-हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लगाया है। लेकिन उसके बाद भी लोग सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की अवहेलना करते हुए पाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर में कोरोना कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 47 लोगों के चालान काटे। इनमें मास्क ना पहनने, समाजिक दूरी नियमों की पालना न करने के चलते चालान काटे गए। पुलिस ने इस दौरान इनसे 24,500 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले है और एक मामले को न्यायालय के लिए प्रेषित किया है। इसके अतिरिक्त प्रतिबंधित समय में दुकानें खोलने के…
Author: Himachal Varta
ददाहू (हिमाचलवार्ता)। तहसील ददाहू के गांंव डूूंगीं के रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। मिली जानकारी अनुसार सोमवार को तबीयत खराब होने पर व्यक्ति को सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया था। कोविड टैस्ट में इस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सिविल अस्पताल ददाहू में इस व्यक्ति की मंगलवार को मृत्यु हो गई है। प्रशासन की मौजूदगी में मंगलवार को इस व्यक्ति का गिरी गंगा नदी तट पर प्रोटोकॉल के तहत दाह संस्कार किया गया है। नायब तहसीलदार ददाहू राजेश कुमार ने बताया कि ददाहू के 62 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों पर पंजाब सरकार द्वारा गठित नयी विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) के अधिकारियों ने सोमवार को विजीलैंस भवन, एस.ए.एस.नगर में पहली मीटिंग की जिसमें कोटकपूरा की घटनाओं की गहराई से जांच करने के ढंगों के बारे विचार-विमर्श किया गया। इससे पहले एस.आई.टी. इस सम्बन्धी पुलिस और कानूनी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अलग-अलग मीटिंगें भी कर चुकी है। इस मामले सम्बन्धी उचित सबूत और जानकारी, जो पहले पेश न किये जा सके हों, एकत्रित करने और अन्य कोई भी सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से एस.आई.टी. ने एक ई-मेल [email protected]…
‘होम आइसोलेशन’ के रोगी व उनके परिजन फोन पर ले सकेंगे परामर्श शिमला (हिमाचलवार्ता)। कोरोना महामारी के कारण ‘होम आइसोलेशन’ में रह रहे व्यक्तियों और उनकी देखभाल कर रहे परिजनों के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस ने सार्थक पहल की है। रेडक्राॅस ने ऐसे व्यक्तियोें के लिए ‘डाॅक्टरर्स परामर्श सेवा’ की सुविधा आरम्भ की है ताकि उन्हें डाॅक्टर का परामर्श मिले तथा वे लोग किसी प्रकार के डिप्रेशन का शिकार भी न हों। हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संस्था ने मुख्यालय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जहां प्रातः 9 बजे से…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिमला का दौरा कर नई ओपीडी की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। इस ओपीडी का उपयोग कोविड-19 मरीजों के ईलाज के लिए किया जाएगा। इसके उपरांत, मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नई ओपीडी में लगभग 500 कोविड मरीजों को रखने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि ट्रामा वार्ड का कार्य भी पूरा होने वाला है और विपरित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल भी कोविड मरीजों के ईलाज के लिए किया जा सकता है। जय राम ठाकुर ने लोगों से राज्य में…
अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा होंगी कमेटी का अध्यक्ष नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति श्रृंखला की निगरानी व विनियमन के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित की गई है। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने दी। उन्होने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है जो कि जिला के सभी अस्पतालों की दैनिक ऑक्सीजन आपूर्ति का आकलन करेगी और ऑक्सीजन आपूर्ति का विनियमन करेंगी। इसके अतिरिक्त, कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि चिकित्सा ऑक्सीजन को किसी गैर औद्योगिक इकाई को न बेचा जाए और पांवटा साहिब व कालाअम्ब के…
नाहन(हिमाचलवार्ता):- जिलाशिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन की और से हर घर पाठशाला व्हाट्सएप क्विज डीसीएफ डाटा तथा गंगा नदी प्रश्नोत्तरी के संदर्भ में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ऑनलाइन माध्यम से गूगल मीट पर की गई की गई। बैठक में शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला सिरमौर करमचंद , शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा दयाराम ने बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में जिला सिरमौर के 14 शिक्षा खंडों के ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर, ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर और सभी बीआरसी ने भाग लिया। बैठक में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन के कोऑर्डिनेटर हिमांशु , ईश्वर दास राही , एकता और…