Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रशासनिक सचिवों और अन्य अधिकारियों को विभिन्न विकासात्मक कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं क्योंकि अनावश्यक विलंब से न केवल परियोजनाओं की लागत बढ़ती है बल्कि लोगों को इन परियोजनाओं के लाभ से भी वंचित होना पड़ता है। वह आज यहां वर्ष 2020-21 के बजट आश्वासनों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि विभिन्न विद्युत परियोजनाओं विशेषकर 111 मेगावाट सावड़ा-कुड्डू और 180 मेगावाट बजोली-होली परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि 40 मेगावाट रेणुका पनबिजली परियोजना का निर्माण…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा मार्च, 2020 में आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को बधाई दी है। इस परीक्षा में 104323 नियमित विद्यार्थियों ने भाग लिया और 68.11 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। मुख्यमंत्री ने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के लिए छात्राओं को भी बधाई दी है और कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि पहले दस स्थान प्राप्त करने वाले 37 विद्यार्थियों में 23 छात्राएं शामिल हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि जो विद्यार्थी इस परीक्षा को उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं, उन्हें हतोत्साहित होने…

Read More

उपायुक्त ने वार्षिक ऋण योजना की पुस्तिका का किया विमोचन, सिरमौर के बैंकों के लिए 2020-21 में 2368.18 करोड़ ऋण देने का रखा लक्ष्य नाहन। जिला सिरमौर के लिए वर्ष 2020-21 में 2368.18 करोड़ का बैंकों को वार्षिक ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने वार्षिक ऋण योजना 2020-21 पुस्तिका का विमोचन करते हुए दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यह ऋण योजना 2110 करोड़ रुपए की थी जबकि इस वर्ष इसे बढ़ा कर 2368.18 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने बताया कि 31 मार्च 2020 तक पिछले वर्ष रखंे लक्ष्य का 84.69…

Read More

नाहन। अचानक हुई बारिश के चलते  मिनी सचिवालय भवन संगड़ाह की पहली मंजिल में भारी मात्रा में पानी भर गया। स्थानीय कर्मचारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त भवन के पिछली तरफ लगी सुरक्षा दीवार से यह पानी अंदर पहुंचा। तूफान के साथ अचानक हुई इस बारिश के दौरान मुख्य बाजार तथा सड़क की नाली में भी पानी के साथ मलबा जमा हो गया। इससे पहले  मीनी सचिवालय के साथ लिंक रोड का मुद्दा उठाया था, साथ में लिंक रोड का सारा पानी बारिश के दौरान मिनी सचिवालय के पीछे चला जाता है। गौरतलब है कि करीब 7 करोड़ के…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई के साथ लगते गांव नाया लिंक रोड के किनारे प्लॉट बनाते हुए रोड़ का डंगा गिर गया  जिसके कारण अब वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है, गौर हो कि यह रोड 8 महीने पहले से बड़ी गाड़ियोंं के लिए पहले ही बंद था ,जो रोड बचा था वह भी  गिर गया है, अब इस रोड पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रुप से बंद हो गई है। अब शिलाई आनेेे के लिए लोगों को नाया से 5 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना होगा। वहीं इसी रोड से डिग्री कॉलेज शिलाई…

Read More

नाहन। आज नाहन में  मीडिया से बात करते हुए रेणुका से कांग्रेस के विधायक व देश कीप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कोविड-19 के दौरान छोटे से छोटे वर्ग से जुड़े लोगों ने भी मदद को हाथ बढ़ाएं है और ऐसे समय में स्वास्थ्य महकमे में घोटाला सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य महकमा खुद मुख्यमंत्री देख रहे हैं। ऐसे में इस पूरे मामले में तभी निष्पक्ष तरीके से जांच हो पाएंगी यदि मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा देते है। विनय कुमार ने कहा कि इस पूरे मामले में सिरमौर जिला से भी लोग जुड़े हुए हैं…

Read More

पैकेज के तहत एमएसएमई को बिना बैंक गांरटी 4 वर्ष के लिए वर्तमान ऋण की 20 प्रतिशत अतिरिक्त क्रेडिट की होगी सुविधा नाहन। भारत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लघु एवं माध्यम दर्जें के उद्योगों के लिए 3 लाख करोड के राहत पैकेज का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रयास तेज कर दिए गए है। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने की बताया कि इस दिशा मे जिला सिरमौर मे स्थित उद्योगों को पैकेज का लाभ पहुंचाने के लिए उनकी देखरेख में एक कार्यदल का गठन किया गया है…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय कोरोना के चलते सील कर दिया गया है और प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू सेल्फ क्वारंटाइन में चले गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनियुक्त प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू अपने ही कार्यालय में एक व्यक्ति से मिले थे। ये व्यक्ति कुंडू को पुलिस महानिदेशक बनने पर बधाई देने के लिए दिल्ली से आया था और वापस दिल्ली जाने पर वह व्यक्ति 8 जून को कोरोना पॉजिटिव पाया गया और आज 9 जून को उसकी मौत भी हो गई। ये व्यक्ति पहली जून को प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू से उनके कार्यालय में मिला था।…

Read More