नाहन। जाने माने समाजसेवी और व्यवसायी सतीश ठाकुर को सिरमौर भाजपा के जिला सचिव का दायित्व दिया गया है। ये घोषणा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने की जिस के बाद सिरमौर भाजपा में प्रसन्नता की लहर है। विशेषकर राजगढ़ क्षेत्र जहाँ के सतीश ठाकुर रहने वाले हैं वहाँ उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से सतीश ठाकुर को बधाई और शुभकामना दे रहे हैं। ध्यातव्य है कि सतीश राजगढ़ क्षेत्र के जाने माने समाज सेवी और व्यवसायी है। राजगढ़ स्थित गुरुकुल पीच वैली स्कूल के वो चेयरमैन भी है। शिक्षा और रोजगार के…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि देश के विभिन्न हिस्सों से हिमाचल प्रदेश आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समुचित चिकित्सीय जांच की जाए ताकि यह सुनिश्चित बनाया जा सके कि उनमें कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं है। मुख्यमंत्री आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आने वाले तथा राज्य से बाहर जाने वाले लोगों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए तथा हाॅट-स्पाॅट से आए लोगों…
शिमला। प्रदेश सरकार ने सहारा योजना के अन्तर्गत गंभीर रोगों से पीड़ित रोगियों के परिवारों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता दो हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह की है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 6550 लोग लाभान्वित हो चुके हैं और अभी तक इस योजना के अन्तर्गत 3.45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से डलहौजी भाजपा मण्डल की वर्चुअल जन संवाद रैली को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने समूचे विश्व के समक्ष एक बड़ी चुनौती उत्पन्न की है, लेकिन…
शिमला। एलकेम, बद्दी के उपाध्यक्ष एवं प्लांट हैड राकेश त्रिपाठी ने आज यहां एलकेम लेबोरेटरी लि. बद्दी की ओर से एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 20 लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा ने भी हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत ब्राहलरी के लोगों की ओर से 2,09,800 रुपये का चैक मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी योगदानकर्ताओं का धन्यवाद दिया।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला संसदीय क्षेत्र की वर्चअुल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है और भारत ने अपने पुराने वैभव को पुनः हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के सबसे ताकतवर देशों के नेताओं ने भी नरेन्द्र मोदी कुशल नेतृत्व का लोहा माना है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना केवल दृढ़ राजनैतिक इच्छाशक्ति से ही संभव था और आज देश ने एक संविधान और ध्वज है। इसी प्रकार तीन तलाक को लेकर लिया गया निर्णय भी ऐतिहासिक है, जिसके कारण मुस्लिम महिलाओं का…
शिमला। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग, मंडी के अध्यक्ष कर्नल प्रताप सिंह ने आज यहां एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 2.25 लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया। इस फंड के लिए अर्की क्षेत्र के लोगों की ओर से सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता राम रतन पाल ने भी 1.76 लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री को भेंट किया। राज्य ऊर्जा निगम की इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एसोसिएशन के अध्यक्ष ने 1,05,000 रुपये का चैक इस फंड के लिए भेंट किया। राज्य बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त वरिष्ठ…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मोबाइल नेटवर्क संचालकों से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आम लोगों को कोरोना महामारी से रोकथाम के उपायों और सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों के बारे में जागरूक बनाने का आह्वान किया है। राज्यपाल आज राजभवन में प्रदेश के मोबाइल नेटवर्क संचालकों के उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे थे, जिनमें बीएसएनएल, एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडा फोन इत्यादि शामिल थे। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि अधिकांश संचालक राज्य में बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने संचालकों से जनजातीय क्षेत्रों सहित समाज के कमजोर वर्गों…
शिमला। वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘एकीकृत विकास परियोजना’ (आईडीपी) के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संतुलन स्थापित कर कृषि के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करने के साथ-साथ पंचायत स्तर पर लोगों को आजीविका तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अन्तर्गत वन, कृषि, बागवानी, पशुपालन, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग परस्पर जुड़े हुए हैं। एकीकृत विकास परियोजना के अन्तर्गत इस वित्त वर्ष 3181 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग 23 लाख…