रेनशल्टर में चल रहा घायल बैल का उपचार शिमला। राजधानी से सटे ग्रामीण क्षेत्र में यूं तो बेसहारा पशुओं का तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से चोटिल होना सामान्य सी बात हैं लेकिन हैरानी की बात है कि ऐसे घायल और बेसहारा पशुओं के लिए सरकारी स्तर पर बनी गौशाला की कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते स्थानीय लोग अपने आय स्त्रोतों से इन बेजुबानों की मदद कर रहे हैं। मंगलवार को भी मशोबरा में इसी प्रकार से घायल एक बेसहारा बैल और कुत्ते की स्थानीय दवा कारोबारी अरूण शर्मा ने मदद की। बताया जा रहा है…
Author: Himachal Varta
नाहन। कारगिल ऑपरेशन रक्षक के जांबाज भीम सिंह ठाकुर का शहीदी दिवस कोरोना संकट के चलते वीरवार को हाब्बन स्थित शहीद पार्क में सादे समारोह के रूप में मनाया गया। इस मौके पर शहीद पार्क में भीम सिंह ठाकुर और शहीद हितेश शर्मा की प्रतिमा पर लोगों द्वारा माल्यापर्ण करके उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। जिसमें पझाौता स्वतंत्रता सैनानी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, जिला परिषद सदस्य शकुंतला प्रकाश, देश राज शर्मा तथा शहीद भीम सिंह ठाकुर के बड़े भाई ओम सिंह ठाकुर, चंपा देवी, शहीद हितेश शर्मा के बड़े भाई राजेश शर्मा के अतिरिक्त हाबी…
नाहन। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले आने का सिलसिला जारी है। आज जिला सिरमौर में कोरोना का एक और नया मामला सामने आया है। आज सिरमौर से 152 सैंपल जिनमें 120 सीआरआई कसौली और 32 डॉ वाई एस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन जांच के लिए भेजे गए थे। मेडिकल कॉलेज भेजे गए 32 सैंपल में से 31 नेगेटिव आये हैं जबकि एक पॉजिटिव आया है। पॉजिटिव आया 17 वर्षीय युवक नाहन की उसी महिला का पुत्र है जो गत दिवस कोरोना पॉजिटिव आई थी। परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। युवक को त्रिलोकपुर के…
नाहन। शहर के वार्ड नंबर 13 में स्थित गैस गोदाम के पास फायर हाइड्रेंट लगने से लोगों में खुशी का माहौल हैं। बता दें कि गैस गोदाम के पास फायर हाइड्रेंट लगाने की मांग वर्षों से की जा रही थी। जल शक्ति विभाग द्वारा लगाया गए फायर हाइड्रेंट से अब किसी भी बड़ी आगजनी की घटना पर काबू पाया जा सकता है। शहर के युवा विकास क्लब के अध्यक्ष हरीश कल्याण ने बताया कि गैस गोदाम के पास फायर हाइड्रेंट लगाना बेहद ही जरूरी था। उन्होंने कहा कि इसको लेकर क्लब लगातार प्रयास कर रहा था। आखिरकार मामले की गंभीरता…
नाहन। जिला सिरमौर केें ग्राम पंचायत कालाअंब में स्थित ओरिसन फार्मा कंपनी लिमिटेड के 09 कर्मचारियों के कोरोना पाॅजीटीव पाए जाने के बाद 9 जून को जारी अपने आदेशों की निरन्तरता में जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डाॅ0आर0के0परूथी ने आज उप ग्राम खारी कीे सम्पूर्ण गडरिया बस्ती जोकि मदन लाल के घर से लेकर गुमान सिंह के घर तक का क्षेत्र तथा कालाआम्ब-सढ़ौरा रोड के दूसरी तरफ हिमाचल की सीमा के अन्दर उप ग्राम खारी के अन्तर्गत आने वाले उद्योग ओरिसन फार्मा इण्टरनेशनल, रिका एंटरप्राइजेज, एक्वा परेंटरल, प्राइमिस फार्मास्युटिकल, संगशरमन प्लास्ट प्राईवेट लिमिटेड तथा निक्सी लैबोरेट्रीज प्राईवेट लिमेटिड के क्षेत्र को कन्टेनमेंट…
हन। जिला सिरमौर में नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 3 में महिला के कारोना पाॅजीटीव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा 10 जून, 2020 को जारी आदेशों की निरन्तरता मंे आज जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डाॅ0आर0के0परूथी ने आदेश जारी करते हुए यशवन्त चैक से शिमला रोड के दाए तरफ के लगते क्षेत्र से सेन्टर जेल तक, यशवन्त चैक से एवीएन स्कूल (दुकाने व अन्य संस्थान जो सड़क की तरफ खुले है को छोडकर) के साथ रिठा के पेड के नजदीक शिव मन्दिर से लेकर ब्रहम कुमारी आश्रम के पास जय गोपाल के घर से लेकर जेल की दिवार तक…
नाहन। जिला दंडाधिकारी डॉ0आर0के0परूथी ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग ओरिसन फार्मा और रिका इंटरप्राइजेज व एक्वा पैरेंटल कंपनी के कर्मचारियों के सम्पर्क में आए है वे लोग अपनी पहचान प्रशासन को बताए और कोरोना टैस्ट भी करवाए ताकि कोरोना सक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि कालाअंब में स्थापित ओरिसन फार्मा इकाई में 9 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए तथा इस ईकाई के जिला के अन्य इकाइयों जैसे रिका इंटरप्राइजेज व एक्वा पैरेंटल कर्मियों के साथ सम्पर्क संभावित है जिसके चलते ओरिसन फार्मा और रिका इंटरप्राइजेज व एक्वा पैरेंटल कम्पनियों को…
अभी तक 800 से अधिक विभिन्न सेवा प्रदाताओं ने किया पोर्टल पर पंजीकरण नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा शुरू किये गए सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल पर अब आपातकालीन स्थिति में बचाव कार्याें से जुडे लोग और जेसीबी सेवा प्रदाता भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं, ताकि हादसा हो जाने की स्थिति में समय पर लोगों को बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त, कारीगरों को भी इस पोर्टल से जोड़ा गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुकत सिरमौर डाॅ आर के परूथी ने बताया कि जिला सिरमौर में लॉकडाउन के दौरान लोगों की सेवाओं संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए एक अनुठी…