नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सैनधार और गिरिपार में इस बार लहसुन की बंपर पैदावार हुई है। भारी मात्रा में लहसुन आढ़तियों के माध्यम से पड़ोसी जिलों और राज्यों की मंडियों तक पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, बारिश कम होने से आकार छोटा है। बावजूद शुरुआती दौर में ही किसानों को लहसुन के वाजिब दाम मिल रहे हैं। सैनधार और गिरिपार क्षेत्र में 50 से 60 हजार क्विंटल के बीच लहसुन की पैदावार होने का अनुमान है। लहसुन की फसल को शिमला, सोलन की मंडियों सहित पड़ोसी राज्यों में पहुंचाया जा रहा है। 15 दिन से लहसुन के…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए आशा वर्कर्स भी फील्ड में उतरकर कराना मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। इसी प्रकार पांवटा साहिब में भी यह दौर लगातार जारी है आशा वर्कर्स करण मरीजों के घर घर जाकर उनकी देखभाल कर रही है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में आशा वर्कर को ऊर्जा मंत्री ने ऑक्सीमीटर आदि वितरित किया, जिससे कि वे कोरोना मरीजों का ऑक्सीजन लेवल चेक कर सकेंगे लेकिन आशा वर्कर्स का कहना है कि उन्हें कोरोना संक्रमित के घरों में जाना पड़ता है, ऐसे में उन्हें भी पीपीई किट देनी चाहिए ताकि वह संक्रमित ना हो।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने आज उपायुक्त कार्यालय के परिसर में आयुर्वेद विभाग के सौजन्य से वेदो में वर्णित यज्ञ चिकित्सा पद्धति द्वारा वातावरण शुद्धि के लिए हवन यज्ञ आयोजित किया। उन्होंने बताया कि आज कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसकी हवा में फैलने की सम्भावना भी बताई जा रही हैं। इस सम्भावित संक्रमण को रोकने के लिए हवन सामग्री के रूप में नीम की पत्तियां, राई, कपूर, देसी घी, सैंधा नमक व सरसों आदि आयुर्वेदिक औषधियों को मिश्रित किया गया है जिससे वातावरण की शुद्धि तथा कीटाणुओं व विषाणुओं का नाश होता है। उन्होंने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण खंड शिमला हिमांशु मिश्रा जिला सिरमौर के दौरे पर है जहां पर उन्होंने रामपुर घाट पुलिस सहायता कक्ष के कर्मचारियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये है। गौरतलब है कि यह पुलिस सहायता कक्ष पुरूवाला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत काम करता है तथा बेहतरीन कार्य करने के लिए रामपुर घाट पुलिस सहायता कक्ष की पुलिस टीम को यह इनाम दिया गया है। पुलिस सहायता कक्ष के इंचार्ज हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह हेड कांस्टेबल बाबू राम कांस्टेबल अजय व लेडी कांस्टेबल सुनीता देवी ने बेहतरीन कार्य किया है तथा माइनिंग मास्क आदि के पांच लाख से ज्यादा चालान…
बडू साहिब में कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए है 100 बेड की व्यवस्था नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के बडू साहिब स्थित अकाल एकेडमी अस्पताल में कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए है 100 बेड की व्यवस्था उपलब्ध है जिसमें 60 बेड का डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर और 40 बेड का डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर बनाए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि अकाल एकेडमी अस्पताल में 60 बेड वाले डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर हल्के लक्षणों वाले कोविड पॉजिटिव मरीजों के इलाज की सुविधा के लिए बनाया गया है। इसी प्रकार 40 बेड के डेडिकेटिड कोविड…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सरमौर में जल शक्ति उप मण्डल माजरा के अतंर्गत 17 जल रक्षकों की नियुक्ति प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की स्थिति के कारण आगामी आदेशों तक स्थगित की गई है। यह जानकारी सहायक अभियन्ता ने दी। उन्होंने बताया कि जल रक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदकों को अपने मुल दस्तावेजों सहित 11 बजे जल शक्ति उपमण्डल माजरा के कार्यालय में उपस्थित होना था। लेकिन कर्फ्यू के चलते यह आगामी आदेशों तक स्थगित की गई है। बता दे कि यह पद उपमण्डल के अतंर्गत ग्राम पंचायत पुरूवाला में 2, पातलियों में 2, बहराल 1, पिपलीवाला 1, पलहौडी 2, हरिपुरखोल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। चूड़ेश्वर सेवा सिमिति इकाई शिलाई ने उमण्डलधिकारी से मुलाकात कर कोविड केयर सेंटर बनाने की मांग रखी है इस दौरान सिमिति के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे। चूड़ेश्वर सेवा सिमिति अध्यक्ष सूरत चौहान, माह सचिव रमेश नेगी, कोषाध्यक्ष बलबीर शर्मा, केंद्रीय कार्यकारणी सचिव ग्यार सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया की उपमंडल शिलाई प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रो में आता है इसलिए यहाँ समस्याओं के अंबार लगे है। स्वस्थ्य सुविधाओं का उचित लाभ लेने के लिए क्षेत्र के लोगो को 150 से 200 किमी दूर स्वास्थ्य हायर सेंटर जाना होता है। कोरोना संक्रमण की पाबन्दियों के बाबजूद क्षेत्र…
नाहन11 मई (हिमाचलवार्ता) :- कोरोना कर्फ़्यू को लेकर अब सतर्कता बड़ा दी गई है वहीं देर रात को एसडीएम विवेक महाजन व डीएसपी वीर बहादुर ने पुलिस नाकों की जांच की तथा शहर की सुरक्षा व्यस्थाओं को जांचा। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों को जरूरी दिशानिर्देश दिये गये। उन्होंने उत्तराखंड सीमा पर गोविंदाघाट बेरियर पर पुलिस नाके का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना नियमों का पालन करें तथा बिना काम के घर से बाहर न निकले। उधर डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की देर रात को नाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस…