स्कूल की छात्रा करीना! नाहन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार का दसवी कक्षा का वार्षिक परिणाम 90% रहा। जो पिछ्ले 10 वर्षो का सर्वाधिक है। जहां इस विद्यालय की छात्रा करीना ने 648 अंक ले कर प्रथम स्थान हासिल किया तो वही 72% विद्यार्थी प्रथम स्थान मे उतीर्ण हुए है। विद्यालय प्रधानाचार्य सन्दीप भाल ने बताया कि इस अभूतपूर्व परिणाम के लिए सभी शिक्षको एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, मुख्यत गणित शिक्षक अशोक कुमार के असाधारण प्रयास रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान, पंचायत प्रधान शान्ता देवी, सुरेश चौहान, व्यापार मंडल प्रधान जोगन्द्र चौहान , नरेन्द्र चौहान, वीरेंद्र…
Author: Himachal Varta
नाहन। सिरमौर में कोविड-19 संक्रमण के बारे में जिला के अधिकारियों व कर्मचारियों को जागरूक करने के उदे्श्य से, सरकारी कार्यालयाें में कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए और सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके प्रथम दिन जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण शिविर मे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की डॉ0 विधि व कोमल चौहान ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालयों में कोरोना वायरस से बचने के लिए…
बरसात में आपदा से निपटने बारे अधिकारियों के साथ मीटिंग करते उपायुक्त सभी विभागों के अधिकारियों के साथ तैयार हुई रणनीति, भूस्खलन स्थलों पर जेसीबी चालक अपने कांटेक्ट नंबर के साथ रहेंगे मुस्तैद और इसके अलावा… नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने आगामी मानसून के मद्देनजर विभिन्न विभागों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार के जान और माल के नुकसान से बचा जा सके। बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आगामी मानसून की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने निर्देश दिए की शहरों…
सिरमौर के होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व रेस्टोरेंट इत्यादि पर्यटन इकाइयों से जुड़े मालिकों के लिए बचत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 100 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट और होम स्टे मालिकों ने हिस्सा लिया। नाहन: जिला सिरमौर के होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व रेस्टोरेंट इत्यादि पर्यटन इकाइयों से जुड़े मालिकों के लिए बचत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 100 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट…
कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए अब सिरमौर जिला में आयोजित होने वाली क्राइम बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। सिरमौर जिला मुख्यालय में 5 से 10 तारीख के बीच में क्राइम से संबंधित मासिक बैठक आयोजित होती है, जिसमें जिलाभर से पुलिस अधिकारी शिरकत करते हैं। इस तरह की बैठक में पुलिस अधिकारियों से लंबित मामलों पर चर्चा करने के साथ-साथ उचित दिशा निर्देश दिए जाते है। नाहन। कोरोना काल में अब बहुत कुछ बदलाव हो रहा है। इसके तहत सिरमौर जिला में आयोजित होने वाली क्राइम बैठकों पर भी कोरोना…
नाहन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स को 32 हजार में 3 बैडरूम सेट, कांग्रेस ने जताई घोटाले की आशंका कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के आवासीय भवनों सहित कुछ और चीजों के लिए कई बिल्डिंग एक ही व्यक्ति की बहुत ऊंचे दामों पर हायर की गई हैं! नाहन। कोरोना वायरस के बीच स्वास्थ्य विभाग में कथित घोटालों को लेकर सियासी जंग लगातार तेज होती जा रही है। विपक्ष इस मामले में सरकार को घेरने का पूरा प्रयास कर रहा है। कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग के कथित घोटालों के साथ-साथ अब नाहन मेडिकल कॉलेज में…
2 घंटे से नाहन बगैर लाइट के और अधिकारी मीटिंग में व्यस्त टूटी 33 केवी लाइन, गिरी नगर शटडाउन की नहीं दी गई थी पूर्व सूचना नाहन। जिला सिरमौर बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं को निमित्त बिजली व्यवस्था बहाल करने में नाकाम साबित हो रहा है। नाहन शहर और करीब 1 दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्र बगैर लाइट के गर्मी में बेहाल हो रहे हैं। इस बाबत एक्सईएन नाहन राकेश कपूर से कई बार फोन पर संपर्क किया गया मगर पब्लिक सर्विस से जुड़े अधिकारी अक्सर फोन उठाने से गुरेज भी करते हैं। बिजली व्यवस्था बाधित होने को लेकर अन्य सूत्रों से…
नाहन। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को दसवीं कक्षा के घोषित परिणाम में सिरमौर जिले के दो निजी स्कूलों के छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। जिला मुख्यालय नाहन स्थित एसवीएन पब्लिक स्कूल नाहन के छात्र शगुन चौहान ने मैरिट लिस्ट में सातवां स्थान हासिल किया है। शगुन चौहान ने 97.86 फीसदी अंक हासिल किए। इसी स्कूल के नवीन सरस्वती ने 97.71 फीसदी अंक हासिल कर मैरिट में आठवां स्थान हासिल किया। शगुन ने 685 जबकि नवीन ने 684 अंक हासिल किए। इसके अलावा शिलाई उपमंडल के आरएसवीएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शिलाई की छात्रा अंजलि ने मैरिट…