Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में निरंतर सुधार हो रहा है। अभी तक कुल 10416 लोग गृह संगरोध व अस्पताल से स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं और संक्रमण से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 78.95 प्रतिशत पहुंच चुकी हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आ0के0 परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक जिला सिरमौर में 132654 लोगो के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 13193 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।       उन्होंने बताया कि वर्तमान में 2633 लोग जिला के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन…

Read More

 नाहन 20 मई (हिमाचलवार्ता) :- पांवटा में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने प्रशासन की चिंताएं ओर बड़ा दी है। जहां एसडीएम कार्यालय  में एसडीएम विवेक महाजन ने शिलाई एसडीएम सुरेश कुमार स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभाग के साथ उपायुक्त सिरमौर ने बैठक की। पांवटा व शिलाई में संक्रमित मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। जिसमें म्रत्युदर भी शामिल है और अब यह आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं। जिसके मद्देनजर उपायुक्त सिरमौर डॉक्टर आरके पृरुथि ने यह बैठक की । हालांकि इस दौरान एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार भी मौजूद रहे। शिलाई व पांवटा में संक्रमण पर कैसे कंट्रोल किया जाए।…

Read More

क्रमांक-05/27                                              20 मई, 2   अनाथ अथवा अस्पताल में भर्ती कोविड-19 से पीड़ित माता-पिता के बच्चों को आश्रय प्रदान करने के लिए आदर्श बाल निकेतन, नाल को किया फिट फैसिलिटी अधिसूचित नाहन 20 मई – ( हिमाचलवार्ता)जिला सिरमौर में सभी अनाथ बच्चों, जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 महामारी या अन्य किसी भी कारणवश हुई हो, को बाल-बालिका सुरक्षा योजना (फोस्टर केयर) का लाभ दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिला में कोविड-19 संक्रमित अभिभावकों के बच्चों की देखभाल…

Read More

नाहन 20 मई – संजय सिंह–सिरमौर जिला में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के कोविड टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल/आरोग्य सेतु एप पर बुकिंग टीकाकरण सेशन की तारीख से दो दिन पहले दोपहर 2ः30 बजे से 3 बजे के बीच होगी। टीकाकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति इस समय अवधि में अपना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि 24 मई के टीकाकरण के लिए 22 मई को, 27 मई के टीकाकरण के लिए 25 मई को और 31 मई के टीकाकरण के…

Read More

-नाहन।( हिमाचलवार्ता) जहाँ एक तरफ कुछ लोग कोरोना मरीज की सेवा में लगे हुए है, वहीं सेवा भारती नाहन भी नाहन के अलावा जिला में कोरोना मरीजों के लिए दिन रात सेवा कर रहा है। सेवा भारती नाहन समाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लें रहे है। बता दे कि सेवा भारती नाहन पिछले 15 दिन से लगातार दिन-रात कोरोना मरीज के साथ आए तामीरदारों और स्वास्थ्य कर्मियों क़ो लगातार निशुल्क भोजन दे रहे है। जिसकी लोग प्रशंसा भी कर रहे है। सेवा भारती के जिला कार्यवाहक विजेंद्र कुमार ने बताया कि सेवा भारती नाहन कोरोना मरीजों के साथ कंधे से कन्धा…

Read More

नाहन 19 मई (हिमाचलवार्ता) :- करोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के आह्वान पर सिक्स सिगमा फील्ड अस्पताल ने अपना 7वां फील्ड अस्पताल का शुभारंभ नाहन में एक निजी शिक्षण संस्थान के साथ मिलकर किया। मीडिया से बात करते हुए निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के चेयरमैन जनरल अतुल कौशिक ने बताया कि सिक्स सिगमा हेल्थ केयर दिल्ली की एक नामी संस्था है जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान समय में उन्होंने दिल्ली में अपने छह फील्ड अस्पताल स्थापित किए हैं जहां पर कोरोना के मरीजों का मुफ्त इलाज…

Read More

-नाहन।( हिमाचलवार्ता) सिरमौर जिला में आयुर्वेदिक दवाओं के सेवन से कोरोना संक्रमितों  सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है जिसे देखते हुए प्रशासन आयुर्वेदिक दवाओं के इस्तेमाल पर  जोर दे रहा है। नाहन में मीडिया से बातचीत में डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी ने बताया कि शुरुआती चरण में नाहन शहर  में कोरोना संक्रमितो  का आयुर्वेद पद्धति से इलाज किया गया और देखा गया कि इनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। प्रशासन ने अब निर्णय लिया है कि जिला में जहां अधिक संख्या में कोरोना संक्रमित लोग है उन क्षेत्र में अब आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की जाएगी।…

Read More

-नाहन।( हिमाचल वार्ता) जिला सिरमौर के शिलाई रोनहाट में एक ऑल्टो कार 300 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़की। वाहन में 4 लोग सवार थे। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दो लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार एचपी-71-1135 शिलाई से हरिपुरधार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक धारवा नामक स्थान पर कार हादसे का शिकार हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। घायलों की पहचान 23 वर्षीय विशाल ठाकुर, 30 वर्षीय राकेश, 29 वर्षीय कमल और 26 वर्षीय राहुल हरिपुरधार के रूप में हुई है।…

Read More