शिमला (हिमाचलवार्ता)। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के अन्य सांसदों के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से नई दिल्ली में शुक्रवार सांय भेंट की। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप और राज्यसभा सांसद इन्दु गोस्वामी ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनका मार्गदर्शन हिमाचल प्रदेश के विकास में सहायक सिद्ध होगा। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यपाल ने हिमाचल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनसे विस्तृत चर्चा की। हिमाचल प्रदेश के…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। वन मंत्री राकेश पठानिया ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। राकेश पठानिया ने अनुराग ठाकुर को राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया खेलो के अन्तर्गत ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में अधोसंरचना निर्माण के लिए खेल मंत्रालय को सौंपी गई परियोजनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इन परियोजनाओं को निधि के साथ शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। अनुराग ठाकुर ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन…
नाहन (हिमाचलवार्ता)।-पांवटा साहिब में मीडिया से रूबरू होते हुए पांवटा नगर परिषद के पूर्व चैयरमैन संजय सिंघल ने कहा कि वार्ड नं 8 आज समस्याओं से घिरा हुआ है। वहाँ कोई विकास नही हुआ है । उनका कहना है कि पार्षद डॉ रोहताश नागिया पांवटा के केजरीवाल बने है। वार्ड में जो भी अभी काम हो रहे है वह उनके समय के वार्ड किये गए काम है। सिंघल का कहना है कि वार्ड 8 में जो काम हो रहे हैं वह बिना प्लानिंग के शुरू किए जा रहे हैं। जिसके चलते शहर के बीच में बड़े बड़े गड्ढे हो गए…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लिए है। केबिनेट ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तिलोरधार में खण्ड विकास कार्यालय खोलने की मंजूरी दे दी हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दूसरा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय को मंजूरी देने से क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ी हैं। शिलाई विधानसभा के पूर्व विधायक ओर सरकार में खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने कहा कि केबिनेट में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तिलोरधार में खण्ड विकास कार्यालय खोलने की मंजूरी देने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवर का बहुत बहुत…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आधुनिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के कैद्र इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में सेबी, एनएसडीएल और एनएसई के साथ मिलकर प्रतिभूति बाजार का परिचय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस बेविनार का शुभारंभ अंबर श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों, वक्ताओं और डीन (एसीसीएएम) का स्वागत करते हुये किया। अंबर श्रीवास्तव ने इस वेबिनार का उद्देश्य और आयोजन के वक्ताओं द्वारा कवर की जाने वाली विषय वस्तुएं के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया। वेबिनार का पहला सत्र सेबी के एजीएम आशुतोष सिंह रावत ने लिया। उन्होंने बताया कि सेवी क्या है, सेवा की क्या भूमिका है, किस जनादेश के साथ इसका…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ ब्लॉक के रासूमांदर क्षेत्र के पांच स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टर के पद बीते कई वर्षों से खाली पड़े हैं जिससे इस क्षेत्र के करीब 15 हजार लोगों की सेहत रामभरोसे हैं। लोगों को छुटपुट बिमारी के इलाज के लिए सोलन अथवा शिमला जाना पड़ता है। गौर हो कि सिरमौर जिला में कुल 87 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियां कार्यरत है जिसमें से 40 डिस्पेंसरियों में डॉक्टर के पद खाली पड़े है। रासूमांदर क्षेत्र के जाने माने साहित्यकार विद्यानंद सरैक ने कहा कि सरकार के घरद्वार पर गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य संस्थानों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पांवटा साहिब के जंगलों में जहरीली शराब बनाने वाले दर्जनों भट्ठियां लगाकर शराब बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। बस चोर पुलिस जैसे यह खेल भी अब ट्रेंड बन गया है। वहीं पुलिस ने शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई भट्ठियां, हजारों लीटर लाहण और शराब बनाने का सामान नष्ट किया है। पांवटा डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि सिंघपुरा चौकी प्रभारी के नेतृत्व में 9 ड्रमों में रखी 2500 मिली लीटर अवैध शराब को फॉरेस्ट एरिया में नष्ट किया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस और वन विभाग की टीम नशा माफियाओं की…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की समस्त ग्राम पंचायतों में 8 अगस्त 2021 को ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने दी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के चलते यह बैठक आयोजित नहीं हो पाई जिस वजह से ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों का चयन, मनरेगा बजट, ग्राम पंचायत विकास योजना के अनुमोदन तथा ग्राम पंचायतों के वार्षिक बजट को पारित करने में परेशानी आ रही थी और पंचायतों में कई विकासात्मक कार्य नहीं हो रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को ग्राम सभा बैठक के दौरान कोविड-19 के…