शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धर्मपुर भाजपा मण्डल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित राज्य की आर्थिकी को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न विकासात्मक योजनाएं आरम्भ की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनधन योजना के अंतर्गत प्रदेश की 5.90 लाख पात्र महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के बैंक खातों में प्रति 2000 रुपये स्थानांतरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ योजना आरम्भ करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का…
Author: Himachal Varta
शिमला। कोविड-19 के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो राज्य सरकार आधारशिला रखने और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन ऑनलाइन करने पर विचार कर सकती है, ताकि विकास की गति निर्बाध चलती रहे। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरोली भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली भाजपा मंडल में सभी विकासात्मक परियोजनाओं को शीघ्रता से और निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण विकासात्मक कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और हमें…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से पालमपुर भाजपा मण्डल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 135 करोड़ जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद भारत में केवल 8500 मौतें दर्ज की गई, जबकि 142 करोड़ जनसंख्या वाले 15 सर्वाधिक विकसित देशों में मौत का यह आंकड़ा 4.30 लाख से अधिक हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी व त्वरित निर्णय के कारण ही कोविड-19 की स्थिति को प्रभावी ढंग से काबू किया जा सका। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस लाॅकडाउन की स्थिति में भी एक-दूसरे से…
नाहन/ पॉजिटिव के संपर्क वाले दुकानदार की सब्जी से भरी पिकअप पुलिस ने करी डिटेन नाहन। हाल ही में कोरोना पॉजिटिव आई महिला की संपर्क चेन को जिला प्रशासन के द्वारा खंगाल लिया गया था। जिसमें नाहन के नया बाजार स्थित सब्जी विक्रेता को इसी प्रोटोकॉल में क्वॉरेंटाइन किया गया था। बावजूद इसके सब्जी विक्रेता की दुकान से रात के अंधेरे में दुकान खोलकर पिकअप संख्या एचपी 1587 में दुकान में रखे तमाम सब्जियां भरी जा रही थी। इस बारे में लोगों को यह पता था कि कथित सब्जी विक्रेता की दुकान व दुकानदार को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है।…
संक्रमित सैनिक के संपर्क में आए 5 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव नाहन। पांवटा क्षेत्र के कोरोना संक्रमित एक सैनिक के संपर्क में आने वाले 5 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जिनमें टैक्सी चालक, सैनिक का भाई, निजी होटल संचालक, कुक और होटल कर्मी शामिल हैं। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर पांवटा क्षेत्र ने राहत की सांस ली है। बता दें कि विगत पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में एक निजी होटल में दिल्ली से पहुंचा सैनिक क्वारंटीन पर रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन सैनिक के सैंपल लैब भेजे थे। सैनिक के कोरोना संक्रमित होने पर कालाअंब कोविड-19…
शिलाई : 29 साल के युवक के अचानक निधन पर हर कोई स्तब्ध नाहन। जिला सिरमौर के ट्रांसगिरी क्षेत्र में लाधी क्षेत्र के हलाहं के रहने वाले 29 वर्षीय राजेश चौहान का अचानक निधन हो जाने से समूचा इलाका स्तब्ध है। मिलनसार स्वभाव की वजह से वह युवाओं में काफी लोकप्रिय थे। अचानक तेज बुखार होने की वजह से बीती रात दिवंगत राजेश को शिलाई अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। शिलाई क्षेत्र के युवा कांग्रेस के मुताबिक समूचे इलाके में खासकर युवाओं में राजेश के अचानक निधन की खबर से हर कोई…
बीजेपी का डैमेज कंट्रोल फार्मूला! मगर ढाई साल के गुब्बार का क्या? ढाई साल के लिए कांटो भरा ताज आखिर पहने का कौन अपने सर, धवाला की ज्वाला में अब कौन-कौन जलाएगा मशाल, संगठन सरकार दोनों की एक पर मार क्या बदलेगा कोरोना के बाद राजनीतिक सिनेरियो नाहन। धवाला की भड़की ज्वाला के बाद भले ही केंद्रीय दबाव में कांगड़ा के भाजपा विधायकों ने अपनी जुबान बदल ली हो मगर अब दबी जुबान में भाजपा की अंदरूनी जंग तेज होती नजर आ रही है। वन मैन आर्मी रमेश धवाला कब तक अपनी कही गई बात पर कायम रहेंगे यह तो…
जिला सिरमौर में कोरोना का एक और नया मामला आया सामने नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना का एक और नया मामला सामने आया है। सिरमौर से आज 116 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें 94 की रिपोर्ट नेगेटिव और एक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 21 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। पॉजिटिव आया व्यक्ति 27 वर्ष का है जोकि एक धौलाकुआं के एक लोहा उद्योग में लेबर का काम करता था और 8 जून को धौलाकुआं तहसील पावटा साहिब पहुंचा था। इस व्यक्ति का सैंपल 11 जून को लिया गया था जिसकी रिपोर्ट आज आई है।…