कुल्लू के निरमंड में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू जिला के निरमंड में लोगों की सुविधा के लिए उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय खोलने की घोषणा की। वह आज कुल्लू जिला के निरमंड में 72वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निथर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च विद्यालय दुराह और कुशवा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने, प्राथमिक विद्यालय देवारी को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने, शावर में जल…
Author: Himachal Varta
सभी पंचायत घरों में प्रदेश सरकार की योजनाओं के कैलेन्डर बनवाकर लगाने के दिए आदेश पांवटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 80 से 70 वर्ष आयु सीमा करके बुजुर्गो को पेंशन सुविधा दी है, जिसमें उन्हें प्रतिमाह 1500 रूपये दिए जा रहे है। प्रदेश में लगभग 4.50 लाख बुजुर्गों को पेंशन सुविधा दी जा रही है जिस पर सरकार द्वारा हर वर्ष 840 करोड़ रूपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सरकार ने 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए बिना किसी शर्त के पेंशन सुविधा शुरू की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में कोविड-19 वैक्सीन के कार्य को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण केंद्रों का एक सप्ताह का रोस्टर वैक्सीन की उपलब्धता के हिसाब से पहले जारी करें ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़। यह निर्देश उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आयोजित कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि जिला में स्थाई टीकाकरण केन्द्र बनाए जाएं ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए घर के नजदीक टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध हो सके और वह अपने सहुलियत के हिसाब से टीकाकरण…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के तारुवाला चौक पर दो व्यक्तियों से 65 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात गश्त के दौरान पांवटा साहिब के जामनीवाला तारूवाला चौक पर जामनीवाला की तरफ से आ रही स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। पूछे जाने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम पवन कुमार उर्फ रिकू पुत्र हेम राज व दुसरे ने अपना नाम विजय कुमार पुत्र बुध राम दोनों निवासी गावं खारा डा. जामनीवाला तह. पांवटा साहिब बताया। वहीं स्कूटी के उपर रखे बोरु व बैग को चैक किया गया तो रबड़ की टियूब…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं सिरमौर में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी घायल बताये जा रहे हैं हालांकि दोनों को गंभीर चोट नहीं लगी है दोनों की हालत स्थिर है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों के बयान दर्ज किए और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। जानकारी अनुसार कार (एचपी 79 1428) में सवार होकर रविपाल और उसकी पत्नी शीतल चाढ़ना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही कार फागनी के समीप पहुंची तो चालक ने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में प्रवेश कुमार ने सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। इस विभाग में प्रवेश कुमार ने अप्रैल, 1995 से लेकर अब तक विभिन्न पदाें पर रहकर अपनी सेवाएं दी हैं। 19 जुलाई, 2021 को पदोन्नती के उपरान्त उन्हांेने पांवटा साहिब में बतौर सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी के पद का कार्यभार संभाल लिया है। उन्हाेंनेे बताया कि उनकी प्राथमिकता सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी आम लोगो तक पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त, मीडिया और जिला प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।…
5 दिन जिला के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक करेगा प्रचार वाहन नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज उपायुक्त कार्यालय से कोरोना वैक्सीन सम्बंधी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत प्रचार वाहन पांच दिन जिला के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके लोगों को कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक करेगा और उनकी शंकाओं और मिथयों को दूर करने की कोशिश करेगा। इस दौरान जिला में 2 स्थानों पर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब गिरिपार क्षेत्र के राजपुर में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा रोकने के लिए एक 80 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति ने आवाज उठाई है। बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की लेकिन बावजूद इसके भी मकान का निर्माण कार्य अब तक नही रूका है। जिस कारण वृद्ध व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निराशा जाहिर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर के नावी गांव के 80 वर्षीय मुंशी राम ने बताया की गांव में एक व्यक्ति वन विभाग की भूमि पर मकान का निर्माण कार्य कर रहा है। जिसकी शिकायत पहले वन विभाग के अधिकारियों…