स्मार्ट राशन कार्ड धारकों व प्रवासी मजदूरों को सुचारु ढंग से किया जा रहा है अनाज का वितरण: डिप्टी कमिश्नर कहा, एकजुटता से कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में साबित होगा मिशन फतेह होशियारपुर/चंडीगढ़। जिले में जहां स्मार्ट कार्ड धारकों व प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान नि:शुल्क अनाज की सुविधा दी जा रही है, वहीं कोविड-19 के मद्देनजर मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पहलकदमी के चलते शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत सावधानियां अपनाते हुए अनाज का सुचारु तरीके से वितरण किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कोविड…
Author: Himachal Varta
कालाअंब/ नशे में चूर नाबालिक लड़की का किडनैप! नाहन। घटना आज लगभग दिन के 2.00 बजे की है कालाअंब सैनी ढाबे के पास एक नाबालिक लड़की का अपहरण या किसी अनहोनी का अंदेशा जताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12:30 और 1:00 के बीच एक युवक एक नाबालिग लड़की को अपनी मोटरसाइकिल पर लेकर आया। बताया जा रहा है कि वह लड़की मोटरसाइकिल से कूद गई और सैनी ढाबे के आगे गिर गई। लड़की की हालत देख कर लग रहा था कि उसको जबरन नशा कराया गया था। संभवत: उसके साथ कोई अनहोनी भी हुई हो इस बारे…
नाहन। सिवल अस्पताल पांवटा साहिब में विधायक सुखराम चौधरी व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आशा वर्कर, सफ़ाई कर्मचारी व स्वास्थ्य कर्मियों को सैनिटाइजर, मास्क व प्रशंसा पत्र वितरित किए। विधायक सुखराम चौधरी ने कहा की इस बुरे वक़्त में कोरोना की जंग कौन हराने के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आशा वर्कर व सफ़ाई कर्मियों की समस्याओं को सुना व उनका निवारण करने का हरसंभव आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, ज़िलाध्यक्ष पवन चौधरी, शिवानी वर्मा, हितेंदर कुमार, चरनजीत सिंह, सीमा चौधरी, राजेंद्र मान, कृष्णा धीमान, अनिल चौधरी, गीता देवी,…
सिरमौर के लिए सुखद खबर : मां के बाद 7 साल की बच्ची ने भी हराया कोरोना… नाहन। बीती देर शाम कोरोना संक्रमित मां की कोख से जन्म लेने वाली नन्ही बच्ची की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अब रविवार शाम भी एक अच्छी खबर आई है।पावंटा साहिब की रहने वाली 7 साल की बच्ची ने भी आखिरकार कोरोना को हरा दिया है। दीगर है कि 5 दिन पहले बच्ची की मां की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। मगर बच्ची की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव ही आई थी। महिला अपने बच्चों सहित दिल्ली से लौटी थी। परिवार के तमाम सदस्यों की रिपोर्ट…
बाइक सवार दो युवकों से 206 ग्राम चरस बरामद नाहन। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के खारी में पुलिस ने बाइक सवार 2 युवकों से 206 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान अजय कुमार (21) निवासी पांडू सरावा, यमुनानगर व बिट्टू कुमार (29) निवासी भीलपुरा रामपुर खादर, जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक एसआईयू की नाहन पुलिस टीम सुकेती बैरियर पर तैनात थी, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक चरस लेकर आ रहे हैं।…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘पंचवटी योजना’ का शुभांरभ किया। इस योजना में ग्रामीण विकास विभाग केे माध्यम से मनरेगा योजना के अंतर्गत आवश्यक सुविधाओं से युक्त सभी विकास खंडों में पार्क और बागीचे विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन के साथ पार्क और बागीचों की सुविधा उपलब्ध करवाना हैै। वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और 14वें वित्त आयोग अभिसरण में न्यूनतम एक बीघा की समतल…
शिमला। हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने रियल एस्टेट (विनियम और विकास) अधिनियम, 2016 (रेरा) के प्रावधानों के अन्तर्गत ‘फोर्स मैज्योर’ के तहत रियल एस्टेट परियोजनाओं के पंजीकरण के विस्तार और सभी कानूनी अनुपालनाओं के समयावधि विस्तार के लिए परामर्श जारी किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के परामर्श को ध्यान में रखते हुए और धारा 37 व धारा 34 की शक्तियों के अन्तर्गत 25 मार्च, 2020 से 24 सितंबर, 2020 तक छः महीने की अवधि के लिए फोर्स मैज्योर लागू किया गया है।…
शिमला। सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। श्री शर्मा ने शिष्टाचार भेंट में राज्यपाल को बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एसजेवीएन के योगदान के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एसजेवीएन के विद्युत केन्द्रों ने वित्त वर्ष 2019-20 में 9678 मिलियन यूनिट्स का सबसे अधिक संचयी उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि निगम की वर्तमान स्थापित क्षमता 2015.2 मेगावाट है, जिसमें 1912 मेगावाट जल विद्युत, 97.6 मेगावाट पवन ऊर्जा और 5.6 मेगावाट सौर ऊर्जा शामिल है। उन्होंने कहा कि एसजेवीएन ने…