नाहन (हिमाचलवार्ता)। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि आशा वर्कर्स अपनी अपनी पंचायतो में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही हैं। आशा वर्कर पंचायतों में लोगो को टेस्टिंग के लिए व टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। इस लिए आशा वर्करों को स्वास्थ्य किट प्रदान की जा रही हैं। जिसमें ऑक्सिमिटर, ओट्स, डाबर च्यवनप्राश, N- 95 मास्क, हेंड सेनेटाइजर वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान, बीडीसी उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार, बीएमओ शिलाई डॉ अभय राणा, बीडीओ शिलाई विनीत ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्ण ठाकुर, भाजपा…
Author: Himachal Varta
ऑनलाइन परामर्श के लिए बिलासपुर स्थित एम्स के साथ जोड़ने के लिए ई-संजीवनी ओपीडी का भी शुभारम्भ किया शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पीटरहाॅफ शिमला से होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 के रोगियों के लिए होम आइसोलेशन किट का शुभारम्भ किया। उन्होंने ऑनलाइन परामर्श तथा उपचार के लिए बिलासपुर स्थित एम्स के साथ लोगों को जोड़ने के लिए हिमाचल कोविड केयर एप्लीकेशन तथा ई-संजीवनी ओपीडी का भी शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न भागों के लिए होम आइसोलेशन किट के 11 वाहनों को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित की गई स्वयं सहायता पुस्तिका होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड संक्रमित व्यक्तियों के सवालों की कुंजी है। डॉ परुथी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा होम आइसोलेशन कोविड रोगियों की निगरानी एवं देखभाल के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इस पुस्तिका में होम आइसोलेशन की शर्तों, मरीजों व देखभालकर्ता को आवश्यक निर्देश, स्वयं के स्वास्थ्य की निगरानी, ई-संजीवनी ओपीडी सेवाओं, पल्स ऑक्सीमीटर के उपयोग के तरीके, जरूरी पोषण चार्ट सहित रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों एवं आपात सहायता…
आपातकालीन संचालन केन्द्र में 8 अधिकारी रोटेशन के आधार पर चौबीसों घण्टे देंगे सेवाएं नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति और आम जनता को आवश्यक सहायता प्रदान करने की दृष्टि से जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है जोकि एंबुलेंस, दवाइयां व ऑक्सीजन इत्यादि की उपलब्धता के संबंध में शिकायतों का निवारण करेगी। जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र 1077 में जिला के अधिकारियों को प्रभारी, नोडल अधिकारी तथा चिकित्सा अधिकारी के रूप में तुरन्त प्रभाव से नियुक्त किया गया है जो कि रोटेशन…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के बांगरन चौक के समीप सरकारी डिपू पर लोगों का जमावड़ा अकसर ही बना रहता है। महामारी की इस दूसरी स्ट्रेन से भी लोग बेख़ौफ़ और मस्त है। डिपू संचालक का कहना है कि लोग अपनी हरकतों से बाज़ नही आ रहे हैं। बांगरन बाईपास चौक में स्थित एक सरकारी डिपू में लोग राशन के लिए आते हैं तो वहाँ पर आते ही वह सोशल डिस्टनसिंग भूल जाते हैं। संचालक का कहना है कि बाहर सुरक्षा गोले भी बनाये गए हैं लोग उन गोलों के भीतर खड़ा न होकर भीड़ एकत्रित कर रहे हैं। हैरान की…
नाहन में कोविड रोगियों के लिए 80 बैड की सुविधा आक्सीजन के साथ नाहन (हिमाचलवार्ता)।-डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्प्ताल नाहन में कोविड की ‘थर्ड वेव’ की संभावना के दृष्टिगत 30 बैडिड पीडियेट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। यह वार्ड शिुशओं के लिए सभी आवश्यक उपचार सुविधाएं जैसे वैंटिलेटर, ऑक्सीजन सप्लाई व अन्य मैडिकल उपकरणों से लैसे होगा। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने यह जानकारी आज नाहन में प्रदान करते हुए बताया कि हमारा मैडिकल काॅलेज कोरोना रोगियों के उपचार के लिए कार्य कर रहा है। हमारे…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के उम्मीदवार, जिन्होंने उपायुक्त ऊना कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन किये हैं, को सूचित किया जाता है की भर्ती के लिए दस्तावेजों के सत्यापन तथा मूल्यांकन की प्रक्रिया आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त ऊना डॉ रेखा कुमारी ने बताया कि भर्ती के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया 27, 28, 29 व 31 मई को निर्धारित की गई थी, लेकिन कोरोना कर्फ्यू व सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बंद होने की वजह से इसे आगामी आदेशों तक स्थगित किया जा रहा…
कोरोना कर्फ्यू में उचित मूल्य की दुकानों को खोलने व बंद करने की समयावधि की निर्धारित – डॉ परुथी नाहन, 22 मई ( हिमाचलवार्ता)- जिला सिरमौर में कोरोना कर्फ्यू के मध्यनजर आम नागरिकों की सुविधा के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कार्य कर रही उचित मूल्य की दुकानों को खोलने व बंद करने की समयावधि निर्धारित की गई है। यह जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानें प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक खुलेंगी जिसमें दोपहर 1 बजे से 2…