Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन के वार्ड नंबर 2 यशवंत विहार में जल शक्ति विभाग की लापरवाही के चलते लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। मुख्य सप्लाई की ढाई इंच पाइप लाइन करीब 1 महीना से टूटी हुई है। हालांकि इस टूटी हुई पाइप को करीब 2 या 3 दिन पहले लोगों की बार-बार शिकायत के बाद वेल्डर से जुड़वाया भी गया था, मगर पाइप फिर से टूट गई है। यशवंत विहार कॉलोनी के निवासी संजय ठाकुर का कहना है कि उनके द्वारा जल शक्ति विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया। बावजूद इसके विभाग टूटी…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार में एक राजनीतिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा अनप्रोफेशनल तरीके से लोगों के ऑक्सीजन लेवल की जांच किए जाने से बीडीसी अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण की आशंका जताई। पंचायत समिति अध्यक्ष संगड़ाह मेलाराम शर्मा ने ऑक्सीजन लेवल की जांच कर रहे कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा की, न तो जांच करवाने वाले ठीक से मास्क पहने हुए हैं और न ही टेस्ट कर रहे लोगों द्वारा मास्क से पूरे नाक, मूह व ठोडी ढके गए हैं। उन्होंने कहा कि, विकास खंड में…

Read More

कोरोना कर्फ्यू के दौरान सभी सरकारी बस सेवाएं रहेंगी बंद, केवल आपातकालीन स्थिति व आवश्यक सेवाओं के लिए कर सकेंगे निजी वाहन का प्रयोग नाहन (हिमाचलवार्ता)- जिला सिरमौर में अब सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेगी यानी दुकानें खुलने की समय सीमा 3 घंटे निर्धारित की गई है। यह आदेश जिला दंडाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने प्रदेश सरकार द्वारा 5 मई व 8 मई 2021 को जारी आदेशों की निरंतरता में आज जारी किए। उन्होंने बताया कि जिला में राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित रेस्टोरेंट्स व डाबा पर्यटन विभाग द्वारा जारी…

Read More

नाहन(हिमाचलवार्ता) :- पांवटा साहिब मे प्रशासन कोरोना से निपटने के लिए अब पुख्ता इंतजाम कर रहा है। आज जे सी जुनेजा अस्पताल को कोविड डेडीकेटेड केयर सेंटर मे तब्दील कर दिया गया है। बीते दिन उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने अस्पताल का दौरा कर निरीक्षण किया था। वहीं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने  प्रेस वार्ता को संबोधित किया और  जनता से आग्रह किया कि वह कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत अस्पताल जाएं। ताकि उनका समय पर उपचार हो सके। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब सिविल अस्पताल और जे सी जुनेजा को कोविड-19 डेडिकेटेड  केयर सेंटर बनाया गया…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना महामारी से नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला। आज फिर जिला सिरमौर के ददाहू तहसील के अंतर्गत आने वाले बेड़ोन गांव की 86 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। इस महिला का कोविड-19 रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था। जिसमें इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ज्यादा हालत खराब होने के कारण इस महिला को नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार इस महिला को नाहन मेडिकल कॉलेज से कोविड सेंटर सराह में शिफ्ट कर दिया गया था। बीएमओ पचछाद संदीप शर्मा ने बताया कि ददाहू के…

Read More

शिमला(हिमाचलवार्ता)प्रदेश में कोविड-19 मामलों की संख्या और कोविड से होने वाली मृत्यु में हो रही तीव्र वृद्धि के मद्देनजर राज्य सरकार ने प्रदेश में जारी कोरोना कफ्र्यू के तहत 10 मई, 2021 के सुबह छः बजे से कुछ और सख्त पाबंदियां लगाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अतिरिक्त अन्य सभी दुकानें बन्द रहेंगी। दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें दिन में केवल तीन घंटे ही खुली रहेंगी…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना महामारी के दौरान अब शहरी इलाकों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग अलर्ट हो चुके हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन प्रक्रिया और सैनिटाइजेशन का कार्य भी जोरों पर है। बता दें कि पांवटा साहिब के तहत आने वाले ग्राम पंचायत बनोर में भी आज सैनिटाइजर का छिड़काव हुआ। वहीं कुछ ही दिनों बाद अब वैक्सीनेशन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस कार्य  के लिए गांव के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। सभी लोग मिलकर बीमारी को खत्म करने के लिए आगे आ रहे हैं। ताकि संक्रमण से बचा जा सके। ग्राम पंचायत बनोर…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।- बीते दिन देर शाम पांवटा  साहिब के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र खोडोवाला  मे एसएचओ पुरुवाला ओर उनकी टीम ने  शादी समारोह मे दबिश दी। संदीप कुमार पुत्र  नानक चंद निवासी खोडोवाला,  पांवटा साहिब के  एक विवाह समारोह, 60 से अधिक व्यक्ति  शामिल हुए थे। जोकि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन पाया गया। वहीं पुलिस अधिनियम के तहत 5000 का  चालान किया गया। इसी कडी मे कल शाम, सूरजपुर में पुलिस स्टेशन  पांवटा साहिब क्षेत्राधिकार में मनाए जा रहे दो विवाहों की जाँच एसएचओ पांवटा साहिब द्वारा की गई है। एक विवाह में कोविड के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने…

Read More