शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से जिला कांगड़ा के पालमपुर उपमण्डल के परौर में कोविड-19 रोगियों के लिए मेकशिफ्ट अस्पताल का लोकार्पण किया। प्रथम चरण में अस्पताल में 250 बिस्तर क्षमता होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस मेकशिफ्ट अस्पताल के लिए प्रदेश सरकार को भूमि प्रदान करने के लिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास के स्वयंसेवी, रोगियों तथा उनके परिजनों को भोजन प्रदान करेंगे, जो कि मानवता की महान सेवा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के रोगियों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए इस…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)।- जिला सिरमौर में अभी तक 135840 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए हैं जिनमें से 13868 लोग संक्रमित पाए गए हैं तथा 86.1 प्रतिशत यानि 11943 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस बारे में उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में कोरोना संक्रमित व्यक्ति तेजी से ठीक हो रहे हैं लेकिन फिलहाल नए मामलों में अभी कमी नहीं आई है और मृत्यु दर में भी कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई है। जिला में अभी 1770 सक्रीय मामले हैं जिनमें से 1596 लोग होम क्वारंटाइन हैं और 174 लोग जिला…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। बेज़ुबान पशु कोई चीज़ नहीं है बल्कि जीवित जीव है जो हमारी करुणा, सम्मान, दोस्ती और समर्थन के योग्य है। सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े बेज़ुबान लंगूर को एक नया जीवन देकर शिलाई के युवक ने इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। नागरिक उपमंडल शिलाई के गंगटोली गाँव के रहने वाले कपिल देव पशु पालन विभाग में बतौर फार्मासिस्ट अपनी सेवाए दे रहे है। कुछ रोज़ पहले उन्हें सड़क किनारे पड़े हुए 2 लंगूर दिखाई दिए… पास जाकर जब देखा तो एक मादा लंगूर और उसका बच्चा काफ़ी ज़्यादा ज़ख़्मी हालत…
रोटरी क्लब ने ज़रूरतमंद बुजुर्ग महिला को व्हील चेयर की भेंट नाहन 24 मई (हिमाचलवार्ता) :- रोटरी क्लब पांवटा साहिब द्वारा 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला शकीला पत्नी स्वर्गीय शफ़ाक़त,गांव कुल्हाल, जिला विकास नगर की महिला को उनकी ज़रूरत को देखते हुए व्हीलचेयर प्रदान की गई। बता दें कि लगभग एक साल से शकीला नसों व हड्डियों की बीमारी की वजह से चलने फिरने में असमर्थ थी।उनकी जरूरत को देखते हुए रोटरी क्लब पांवटा साहिब के सदस्य रोटेरियन अरुण गोयल के द्वारा यह व्हीलचेयर उनके पुत्र मोहम्मद इरफान को प्रदान की गई। यह व्हीलचेयर रोटेरियन अरुण गोयल एवं रोटेरियन कविता गोयल ने…
नाहन( हिमाचलवार्ता)जिला सिरमौर की शिलाई तहसील के थाना के अंतर्गत ग्रामं पंचायत गवली के गावँ मटीयाना में घासनी में घास निकालने को लेकर दो गुटों में आपसी झड़प हो गई है जिसके बाद मामला शिलाई थाना पहुँचा है तथा एकदूसरे पर क्रास मामले दर्ज हुए है। शिलाई पुलिस मामला दर्ज करने के बाद जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मटियाना निवासी पूजा (काल्पनिक नाम) साय: 4:30 बजे छोटी बहन के साथ घासनी में घास काटने गई थी जहां पर गांव के ही व्यक्ति रमेश सिंह ने उसे घास काटने से रोका तथा गर्दन पकड़कर उसे पीटने लगा तथा…
कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर विशाल मेगा मार्ट से 5000 वसूला जुर्माना नाहन 23 मई (हिमाचलवार्ता) :- हिमाचल प्रदेश में सरकार लॉकडाउन को लेकर गंभीर है, तो वहीं दूसरी और कुछ लोग अपनी दुकानों में गैर कानूनी रूप से सामान बेच रहे हैं।आज विशाल मेगा मार्ट पांवटा साहिब पर एचपी पुलिस अधिनियम के तहत 5000 का जुर्माना लगाया गया। बता दें कि ग्राहकों को बर्तन तथा अन्य जरूरी सामान बेचने के मामले में विशाल मेगा मार्ट से यह जुर्माना वसूला गया, जोकि कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। प्रोटोकॉल के तहत यह गैर जरूरी सामान था। पीएचसी पांवटा साहिब…
छछेती और बहराल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी सहभागिता में 98% भाग लेकर बनाया नया कीर्तिमान नाहन23मई(हिमाचलवार्त) :- शिक्षा खंड पांवटा साहिब की वर्चुअल बैठक में इस बात का खुलासा हुआ है, कि छछेती स्कूल और बहराल स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा विभाग के प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में 98% सहभागिता निभा रहे हैं। बैठक में छछेती स्कूल के संदर्भ में उल्लेखनीय बात सामने आई है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक, ग्राम वासियों की मदद से सिग्नल वाले स्थान पर जाकर विद्यार्थियों की प्रश्नोत्तरी सहभागिता में मदद कर रहे हैं। इसी प्रोत्साहन के कारण इस विद्यालय में और बहराल विद्यालय में प्रश्नोत्तरी…
ददाहू( हिमाचलवार्ता).पुलिस थाना रेणुका जी की पुलिस टीम गश्त के दौरान रेणुका-संगड़ाह रोड़ पर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रहे थे तो समय करीब 8:35 बजे प्रातःरेणुका जी की ओर से संगडाह के लिए एक सफेद रंग की कार SWIFT DEZIRE HR50C-6134 आई, जिसे चैकिंग के लिए रोका गया। उक्त कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। कार की तलाशी के दौरान कार की डिक्की में 7 गत्ता पेटी CELLO TAP से बंद पाई और प्रत्येक पेटी के अन्दर 12/12 बोतलें शराब देसी मार्का हिमाचल न0 1 संतरा FOR SALE IN HP ONLY वरामद हुई। कार के चालक…