Author: Himachal Varta

नाहन। जिला सिरमौर में आज एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि पॉजिटिव आया व्यक्ति 34 वर्षीय सेना का जवान है जो 05 जुलाई को आसाम से नाहन के खेड़ा गांव आया था तथा होम क्वारंटाइन रह रहा था। पॉजिटिव आये व्यक्ति को त्रिलोकपुर के कोविड केयर सेन्टर शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज पॉजिटिव आये मामले के बाद जिला में एक्टिव केस 6 हो गए हैं।

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत सरकार से हिमाचल प्रदेश को वन संरक्षण अधिनियम, 1980 और एफआरए 2006 के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत  गतिविधियों के लिए जल जीवन मिशन में एक बार छूट देने का अनुरोध किया है। राज्यपाल ने इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह इस मामले पर व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर मंत्रालय को आवश्यक निर्देश जारी करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए पेड़ नहीं काटे जाएंगे और न ही क्षेत्र की पारिस्थितिकी को कोई नुकसान होगा। श्री दत्तात्रेय…

Read More

नयी दिल्ली। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में अन्य लोगों के अतिरिक्त, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन, नीति आयोग के सदस्य, कैबिनेट सचिव एवं भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 महामारी की स्थिति एवं विभिन्न राज्यों की तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि हमें निश्चित रूप से व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक अनुशासन का पालन करने की आवश्यकता को…

Read More

चंद घंटों में ही उखड़ गई पांवटा – शिवपुर – भंगानी सड़क , गुणवत्ता पर उठे सवाल नाहन। जिला सिरमौर के  पांवटा साहिब, ग्राम पंचायत शिवपुर में पांवटा साहब भगानी मुख्य संपर्क मार्ग में जो टायरिंग की जा रही थी उसकी गुणवत्ता और मापदंड बिल्कुल गलत पाए जाने पर जनता आक्रोशित हो गई। कल ही की गई टाइरिंग कुछ घंटों बाद उखड़ गई। ग्रामीणों एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिंदर सिंह नोटि ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को भी बुलाया तथा उनके सामने स्थानीय जनता ने हाथों से सड़क को उखाड़ कर दिखाया। इस सड़क को लेकर पहले…

Read More

नेता प्रतिपक्ष को बौखलाहट में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता नहीं पच रही- विनय गुप्ता  नाहन। देश के अन्य राज्यों की तुलना में वैश्विक महामारी को लेकर सबसे बेहतरीन व्यवस्था में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ऐसे नहीं नंबर वन बना दिया गया है। यह बात जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता विनय गुप्ता ने मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर कहीं। विनय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 74 फीसदी है जबकि अनलॉक 2 शुरू हो चुका है। विनय गुप्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को शायद यह नहीं नजर आ रहा है कि जयराम…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर की पंचायतों की गलियां अब नेशनल सोलर मिशन के तहत रोशन होंगी। जिला में इसके लिए हिमउर्जा के माध्यम से 1800 सोलर लाइट्स 12 वॉट्स की लगाई जा रही है। लाइट्स केवल वंही लग पाएंगी जंहा पूर्व में 20 से भी कम या बिल्कुल भी सोलर लाइट्स नही लग पाई है। ताकि गांव की गलियां अंधेरी ना रहे। सोलर लाइट्स पंचायतों को 90 प्रतिशत सब्सिडी आधार पर दी जा रही है। जिसमें पंचायतें 1730/- की राशि ही जमा करवाएगी। 12 वॉट एलईडी की लाइट्स की बैटरियों को भी पुख्ता किया गया है

Read More

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में प्राथमिक और उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत अंशकालीन जलवाहकों के मानदेय में 300 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि कर 2400 रुपये ये बढ़ाकर 2700 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने 25 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 तक आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की सुरक्षा और लोगों के मौलिक अधिकारों के लिए आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (मीसा) और डीआईआर डिफैंस आॅॅफ इण्डिया रूल के तहत एक से 15 दिनों तक कैद में रहे लोगों को 8000 रुपये प्रति…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 1,50,000 रुपये प्रदान किए गए शिमला। प्रदेश सरकार ने गत अढ़ाई वर्षों के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राज्य में 10,000 घरों का निर्माण किया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न आवास योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां प्रत्येक लाभार्थी को घर निर्माण के लिए एक लाख 50 हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरम्भ में यह राशि एक लाख 30…

Read More