पूर्व विधायक शिलाई एवं खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने आज क्षेत्र में लोगों को बांटे सेनिटाइजर और मास्क ! नाहन। पूर्व विधायक शिलाई एव खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने आज शिलाई विधानसभा के मस्त भोज का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान लोगो की घर घर जाकर समस्याएं सुनी। इस अवसर पर बलदेव तोमर व मण्डल अध्यक्ष सूरत चौहान ने लोगो को मास्क व सेनेटाइजर भी बाटे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर द्वारा शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए करवाए जा…
Author: Himachal Varta
वक्त के साथ प्रतिमा की उद्घाटन पटिका के कुछ अक्षर उखड़े हैं जिन्हे जल्दी ठीक करवा दिया जायेगा नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने नाहन के माल रोड स्थित हिमाचल निर्माता व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ वाई एस परमार की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किए जाने को लेकर एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का खण्डन किया है। इस मामले में प्रकाशित खबर का स्वयं संज्ञान लेते हुए उन्होंने एसएचओ नाहन तथा नगर पालिका के अधिकारी को प्रतिमा स्थल का दौरा करने के निर्देश दिए तथा प्रथम दृष्टता जांच में पाया गया कि प्रतिमा के साथ कोई…
ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, व्यक्ति की मौत नाहन। उपमंडल पांवटा साहिब के बहराल में ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्ट्री के गेट पर हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीताराम पुत्र परशुराम निवासी पुरूवाला उम्र 52 साल ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्ट्री का ही ट्रक चालक बताया जा रहा है। जिसकी गेट पर एक हादसे में मौत हो गई। जानकारी अनुसार जिस वक्त ट्रक चालक अपने ट्रक को कंपनी के गेट से एंटर कर रहा था उस वक्त ट्रक की ब्रेक में तकनीकी समस्या आ गई। जिसके…
नाहन। सिरमौर जिले में निजी बसों का संचालन घट गया है। कई ग्रामीण रूटों पर निजी बसें नहीं चल रहीं। हालांकि, फिलहाल कुछ बसों का संचालन जारी है। निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रधान मामराज ने बताया कि कुछ रूटों पर बसें चल रही हैं लेकिन, सवारियां की संख्या नाममात्र है। कोरोना के भय से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। वहीं, प्रदेश सरकार रूट क्लब करने की तैयारी में है। इसका कारण लोगों का बसों में सफर करना न बताया जा रहा है। वहीं, परिवहन निगम बीते सप्ताह से बसें चला रहा हैं। हालात यह है कि इन…
नाहन। बीती शाम नाहन से 2 किलोमीटर दूर कांशीवाला में सब्जी मंडी के कैंची मोड़ पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 6 व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। उनमें से 21 वर्षीय घायल रमिंदर की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय रमिंदर उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था। चंडीगढ़ ले जाते वक्त युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दें 6 घायलों में से तीन को चंडीगढ़ रैफर किया गया था, इनमें से एक घायल वापस लौट आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उतराई में सरिया, पाइपों व शटरिंग इत्यादि से लदा…
नाहन। कोरोना की जंग के बीच स्वास्थ्य विभाग में कथित घोटालों के बाद कांग्रेस लगातार सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है. रविवार को नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस्तीफा देने की मांग की है. इस दौरान विधायक ने जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए. स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के पास, तो जयराम ठाकुर दे पद से इस्तीफा मीडिया से बात करते हुए विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कोरोना की इस जंग के बीच बहुत सारे घोटाले…
शिमला। शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी ने आज यहां जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने सभी शहरी स्थानीय निकायों में नए स्नातकों को प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने के लिए अर्बन लर्निंग इंटरनशिप प्रोग्राम (ट्यूलिप) आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश के तेज़ी से बढ़ते शहरी पारिस्थितिक तंत्र के दृष्टिगत समस्या निवारण और महत्वपूर्ण सोच कौशल से युवाओं को लैस करने के लिए शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम शहरी क्षेत्रों में सीखने के अवसरों के साथ नए स्नातकों को एक उचित मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि स्थानीय शहरी निकायों को आय सृजन के लिए अपने साधन सृजित करने के लिए कड़े प्रयास करने चाहिए ताकि वे अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान कर सके। मुख्यमंत्री आज यहां शहरी विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी मिशन कार्यान्वित किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत शिमला और धर्मशाला में स्मार्ट सिटी परियोजनाएं निष्पादित की जा रही हैं। ये दोनों शहर पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। धर्मशाला स्मार्ट सिटी का परियोजना प्रस्ताव 2109.69 करोड़ रुपये जबकि शिमला…