शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज अपना 73वां जन्मदिन मनाया। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें दूरभाष के माध्यम से बधाई दी और उनके दीर्घायु व सुखद जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व उनकी धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर ने भी राज्यपाल को राजभवन पहंुचकर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने उनके स्वस्थ और लम्बे जीवन की कामना की और कहा कि राज्य सरकार उनका मार्गदर्शन प्राप्त करती रहेगी। केन्द्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के राज्यपालों ने भी उन्हें बधाई दी। इससे पूर्व राज्यपाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर हवन किया। शिक्षा मंत्री…
Author: Himachal Varta
नाहन। विकास खण्ड पांवटा साहिब के क्षेत्र हरीओम कॉलोनी के दाई तरफ के क्षेत्र को भी कन्टेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दिए। गौरतलब है कि कोविड-19 के दो पॉजीटीव मामले सामने आने के बाद 14 मई को इस क्षेत्र को सील कर दिया गया था। जिसके बाद संत तेजा सिंह कॉलोनी से तारुवाला गुरुद्वारा, आदर्श कॉलोनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) तारूवाला से हरिओम कॉलोनी और वार्ड नंबर 13 से रोज ऑर्किड स्कूल तक के क्षेत्र को 29 मई, 2020 को हॉटस्पॉट कन्टेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया था।…
नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना योद्वाओं की शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आयुर्वेद विभाग होम्योपैथिक एम्यूनिटी बूस्टर दवा आसेनिकम एल्बम 30 वितरित करेगा। इस अभियान की शंुरूआत करते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि यह दवा जिला सिरमौर में कार्यरत कोरोना योद्वाओं जैसे सफाई कर्मचारी, पुलिस विभाग, मेडिकल स्टाफ इत्यादि को वितरित की जाएगी इसके अतिरिक्त आम लोगों के लिए यह दवा आयुर्वेदिक अस्पतालय की ओपीडी में उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 जैसे संक्रमणों से लडने के लिए शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर इस संक्रमण…
नाहन। जिले में एंट्री के लिए कालाअंब नाके पर जाली पास दिखाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में कालाअंब पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं के आरक्षी शुभम शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। कालाअंब पुलिस को सौंपी शिकायत में आरक्षी ने बताया कि वह कालाअंब नाके पर डाटा ऑपरेटर की ड्यूटी कर रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे एक लड़की उसके पास आई, जिसे चिकित्सा अधिकारी ने होम कवांरटीन किया था। जब लड़की से हिमाचल में आने के लिए परमिशन…
नाहन। कालाअंब स्थित हिमालयन कॉलेज के ठीक सामने हरियाणा की सीमा में स्थित शिवालिक कॉलोनी में रह रहे ओरिसन फार्मा कंपनी के दो और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक संक्रमित पाए गए कंपनी का एक कर्मचारी कुरुक्षेत्र जिला का रहने वाला है, जबकि दूसरा यमुनानगर जिला से संबंध रखता है। इन कर्मचारियों ने कंपनी के समीप ही शिवालिक कॉलोनी में किराए के मकान लिए हुए थे। कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही नारायणगढ़ प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया, इन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। बता दें कि यह दोनों ही नए मामले हिमाचल के…
शिमला। 40वीं जीएसटी काॅऊंसिल की बैठक का आयोजन आज नई दिल्ली में हुआ जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री एवं जीएसटी काॅऊंसिल की अध्यक्षा निर्मला सीतारमण ने की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी बैठक में उपस्थित थे। राज्य सरकार की ओर से उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने वीडियों काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। अपने सम्बोधन में उद्योंग मंत्री बिक्रम सिंह ने हिमाचल प्रदेश को उदार सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक छोटा राज्य है जिसकी आर्थिकी काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर करती है। कोविड-19 के…
नाहन। जिला सिरमौर के सराहां क्षेत्र में शुक्रवार यानि 12 जून, 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियन्ता विरेन्द्र सिंह ने बताया कि सराहां-टिक्करी पन्जेली फीडर के जरूरी रख रखाव व मुरम्मत के कार्य के चलते प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक टिक्करी पन्जेली, बागपशोग, पानवा, भझयाना, मोहाना, नैनाटिक्कर, सादनाघाट, तलेरी, चंडोग, बगराडा, नाली-गुसांन, दबाड़ा, गागयोंखड्योग, गनयाना, शमलाटी तथा जकानी में विद्युत आपूर्ति अवरूद्व रहेगी।
विड अस्पताल सराहां से होम क्वारंटाइन में भेजे गए डॉक्टर के गुजरात पहुंचने का मामला सामने आया है. इसके बाद डीसी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने संबंधित एसडीएम को मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. नाहन। सिरमौर जिला के कोविड अस्पताल सराहां से होम क्वारंटाइन में भेेजे गए डॉक्टर के गुजरात पहुंचने का मामला सामने आया है. इसके बाद डीसी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने संबंधित एसडीएम को मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. दरअसल, सराहां कोविड अस्पताल में 7 मई को पांवटा साहिब से ताल्लुक रखने वाली कोरोना पॉजिटिव मां-बेटी के इलाज में…