मुख्यमंत्री ने नाहन मेडिकल कॉलेज में किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन नाहन। (हिमाचलवार्ता) :- मकख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला सिरमौर के डा. वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में 300 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में महामारी से लड़ने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड रोगियों को बेहतर उपचार और उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से सरकार ने चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में इस पीएसए संयंत्र की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि…
Author: Himachal Varta
श्री रेणुका जी (हिमाचलवार्ता)। ददाहू तहसील के अंतर्गत मधारा गांव के 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। जानकारी अनुसार पिछले 5 दिनों से वह संक्रमित थे। 3 दिन वह वेंटिलेटर पर वह 2 दिन आईसीयू नहान में रहे। डॉक्टरों का कहना है कि खून में शुगर की मात्रा ज्यादा होने के कारण वायरस पूरे शरीर में तेजी से बढ़ गया। वह अक्सीजन की कमी हो गई। जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। व्यक्ति की मृत्यु होने से धारटीधार में शोक की लहर है। नायब तहसीलदार ददाहू राजेश कुमार ने बताया कि मधारा गांव के…
शिमला,(हिमाचलवार्ता ) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश पात्र आयु वर्ग के लोेगों का टीकाकरण करने में देश भर में सर्वोच्च स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को अभी तक वैक्सीन की 21 लाख 22 हजार 894 खुराकें दी जा चुकी हैें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को वैक्सीन की 81 हजार 996 पहली डोज तथा 68 हजार 686 दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को 54025 पहली डोज तथा 41419 दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पात्र आयु वर्ग को कोविड वैक्सीन की…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को लुधियाना के एक गाँव में हुई दुखद घटना में छप्पड़ में पाँच बच्चों समेत छह व्यक्तियों की डूबने के कारण हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये हर परिवार को 50,000 रुपए एक्स ग्रेशिया देने का ऐलान किया। इस दुखद घटना में छटा व्यक्ति इन बच्चों को बचाता हुआ अपनी जान गंवा बैठा। यह घटना मानगढ़ गाँव में घटी जहाँ हुये दुखद हादसे में 7 से 10 साल की उम्र तक के पाँच प्रवासी बच्चों की छप्पड़ में डूबने के कारण मौत हो गई। 22 वर्षों के एक…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मन्त्री, राजिन्द्र गर्ग की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राजिन्द्र गर्ग ने विभागीय अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश में कार्यरत सभी उचित मूल्यों की दुकानों में आई.आर.आई.एस. सुविधा शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए विभाग द्वारा जारी ई.ओ.आई. में छः पार्टियों ने भाग लिया है। खाद्य आपूर्ति मन्त्री ने निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया को तुरन्त निपटाया जाए तथा उचित मूल्य की दुकानों में आई.आर.आई.एस. व्यवस्था यथाशीघ्र शुरू की जाए। उन्होंने बायोमेट्रिक…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की अपेक्षित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्थिति के अध्ययन के लिए पीडीऐट्रिक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया। प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण कार्य तेजी से चल रहा है और अगले तीन-चार माह में इस आयुवर्ग के अधिकतर लोगों का टीकाकरण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाली इस लहर से केवल बच्चे ही प्रभावित हो सकते है, जिससे निपटने के लिए सरकार ने इस पीडीऐट्रिक टास्क फोर्स का गठन करने…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि वैश्विक महामारी के दौरान कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा योजना 30 मार्च, 2020 से लागू की गई है। जिसका उद्देश्य कोविड-19 की स्थितियों के कारण किसी भी विपरित परिस्थिति में स्वास्थ्य कर्मियों के परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि यह योजना देश भर के 22.12 लाख स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को 50 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना कवर प्रदान करने के लिए है। इस योजना में उन सामुदायिक स्वास्थ्य देखभाल और निजी स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को…