नाहन। जिला सिरमौर के दूरदराज की पंचायतों में मानसून से पहले अतिरिक्त खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक की अध्यक्षता करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग को दिए। इस बैठक में जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी अभिनव बिद्रा ने दिसम्बर, 2019 से मई, 2020 तक जिला में विभिन्न योजनाओं के अतंर्गत 338 उचित मूल्यों की दुकानों द्वारा 32 करोड़ 47 लाख 95 हजार 407 रूपये की आवश्यक वस्तुएं 1 लाख 26 हजार 353 राशन कार्ड धारकों में…
Author: Himachal Varta
डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में अब हो सकेंगे कोरोना टेस्ट आईसीएमआर ने राज्य में छठी लैब को प्रदान की मंजूरी नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब मेडिकल कॉलेज नाहन में भी कोरोना के टेस्ट किए जाएंगे। आईसीएमआर ने राज्य में छठी लैब को मंजूरी प्रदान कर दी है। शुरुआती चरण में सिरमौर के सैंपल शिमला भेजे जा रहे थे। इस प्रयोगशाला को शुरू करवाने में प्रशासन की अहम भूमिका रही। उपायुक्त डॉ. आर के परुथी ने प्रयोगशाला के निर्माण के लिए करीब 1 करोड़ रुपए की राशि तत्काल प्रभाव से मंजूर…
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में घर में घुसकर पाइप से भाई-बहन पर हमला कर दिया। हमला से दोनों भाई-बहन लहूलुहान हो गए। शिकायत मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम ने देवीनगर पहुंच कर शिकायत की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी आरोपी कथित मामा ने 18 वर्षीय भांजे और 19 वर्षीय भांजी पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। हमले में युवक को ज्यादा चोटें आई हैं। हमले में घायल भाई-बहन के छोटे भाई नसीब ने आरोप लगाया है कि हरियाणा निवासी हमलावर उनके पिता का मित्र रहा है। दोनों के बीच पैसे का…
नाहन। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित ओरिसन फार्मा इकाई के 8 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मालिक दम्पति व उनका बेटा भी शामिल है। जो इस समय पंचकूला में रह रहे है। बता दे प्रशासन ने पहले ही इस फार्मा कंपनी को सील करने के आदेश दे दिए थे। सोमवार को जो 41 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, इसमें से 33 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि आठ पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित पाए गए 8 लोग उसी फार्मा इकाई से जुड़े है, जिसमें बागपाशोग का रहने वाला युवक मार्केटिंग में कार्यरत था। दीगर है कि इसी…
शिमला। परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल पथ परिवहन निगम ने प्रदेश के भीतर बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत उत्पन्न हुई इस विकट स्थिति में निगम के साथ-साथ निजी आपरेटर भी बेहतर कार्य कर रहे हैं। लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने वाले निजी ऑपरेटर्ज क प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पर वित्तीय बोझ न पड़े इसलिए बस किराये में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समाचारों को शीघ्रता से लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संचार के वर्तमान युग में मीडिया की भूमिका अहम है और जन सम्पर्क पेशेवरों को प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहंुचाने के लिए लीक से हटकर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के प्रचार व प्रसार के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए। विकासात्मक लेख और…
जिला के 100 से अधिक होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व रेस्टोरेन्ट मालिकों ने लिया प्रशिक्षण नाहन। जिला सिरमौर के होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व रेस्टोरेन्ट इत्यादि पर्यटन इकाईयों से जुडे मालिकों को आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर डा.आर.के. परूथी ने की । इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सौ से अधिक होटल, रेस्टोरेन्ट और होम स्टे मालिकों ने भाग लिया। उन्होने होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे व रेस्टोरेन्ट इत्यादि के पुनः संचालन के दौरान कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रर्यटन इकाईयों…
4 जून को बस द्वारा कालाआम्ब से नाहन व नाहन से बाग पहुंचा था कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद तहसील के गांव बाग ग्राम पचायत वाग पशोग, का स्थाई निवासी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन सिरमौर ने उस व्यक्ति के ट्रेवल हिस्ट्री को खंगालने के बाद यह पाया गया कि यह व्यक्ति 04 जून, 2020 को हरियाणा रोड़वेज की बस द्वारा नारायणगढ से कालाआम्ब पहुंचा तथा कालाआम्ब से एचआरटीसी बस नं० एच०पी०-18-2001 से करीब 02ः00 बजे नाहन पहूंचा। इस बस में कुल 33 यात्रियों ने यात्रा की तथा बस के परिचालक ने विभिन्न…