नाहन। जिला सिरमौर के धौलाकुआं की वैली आयरन स्टील कंपनी की लेबर कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मामला आने पर जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने पौण्टा साहिब तहसील की ग्राम पंचायत धौलाकुआं की वैली आयरन स्टील कंपनी के सामने की लेबर कॉलोनी के पूरे क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील करने के आदेश जारी किये हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति को छोडकर किसी भी प्रकार की आवजाही तथा लोगों का एक स्थान पर इक्कठा होने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त, कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र की सीमाओं के भीतर किसी भी समारोह, प्रदर्शन, बैठकें,…
Author: Himachal Varta
नाहन। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब के उत्पादन करने के लिए सिरमौर जिला की पझौता घाटी के गांव बांगी में सेब की नई किस्में की नर्सरी तैयार करके 34 वर्षीय युवा प्रदीप हाब्बी ने एक अनूठी मिसाल पेश की है । बिना किसी सरकारी सहायता से प्रदीप हाब्बी द्वारा विकसित पझौता नर्सरी फार्म में सेब की नई किस्में के 25 हजार पौधे तैयार किए गए है। वर्तमान में करीब साढ़े तीन बीघा भूमि पर सेब की नर्सरी तैयार की गई है जिनमें एम-9, एम-7, एमएम-106, एमएम-14 और एमएम-793 सेब की किस्में बिक्री के लिए तैयार है । जिसके लिए…
त्रिलोकपुर केयर सेंटर में उपचाराधीन तीन ने दी कोरोना को मात नाहन। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिला सिरमौर में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश से तालुकात रखने वाला यह 40 वर्षीय व्यक्ति कल धौलाकुआं पाँवटा साहिब में पॉजिटिव आये व्यक्ति के साथ इस्पात उद्योग में काम करता था। यह व्यकि क्वारंटाइन में रह रहा था तथा इसे त्रिलोकपुर कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट किया गया है। यह पॉजिटिव मामला कल के बचे हुए 21 सैंपल में से आया है बाकी 20 सैंपल की रिपोर्ट…
नाहन। जिला सिरमौर में एक तरफ जहां कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जिला सिरमौर के लिए कुछ हद तक राहत भरी खबर आई है। बता दें कि 15 दिन की बच्ची की मां की रिपोर्ट नेगेटिव आई है इस महिला ने 30 मई को नाहन मेडिकल कॉलेज में एक सिजेरियन डिलीवरी में एक बेटी को जन्म दिया था। यह महिला चार जून को छह महिलाओं सहित सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, और रिपोर्ट से पहले महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी, जिससे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया था। संक्रमित मां की कोख…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की ओर से जारी कार्रवाई की समीक्षा के लिए वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की। इस बैठक में महामारी के संदर्भ में राष्ट्रीय स्तर की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों और संघशासित प्रदेशों की स्थिति का जायजा लिया गया। इस बैठक में गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, मंत्रिमंडलीय सचिव, स्वास्थ्य सचिव, आईसीएमआर के महानिदेशक और अधिकारप्राप्त समूहों के संबंधित संयोजकों ने भाग लिया। नीति आयोग के सदस्य और चिकित्सकीय आपात स्थिति प्रबंधन योजना…
नाहन। आज एक 46 साल का व्यक्ति पॉजिटिव आया है जोकि कल धौलाकुआं पौण्टा साहिब में पॉजिटिव आये व्यक्ति के साथ इस्पात उद्योग में काम करता था। यह व्यकि क्वारंटाइन में रह रहा था तथा इसे त्रिलोकपुर कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट किया जा रहा है। यह पॉजिटिव मामला कल के बचे हुए 21 सैम्पल्स में से आया है बाकी 20 सैम्पल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अतिरिक्त 7 फॉलो अप सैम्पल्स जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें 3 ठीक हुए हैं और तीन के सैम्पल्स फिर लिए जाएंगे और 1 फॉलो अप सैंपल फिर पॉजिटिव आया है।…
शिमला। राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित और समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं जो किसी भी कारण से अब तक उपेक्षित रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांगड़ा जिले के इंदौरा भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना महामारी के मद्देनजर लागू किए गए कफ्र्यू के दौरान इंदौरा के लोगों ने क्षेत्र में फंसे प्रवासी मजदूरों को मास्क, जरूरतमंदों को भोजन पैकेट और सूखा राशन उपलब्ध करवाने…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण पर 102 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत विभिन्न सड़कों की मैटलिंग और टारिंग के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने यह बात आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चौपाल भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेरवा और कुपवी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण पर नौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। राज्य सरकार, प्रदेश…