन उत्पादकों को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान इस वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए समाज में एक-दूसरे की सहायता करना हम सबका दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि राज्य में आॅक्सीजन का उत्पादन सरप्लस है, लेकिन ऑक्सीजन के परिवहन के लिए हमें…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान प्रदेश के मेडिकल काॅलेजों, अस्पतालों, समर्पित कोविड अस्पतालों में कोविड ड्यूटी देने वाले एमबीबीएस के चैथे व पांचवें वर्ष के प्रशिक्षुओं, सीनियर व जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों, अनुबंध आधार पर तैनात चिकित्सकों, प्रशिक्षु नर्सो, अनुबंध लैब कर्मियों को दिए जाने वाले मानदेय की अधिसूचना स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 30 जून, 2021 तक कोविड ड्यूटी पर तैनात सीनियर व जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों को 10 हजार रुपये, अनुबंध आधार पर तैनात चिकित्सकों को 10 हजार रुपये और…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोरोना महामारी के चलते प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत एन०एफ०एस०ए० के लाभार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज वितरित किया जा रहा है। यह अनाज मई व जून माह 2021 के लिए मुफ्त वितरित किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत लाभार्थी को दो किलो चावल व तीन किलो गेहूं मुफ्त दिया जाएगा। जिला के लाभार्थी संबंधित उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से प्रति मास प्राप्त किए जाने वाले राशन के साथ अतिरिक्त पांच किलो अनाज इस योजना के अन्तर्गत प्राप्त…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल के राज्यपाल ने सर्कुलर नं. 20730 दिनांक 06 मई को जारी कर हिमाचल के पत्रकारों को कोरोना योद्धा श्रेणी में दाखिल कर लिया है। इस सर्कुलर में हिमाचल के न्यायालय विभाग के कर्मचारियों को भी कोरोना योद्धा घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पत्रकार पिछले कई अर्से से सरकार खको आग्रह कर रहे थे कि पत्रकारों को कोरोना योद्धा घोषित किया जाए क्योंकि ये दिन – रात फील्ड में जाकर सभी प्रकार के समाचार एकत्रित करते हैं जिस के लिए कुछ कई जोखिम उठाने पड़ते हैं।  पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से पत्रकार अपनी…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। हालांकि कोविड-19 महामारी को लेकर लोगों को जागरुक तो किया जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद भी कुछ लोग अवहेलना करते हुए पाए जा रहे हैं। अब कोरोना पुलिस थानों पर भावी होता जा रहा है। बता दें कि पिछले 48 घंटों में एक होमगार्ड जवान समेत 16 कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि प्रशासन कोविड-19 महामारी के बीच विभिन्न कदम उठा रही है। बता दें कि जिला सिरमौर में अभी हाल ही में प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।- श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने सिरमौर जिला में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और मौतों के मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की है। विधायक ने श्री रेणुका जी विस क्षेत्र के ददाहू अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सक व अन्य मेडिकल स्टाफ की तैनाती की मांग भी की है। इस सिलसिले में विधायक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम को एक पत्र भेजा है। विनय कुमार ने कहा कि कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में सिरमौर जिले में स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल से 3 मई तक सक्रिय मामले…

Read More