शहर के आसपास सब्जी की बंद दुकानें बनी चौगान में महा भीड़ का कारण नाहन (हिमाचलवार्ता) :- आज रविवार को नाहन के चौगान मैदान में फल सब्जी खरीदने को लेकर अपार जनसमूह उमड़ा। अब यदि इसे हम यह कहे कि प्रशासन के द्वारा चौगान मैदान में कोविड मेले का आयोजन किया गया तो शायद यह ज्यादती होगी। हालांकि प्रशासन के द्वारा शहर के बौटल नेक एरिया में सब्जी फल आदि खरीदने के दौरान सोशल डिस्टेंस बने और लोगों को सुरक्षा मिले यह सोच कर इन दुकानों को चौगान मैदान में शिफ्ट करवाया गया था। मगर आज जो चौगान मैदान में…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के संस्कार में आ रही किसी भी परेशानी के लिए 1077 पर सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह जानकारी देते हुए जिला राजस्व अधिकारी नारायण चौहान ने बताया कि जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा लोगों की सुविधा के लिए उपायुक्त कार्यालय में जिला आपदा प्रबंधन का दूरभाष नम्बर 1077 कार्यशील है जिसपर आपातकालीन स्थिति जैसे सड़क दुर्घटना, आगजनी, बाढ़ या कोविड-19 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कोई भी निवासी सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि यदि कोविड-19 के कारण किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है और…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पावटा साहिब से आइटी एवं सोशल मीडिया ज़िला संयोजक विकेश तोमर ने कांग्रेसियों का उन्ही की भाषा में जवाब दिया और कहा कि अभद्र टिप्पणी करने से अभी भी वह बाज नही आ रहे हैं। लेकिन हम भी जवाब देने में सक्षम है यह बात शायद ही कांग्रेसी जानते हो। भाजपा आईटी सेल और सोशल मीडिया जिला संयोजक का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में भी यह बेतुकी जुबानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस के कुछ अनुभवहीन ओर अनपढ़ लोग खुद को हीरो बनाने के लिए सोशल मीडिया पर बेतुकी बयानबाज़ी करने में आजकल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर का एक गांव है जो शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव है दुगाना, राजनीति में अपनी पकड़ रखने के बाद भी पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहा है। इस गांव में एक पानी की स्कीम थी। जिसका उदघाटन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा विभाग द्वारा करवाया गया। यह स्कीम हिमाचल प्रदेश के मंत्री रहे रविन्द्र रवि द्वारा 2009 में सेक्शन की थी। जिस दिन इस स्कीम का उदघाटन किया उस दिन उदघाटन स्थान पर लोगो द्वारा पानी की बाल्टी भर कर डाला गया और मुख्यमंत्री को शिलाई…
नाहन मैडिकल काॅलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार हो रहा इजाफा नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन के लिए 1.25 करोड़ रुपये की लागत से 300 एल.पी.एम. ऑक्सीजन प्लांट के लोर्कापण के लिए मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का आाभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह ऑक्सीजन प्लांट कोविड रोगियों के लिए वरदान सिद्ध होगा साथ ही भविष्य में यह ऑक्सीजन प्लांट अन्य रोगियों के लिए भी अत्यंत लाभकारी रहेगा। डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने ऑक्सीजन प्लांट के लोर्कापण अवसर पर नाहन…
नाहन। – (हिमाचलवार्ता)जिला सिरमौर में 17 मई प्रातः 6 बजे से 26 मई, 2021 प्रातः 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। डीएम ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान शादी समारोहों में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। शादी समारोह के लिए पैलेस, कम्युनिटी हॉल और टेंट लगाने की अनुमति नहीं होगी। बिना बारात, डीजे और बैंड के घर के अंदर ही होंगी शादियां। आयोजकों को समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करनी होगी। जिला सिरमौर में अब आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। हार्डवेयर…
नाहन। (हिमाचलवार्ता) :-उपमंडल पांवटा साहिब की राजपुरा ब्लॉक की आशाओं ने एसडीएम पांवटा व बीएमओ को अपने साथ हो रहे शोषण और मुफ्त में काम करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इस बारे में जानकारी देते हुए बिंदु, पूनम, सोनिया, ज्योति, सोनू, रुबीना, ममता, मेहंदी, वर्षा, जसविंदर, मिलन, शबाना, अनिता, रीना ने बताया कि कोरोना के इस संकट में पिछले तीन महीनों से वह कोविशिल्ड वैक्सीनेशन में काम कर रही हैं। सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक उनकी ड्यूटी लगाई जा रही है। उसके बाद वह फील्ड में जाकर कोरोना पेशेंट को दवाई पहुंचा रही हैं। ऐसे में…
-नाहन(हिमाचलवार्ता) हिमाचल प्रदेश में आगामी 17 मई से 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है वैक्सीनेशन के लिए सिरमौर जिला में भी स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर दी है। नाहन में मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी ने बताया कि जिला में 5 चरणों में वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिसके लिए 17- 20 -24- 27 और 31 मई की तारीख तय की गई। उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग के वैक्सीनशन के लिए शुरुआती चरण में सिरमौर जिला को 8500 वेक्सीन प्राप्त हुई है। डीसी ने कहा कि पंजीकरण के…