नाहन (हिमाचलवार्ता)। गाँधी हेल्पलाइन रेणुका जी के दिशानिर्देशानुसार आज एनएसयूआई इकाई रेणुका के कार्यकर्ताओं द्वारा माईना, रजाना व बाउनल काकोग 3 पंचायत में सार्वजनिक स्थानों पर सेनिटाइजर का कार्य शुरू किया गया। विधायक विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों को चयनित करके यह कार्य किया और आने वाले समय मे भी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई कार्यकर्ता आर्य कुमार, सुशांत शर्मा व ऋषि ठाकुर ने मेरे गृह पंचायत के क्षेत्र में सैनिटाइजर का कार्य किया तथा लोगों के ऑक्सीजन लेवल व पल्स रेट की भी जांच की। विधायक विनय कुमार ने…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और पहलों के समुचित एवं व्यापक प्रसार के लिए आधुनिक तकनीकों और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर अधिक बल दिया जाना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। जय राम ठाकुर ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को नवाचार सोच को अपनाना चाहिए और सकारात्मक, सफलता और विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित खबरों को मीडिया तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मीडियाकर्मियों के साथ व्यक्तिगत सम्पर्क बनाए रखने चाहिए। विभाग को…
सिरमौर में कोरोना योद्धा की मौत पर एचआरटीसी में शोक की लहर चालक परिचालक संघ ने दुख व्यक्त करते हुए फर्ज पर समर्पित ज्वाला सिंह को बताया सच्चा कोरोना योद्धा नाहन (हिमाचलवार्ता) :- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम नाहन डिपो में तैनात 55 वर्षीय ज्वाला सिंह की कोरोना से मौत हो गई है। बीते कल सराहा डेडीकेट कोविड- अस्पताल में हुई मौत के बाद चालक परिचालक संघ में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वाला सिंह पुत्र संतराम सराहा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि 2 मई को ड्यूटी के दौरान उन्होंने अड्डा इंचार्ज से…
नाहन(हिमाचलवार्ता)शादियों में उमड़ने वाली भीड़ पर अंकुश लगाने के लिए हिमाचल पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस ने सिरमौर जिला के शिलाई गाँव के बुटियाना में शादी समारोह में दबिश दी और चेकिंग के दौरान बुटियाना में कुंदन सिंह के बेटे की शादी में पहुंची तो वहां पर 30-35 लोग मौका पर मिले जो बाहर खाने के लिए मीट पका रहे थे तथा कुछ खा रहे थे जो कि कोविड कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तथा 4 व्यक्ति बिना मास्क के मौका पर पाए गए जो कुन्दन सिंह उपरोक्त का पुलिस एक्ट 111 मे मुबलिक 5000 रुपये का चालान करके जुर्माना…
नाहन(हिमाचलवार्ता) जिला सिरमौर मे आज मौसम के करवट बदलते ही तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई। सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की नकदी फ़सले तबाह हो गई है। वही आज दोपहर पच्छाद उपमंडल की पंचायत लानाबाका में आसमानी बिजली गिरने से एक नेपाली मूल के युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है जो यहां स्थानीय व्यक्ति की जमीन पर खेती बाड़ी का कार्य करता था। जानकारी के अनुसार दोपहर बार-बार आसमानी बिजली कड़क रही थी इसी दौरान अचानक बिजली सूरज पर गिर…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से पण्डित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा और डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में प्रैशर स्विंग ऐड्साॅप्र्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्रों का लोकार्पण किया। चम्बा के संयंत्र की क्षमता 400 पीएलएम और हमीरपुर के संयंत्र की क्षमता 300 पीएलएम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों संयंत्र इन चिकित्सा महाविद्यालयों में भर्ती मरीजों को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुश्चिित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार के समक्ष प्रदेश के वर्तमान ऑक्सीजन के कोटे को 15 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 30 मीट्रिक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। रेणुका विधानसभा से कांग्रेस के विधायक विनय कुमार ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज गाँधी हेल्पलाइन रेणुका जी के दिशानिर्देशानुसार एनएसयूआई इकाई रेणुका के कार्यकर्ताओं द्वारा माईना, रजाना व बाउनल काकोग 3 पंचायत में सार्वजनिक स्थानों पर सेनिटाइजर का कार्य शुरू किया गया । विधायक विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थानों को चयनित करके यह कार्य किया और आने वाले समय मे भी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई कार्यकर्ता आर्य कुमार, सुशांत शर्मा व ऋषि ठाकुर ने मेरे गृह पंचायत के क्षेत्र में सेनिटाइजर का कार्य किया…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव शुक्ला व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के दिशा निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब ने ब्लॉक स्तर पर कोरोना से संबंधित आपदा सुरक्षा व सहयोग के लिए गांधी हेल्पलाइन शुरू कर दी है। पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में कांग्रेस पार्टी हर जरूरतमंद की सहायता करेंगी।