शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जो हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसाइटी के अध्यक्ष भी है, ने कहा कि राज्य रेडक्राॅस और इसकी सभी शाखाओं के अलावा सभी संबंधित स्वयंसेवियों को कोरोना महामारी के दौरान अधिक सर्तक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह समय समन्वय स्थापित कर कार्य करने का है। यह महत्त्वपूर्ण है कि रेडक्राॅस प्रशासन, गैर सरकारी संस्थाओं और विभिन्न सामाजिक सेवा संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि कोविड-19 से पीड़ित लोगों की अधिक से अधिक सहायता की जा सके। राज्यपाल ने आज राजभवन में विश्व रेडक्राॅस के अवसर पर प्रदेश रेडक्राॅस द्वारा कोविड-19…
Author: Himachal Varta
अप्रैल 2020 से अप्रैल 2021 के दौरान 2302 महिलाओं का हुआ प्रसव नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कोरोना काल में नाहन मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल गर्भवती माताओं के लिए वरदान सिद्ध हुआ है। डा. बिन्दल ने कहा कि अप्रैल-2020 में जब कोरोना महामारी से लोग घबराए हुए थे, परेशान थे, विशेष तौर पर हमारी गर्भवती महिलाएं, कि वे डिलीवरी कहां व कैसे करवाएंगी और भी अधिक परेशानी उन गर्भवती महिलाओं को थी जिन्हें कोरोना हो गया था, ऐसी विकट स्थिति में डाॅ. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज, नाहन के चिकित्सकों ने करिश्मा…
डा. बिन्दल ने जताया आभार व्यक्त नाहन (हिमाचलवार्ता)। लघु उद्योग भारती, कालाआम ने आज डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल को एक एंबुलेस डोनेट की है। यह एंबुलेंस कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में और अधिक सार्थक सिद्ध होगी। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने एंबुलेंस डोनेट करने पर लद्यु उद्योग भारती कालाआम का आभार जताते हुए कहा कि यह एंबुलेसं कोरोना काल में रोगियों के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगी। इस अवसर पर उपायुक्त, सिरमौर डा. आर.के. परूथि, मैडिकल काॅलेज के प्रधाना चार्य डा. महिन्दु, एम.एस. डा. श्याम कौशिक व लघु…
40 हजार मास्क ग्रामीण क्षेत्रों में बांटे जाएंगे हर व्यक्ति मास्क पहने, तभी कोरोना से जीत पाएंगे जंग-डा. बिन्दल नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए हम सबकों मास्क पहनने के साथ जरूरी सावधानियों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय अत्यंत कठिन और विकट है, जहां हम कोरोना के कारण अपनों को लगातार खोते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की जंग में मास्क प्रमुख हथियार की तरह है और हम सबको मास्क का उपयोग अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। डा. बिन्दल आज नाहन में…
नाहन(हिमाचलवार्ता) – जिला सिरमौर में कोरोना महामारी के चलते प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत एन०एफ०एस०ए० के लाभार्थियों को राहत प्रदान करने के लिए उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज वितरित किया जा रहा है।
नाहन(हिमाचलवार्ता):- गुरु की इस पावन नगरी में रोटरी क्लब पावटा साहिब समय-समय पर लोगों की मदद के लिए आगे आता हैं। खास तौर पर इस महामारी के दौरान क्लब द्वारा कई लोगों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। इसी कड़ी मे रोटरी क्लब पांवटा साहिब द्वारा एक जरूरतमंद परिवार को ऑक्सीजन फ्लो मीटर उनके परिवार के सदस्य कमल गुप्ता को उपलब्ध कराया गया। परिजनों ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रोटरी प्रधान रोटेरियन अरविंदर सिंह, कमल गुप्ता, प्रवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।
ददाहू (हिमाचलवार्ता)। ददाहू तहसील के अंतर्गत दीद बगड़ गांव के लोगों को खांसी जुकाम बुखार की दिक्कत आ रही थी। जिस कारण धगेड़ा ब्लाक के अंतर्गत डॉक्टरों की टीम ने दीद बगड़ गांव में जाकर लोगों के कोरोना टैस्ट किए। टोटल टैस्ट 84 किए गए। जिनमें 50 की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 34 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सभी व्यक्ति एक ही गांव दीद बगड़ के है। बीएमओ मनीष अग्रवाल ने बताया कि दीद बगड़ गांव के लोगों के टेस्ट की रिपोर्ट शनिवार को आ गई है। जिसमें 34 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सब लोगों को घर पर…
ददाहू।(हिमाचलवार्ता) : रेणुका थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बीती देर रात रेणुका पुलिस एएसआई रूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में रात्रि गश्त के दौरान खदाल से थोड़ा पीछे मोड़ के पास पहुंची तो सड़क पर एक पिक अप नंबर एचपी 71A 0194 खड़ी थी। जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे। पूछताछ के दौरान इन्होंने अपना नाम बलविंदर सिंह गांव खैना कटाह रोहित परमार ददाहू थाना रेणुका जिला सिरमौर बताया। जब पुलिस द्वारा गाड़ी की चेकिंग की गई तो गाड़ी में चम्मच जिस की डंडी टूटी हुई थी, सिरिंज फायल पेपर…