कैबिनेट मंत्री ने गांव अज्जोवाल के मोहल्ला प्रीत नगर में 15 हजार प्रति शौचालय के हिसाब 141 शौचालयों के निर्माण की दी मंजूरी मिशन फतेह के अंतर्गत झुज्गियों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए किया जागरुक होशियारपुर/चंडीगढ़। सावधानियां अपना कर ही कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीती जा सकती है और पंजाब का हर नागरिक कोविड-19 के खिलाफ मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सोच पर पहरा देने के लिए तैयार है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज गांव अज्जोवाल के मोहल्ला प्रीत नगर की झुज्गियों के 141 परिवारों…
Author: Himachal Varta
कहा, प्रदेश में किसी भी जरुरतमंद को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानियां अपनाने की अपील भी की होशियारपुर/चंडीगढ़। मिशन फतेह के अंतर्गत प्रदेश के जहां कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की ओर से लोगों को जागरुक करने का बीढ़ा उठाया गया है वहीं हर जरुरतमंद तक भोजन पहुंचे इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके लिए पूरे प्रदेश में जरुरतमंदों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज सांझी रसोई में जरुरतमंदों को राशन किट वितरित…
कोरोना संकट के बीच गर्मी का मौसम भी दस्तक दे रहा है। इस सीजन में डेंगू व डायरिया जैसे रोगों के होने की भी संभावना बनी रहती है। सीएमओ डॉक्टर डॉ. के.के पराशर ने लोगों से सड़ी गली चीजों जैसे फल व सब्जी इत्यादि का सेवन न करने की अपील की है। नाहन। देश सहित प्रदेश में इस समय कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। कोरोना संकट के बीच गर्मी का मौसम भी दस्तक दे रहा है। इस सीजन में डेंगू व डायरिया जैसे रोगों के…
प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला वेतन नाहन। एक तो कोरोना की मार ऊपर से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को बगैर वेतन के ही अपनी सेवाएं देने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महीना बीते 6 दिन हो चुके हैं मगर अभी तक एचआरटीसी के किसी भी कर्मचारी को वेतन नहीं मिल पाया है। वेतन ना मिल पाने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी चालकों और परिचालकों को उठानी पड़ रही है। इन कर्मचारियों का कहना है कि तनख्वाह ना मिल पाने के कारण ना तो वह मकान का…
नाहन। गिरिपार के पांवटा साहिब के अम्बोया में एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुरुवाला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार 55 वर्षीय पदम सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी अंबोया देर रात को अपने कमरे में चला गया था। परिजनों ने देर रात को ही फंदे से झूलते हुए देखा। परिजनों ने इसकी सूचना पुरुवाला पुलिस थाने को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम…
नाहन। जिला सिरमौर की पावटा तहसील के अधीन आने वाले सतौन के समीप एक नैनो कार गहरी खाई में गिर गई इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए पावटा अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों की पहचान गीता देवी, सोनिया व प्रिया व गाड़ी चालक अतर सिंह पुत्र मनी राम दुगाना तहसील कमरऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सतौन-चांदनी सडक़ पर एक नैनो कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सड़क पर…
शिमला। परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 2,95,000 रुपये का चैक भेंट किया। पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने ब्रहाम्ण कल्याण सभा राजगढ़ की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 51,000 रुपये, इसके अतिरिक्त मण्डी के कांट्रेक्टर विजय कपूर ने भी एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड में 1,51,000 रुपये के चैक भेंट किये। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में आज, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह दिन जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस वातावरण में हम रहते हैं, वह न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए बल्कि हमारे अस्तित्व के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग महत्वपूर्ण मुद्दा है, इसलिए हमें पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना चाहिए…