Author: Himachal Varta

सिरमौर। सिरमौर से आज 116 सैम्पल्स जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें 94 की रिपोर्ट नेगेटिव और एक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 21 सैम्पल्स की रिपोर्ट आनी बाकी है। पॉजिटिव आया व्यक्ति 27 वर्ष का है जोकि एक धौलाकुआं के एक लोहा उद्योग में लेबर का काम करता था और 8 जून को धौलाकुआं तहसील पावटा साहिब पहुंचा था। इस व्यक्ति का सैंपल 11 जून को लिया गया था जिसकी रिपोर्ट आज आई है। पॉजिटिव व्यक्ति को त्रिलोकपुर के कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट किया जा रहा है।

Read More

नाहन। एसडीएम शिलाई हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कोविड-19 के चलते हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा क्षेत्र मीनस में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की है ,अचानक ही मीनस बैरियर पर पहुंचे और वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी डॉक्टर, पंचायत कर्मियों, से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वाहन एंट्री रजिस्टर को चेक करते हुए पुलिस कर्मियों को बताया कि उत्तराखंड से आ रहे वाहनों की अच्छी तरह से चेकिंग करें और 2 लोगों से अधिक माल वाहनों में लोग न बैठे हो। प्रत्येक वाहनों के पूरे पत्ता सहित वाहनों की कुछ फोटो भी खींच कर प्रत्येक दिन उन्हें प्रेषित करें। इस दौरान उन्होंने मीनस में…

Read More

सिरमौर। आज सिरमौर में दो मामले और कोरोना पॉजिटिव आए हैं जिसमे एक की उम्र 28 वर्ष और दूसरे की 33 वर्ष है। यह दोनों व्यक्ति ओरिसन फार्मा कंपनी के पहले पॉजिटिव आ चुके कर्मचारी के संपर्क में आए थे और फिलहाल हिमालयन कॉलेज काला अम्ब में रह रहे थे। दोनों को त्रिलोकपुर कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट किया जा रहा है।

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस द्वारा ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूंह जिला से 127 किलो 800 ग्राम गांजा और 4800 बोतल प्रतिबंधित नशीली सिरप जब्त की गई हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम तैयार करके तहसीलदार के साथ गांव भाजलाका के मकान पर रेड की तो तलाशी लेने पर पुलिस को सात प्लास्टिक बैग में कुल 127 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस को आता देखकर घर के सभी सदस्य भागने में कामयाब रहे। सभी…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राज्य पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी के प्रसार को रोकने और प्रभावी ढंग से इसका मुकाबला करने के लिए समय-समय पर सक्रिय रणनीतियां बनाई जा रही हैं। मुख्य सचिव ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों और जिला उपायुक्तों के साथ संकट समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को कोविड-19 के प्रबंधन की तैयारियों में तेजी लाने,…

Read More

नगर परिषद मण्डी और मण्डी सदर में अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने कोरोना महामारी के दौरान हुए लाॅकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन, आवास तथा अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में सराहनीय कार्य किया शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से भाजपा मण्डल मण्डी सदर की वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद मण्डी और मण्डी सदर में अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने कोरोना महामारी के दौरान हुए लाॅकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन, आवास तथा अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में सराहनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को मास्क उपलब्ध करवाए तथा…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के सदस्य कोविड-19 की लड़ाई में देश व राज्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और इस महामारी के समाप्त होने पर उन्हें यह जिम्मेदारी प्रभावी रूप से निभानी होगी। मुख्यमंत्री ने आज शिमला से प्रदेश के स्थानीय शहरी निकायों के प्रतिनिधियों को वीडियो काॅन्फ्रंेसिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 54 शहरी स्थानीय निकायों के लगभग चार हजार कार्यकर्ता न केवल अपने क्षेत्रों में स्वच्छता कायम रखे हुए है, बल्कि उन लोगों पर भी नजर बनाए हुए हैं, जो देश…

Read More

शिमला। आवासीय उपायुक्त विवेक महाजन ने आज कहा कि आवासीय आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली में कोविड-19 के लिए जोखिम में पाए गए चार लोगों की जाॅंच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि इन चारों लोगों का सरकारी केन्द्र में टेस्ट करवाया गया। कुछ दिन पूर्व आवासीय आयुक्त कार्यालय का एक लिपिक और उनकी पत्नी कोविड-19 से पीड़ित पाए गए थे। इस मामले को जिला निगरानी अधिकारी के साथ उठाया गया और दोनों लोगों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले लाया गया, जहां लिपिक कोे छुट्टी दे दी गई और वर्तमान में घर पर क्वारंटीन में हैं। उनकी पत्नी अस्वस्थ…

Read More