Author: Himachal Varta

शिमला। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर वर्मा ने बमटा पंचायत की ओर से एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए तीन लाख रुपये का एक चैक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया। इसके अतिरिक्त, किन्नौर कल्याण समिति सोलन के अध्यक्ष हीरा सिंह नेगी ने भी समिति की ओर से इस फंड के लिए 2.21 लाख रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Read More

शिमला। हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर में शामिल हुए अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे राज्य के लोगों के कल्याण के लिए और अधिक लगन और निष्ठा से कार्य करेंगे। प्रतिनिधिमण्डल में मनमोहन शर्मा, राकेश शर्मा, रोहित जमवाल, अश्वनी शर्मा, डी.सी. राणा, अनुपम कश्यप, रूपाली ठाकुर, राम कुमार गौतम, प्रदीप ठाकुर और पंकज राय शामिल थे।

Read More

नाहन। जिला सिरमौर प्रशासन कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लगातार व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। आज शनिवार 6 जून तक कोरोना वायरस अपडेट के अनुसार 7163 लोग प्रशासन की निगरानी में है। जिला प्रशासन द्वारा जारी अपडेट कोविड बुलेटिन के अनुसार 2941 लोग जो निगरानी पर रखे गए थे वह 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा 4222 लोग एक्टिव सर्विलेंस पर हैं। यह भी बता दें कि जिला सिरमौर में 4045 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। जबकि 168 लोग संस्थागत क्वॉरेंटाइन किए गए हैं। जारी किए बुलेटिन के अनुसार कोविड- हेल्थ…

Read More

सराहां : हरियाणा में लिए गए थे सैंपल, रिपोर्ट से पहले ही घर पहुंचा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव नाहन। हरियाणा के नारायणगढ़ में सैंपल की रिपोर्ट से पहले ही एक युवक बागपशोग में अपने घर पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को देर शाम युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिली। इसके बाद तुरंत ही विभाग एक्शन में आ गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवक कब घर लौटा था, लेकिन इलाके में युवक के पॉजिटिव आने की खबर आग की तरह फ़ैल गई है। संक्रमित पाए गए युवक को सराहां के ही कोविड-19 सेंटर में…

Read More

नाहन। यहा से करीब दो किलोमीटर दूर कांशीवाला में सब्जी मंडी के कैंची मोड़ पर भीषण सड़क हादसा आज शाम  छ:  बजे के बाद हुआ है। इसमें 6 व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उतराई में सरिया, पाइपों व शटरिंग इत्यादि से लदा ट्रक सड़क से नीचे की तरफ लुढ़क गया। कुछ देर तक हादसे के घायल इसी के नीचे दबे रहे। करीब 6ः10 बजे घायलों को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। जानकारी यह भी मिल रही है कि हादसे के घायलों में किसी की बाजू कटी है तो किसी के सिर पर चोट आई है।…

Read More

शिमला। राज्य सरकार ने इच्छुक बेरोजगार ग्रामीणों को मनरेगा के अंतर्गत अपनी भूमि में कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की है। ये कार्य ग्राम सभा द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं की शेल्फ में शामिल न होने पर भी किए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान 260 लाख कार्य दिवसों का सृजन कर कुल 859 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई जबकि इस वित्त वर्ष अभी तक मनरेगा के अंतर्गत 54 करोड़ रुपये खर्च करके…

Read More

राज्य के 3 सरकारी मैडीकल कॉलेजों का कोविड टैस्ट सामथ्र्य 9000 टैस्ट प्रतिदिन बढ़ाया 5 जून तक सरकारी मैडीकल कॉलेजों में पंजाब के कुल 107000 नमूनों में से 85000 नमूनों की की जांच 4 और नयी वायरस टेस्टिंग लेबों की स्थापना जल्द की जाऐगी चंडीगढ़। पंजाब के डाक्टरी शिक्षा और अनुसंधान मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने आज यहाँ जानकारी देते हुये बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार ने कोविड -19 महामारी के विरुद्ध लड़ाई के लिए कई पहलिकदमियां की हैं। श्री सोनी ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से 3 सरकारी मैडीकल कॉलेजों…

Read More

युवक सेवाएं विभाग के नेतृत्व में दो माह के भीतर नि:शुल्क बांटे गए 36,580 मास्क: डिप्टी कमिश्नर छात्रा के टेलर पिता भी मिशन फतेह को कामयाब करने के लिए मैदान में उतरे होशियारपुर/चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से कोरोना के खिलाफ जंग लडऩे के लिए शुरु किए गए मिशन फतेह का असर तब देखने को मिला जब विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी आगे आकर मास्क बना रहे हैं, व इनकी ओर से तैयार किए मास्क नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले के युवक सेवाएं विभाग के नेतृत्व में यूथ क्लबों की…

Read More