नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। उसके बावजूद भी लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं। बता दें कि जिला सिरमौर में कल के लंबित पड़े 64 सैंपलों में से आज 41 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तो वही 22 सैंपल पॉजिटिव पाए गए है। इनमें से एक सैंपल अनिर्णायक है। बता दें कि आज 22 नए मामलों में पच्छाद सब डिविजन से 1, पांवटा साहिब सब डिविजन से 8, संगड़ाह सब डिवीजन से 8, राजगढ़ सब डिविजन से 4 और नाहन सब डिवीजन से 1 शामिल हैं। आज आये मामलों में…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना की दूसरी लहर से मिले घावों के बीच आवश्यक दवाओं की कमी चिंता बढ़ा रही है। चीन से आई महामारी से निपटने के लिए जिन दवाओं की जरूरत है, उनके कच्चे माल के लिए भारत चीन पर ही निर्भर है। भारत बेशक आकार के हिसाब से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा दवा उत्पादक देश है लेकिन आवश्यक दवाओं का उत्पादन कच्चे माल की कमी के कारण संकट में है। दवाएं इसलिए महंगी मिल रही हैं क्योंकि कच्चा माल नहीं है। भारत के लिए 85 प्रतिशत कच्चा माल चीन से आता है, भारत में केवल 15 फीसद बनता…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। जिले के आला अधिकारी न केवल खुद हर मामले पर नजर रख रहे हैं बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपट रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू के आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा पुलिस टीम के साथ बाजारों का औचक निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि माल रोड पर स्थित ठेका शराब विक्रेता चोरी-छिपे लोगों को शराब बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के…
नयी दिल्ली (हिमाचल वार्ता) :-देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। हर दिन कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि दैनिक संक्रमित मामले भले ही लगातार कम हो रहे हों लेकिन मृत्यु दर अभी भी भयावह है। गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के 3.43 लाख मामले सामने आए लेकिन 3994 मरीजों की मौत हुई। इधर कजाकिस्तान से 56 लाख मास्क भारत पहुंचे। वहीं ऑस्ट्रेलिया से 1056 वेंटिलेटर भारत पहुंचे। रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी की कीमत का ऐलान हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना संकट के बीच एक बड़ा…
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और डॉ बिंदल ने किया पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण नाहन (हिमाचलवार्ता) :- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे के बाद अब जिला सिरमौर कोविड- पेशेंट के इलाज में बेहतर स्थिति पर आ गया है। जिसके तहत आज डॉ यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में 300 एलपीएम पीएसए ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज इस पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का विधिवत शुभारंभ करते हुए निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल भी आईजै थे। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री हाल ही में कोविड-19…
नाहन(हिमाचलवार्ता न्यूजलाइन) :- भगाणी साहिब ( पांवटा साहिब) के यंग ब्रिगेड क्लब द्वारा पंचायत के कुछ हिस्सों को सैनिटाईज़ किया गया जिसमे क्लब युवाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ! सैनिटाईज़ का कार्य क्लब सचिव कमलजीत की अगुवाई में हुआ ! क्लब संयोजक कुलदीप सिंह ने कहा की कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी घातक है और जनता को पहले से जयदा सतर्क रहने की आवश्यकता है ! जनता से अपील करते हुए क्लब द्वारा कहा गया की सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करे और जरूरत पड़ने पर ही घर से बहार निकले ! क्लब…
नाहन(हिमाचलवार्ता न्यूजलाइन)श्री खुशहाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर द्वारा श्रीमती बबीता राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर सहित COVID-19 वैश्विक महामारी खतरे को मद्देनज़र रखते हुये सरकार द्वारा जारी किए गए कोरोना कर्फ़्यू के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने हेतु नाहन बाज़ार में औचक निरीक्षण किया तथा पुलिस प्रबंधों का जायजा लिया । इस दौरान मास्क न पहनने, सार्वजनिक स्थानों पर उचित सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियमों का उलंघन करते हुये पाये गए व्यक्तियों के विरुध कानूनी कार्यवाही करते हुये उलंघन कर्ताओं के हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गए और जुर्माना वसूल किया गया । गौरतलब है…
नाहन 13 मई (हिमाचलवार्ता न्यूजलाइन) :- जिला सिरमौर एनएसयूआई द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के लाखों छात्रों को वेक्सीन लगाने की सरकार से मांग की गई है। जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों शिलाई,रेणुका जी, राजगढ़,भरली,सराहां कॉलेजो के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से वेक्सीन के लिए मुहिम चलाई गई है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा युवाओं को जहां देश का भविष्य माना जाता है वही भविष्य अभी तक कोरोना वेक्सीन से वंचित है केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार छात्रों को वेक्सीन देने में असमर्थ रही है। एक ओर जहाँ अभी तक छात्रों को वेक्सीन नही…