Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)।- हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाने के निर्णय के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने आज आदेश जारी करते हुए सिरमौर में कोरोना कर्फ्यू को 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। 16 मई को जारी आदेशों के मुताबिक प्रतिबंध और छूट के साथ जिला में 31 मई तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू। कर्फ्यू के दौरान शादी समारोहों में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। शादी समारोह के लिए पैलेस, कम्युनिटी हॉल और टेंट लगाने की अनुमति नहीं होगी। बिना बारात, डीजे और बैंड के घर…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।  सांसद सुरेश कश्यप ने आज उपायुक्त कार्यालय नाहन में फिएम फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत दी गई आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस को आज विधिवत रूप से डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर सराहां के लिए उपायुक्त सिरमौर को चाबी सौंपकर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक पच्छाद रीना कश्यप भी उपस्थित थी। इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी सांसद, विधायक व प्रशासन लगातार प्रदेश की जनता को इस महामारी के दौरान हर संभव सहायता मुहैया कराने के लिए प्रयासरत हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के सभी अस्पतालों में कोरोना…

Read More

मैडिकल काॅलेज में आक्सीजन सप्लाई को और बेहतर बनाया जा रहा है नाहन (हिमाचलवार्ता)। डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्प्ताल नाहन में कोविड-19 महमारी के दृष्टिगत अस्पताल में जहां 30 बिस्तरों वाले ‘‘पीडियेट्रिक कोविड सेंटर’’ विकसित करने का कार्य चल रहा है, वहीं यह भी निर्णय लिया गया कि अस्पताल के आईसीयू/सीसीयू को कोविड सीसीयू में तबदील किया जाएगा जिसके प्रोटोकोल के अनुसार परिवर्तित करने का काम शुरू कर दिया गया है जिसमें 9 बैड आईसीयू शुरू किए जाएंगे। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन…

Read More

नाहन 25 मई – ( हिमाचलवार्ता)जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के पूर्व छात्र संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी को 50 ऑक्सीमीटर और 100 आयुष काढ़ा भेंट किए। इस अवसर पर डॉ परुथी ने प्रतिनिधिमंडल का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना के उन्मूलन में जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र संगठन के सदस्यों द्वारा दिया गया सहयोग बेहद सराहनीय है। ऑक्सीमीटर से जहाँ होम आइसोलेशन में रह रहे लोग अपने ऑक्सीजन लेवल की जांच कर सकेंगे वहीं आयुष काढ़े से वह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा पाएंगे। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं और…

Read More

 नाहन 25 मई (हिमाचलवार्ता) :-जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा ने एसडीएम पांवटा को पत्र देकर  मांग की है कि बद्रीपुर – गुम्मा एनएच के चल रहे निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया करवाया जाए। शिल्ला वार्ड से जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा ने एसडीएम पांवटा साहिब  विवेक महाजन को दिए पत्र में कहा है कि वर्तमान में बद्रीपुर-गुम्मा एनएच का विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है।  उन्होंने कहा कि  यह कार्य चार भागों में विभाजित किया गया है। जिसमे ठेकेदार मशीनों, गाड़ियों और लेबर से कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मशीनों, गाड़ियों और लेबर का काम…

Read More

ददाहू(हिमाचलवार्ता)संंगड़ाह तहसील के अंतर्गत काकोग गांव की 62 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। महिला का उपचार नाहन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। सोमवार को इस महिला ने नाहन मेडिकल कॉलेज में अपने प्राण त्याग दिए। नायब तहसीलदार ददाहू राजेश कुमार ने बताया कि काकोग गांव की 62 वर्षीय महिला की कोरोना महामारी के कारण मृत्यु हो गई है। सरकार की s.o.p. के तहत गिरी गंगा नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए मंत्रिमण्डल ने पूरे प्रदेश में पहले से लगाई गई सभी पाबंदियों सहित कोरोना कफ्र्यू 31 मई, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में निजी अस्पतालों को उनके संस्थानों में टीकाकरण में वृद्धि करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। विधायक सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी के साथ होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों के कल्याण तथा उपचार सुनिश्चित करने की…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी और अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा रामसुभग सिंह ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की ओर से हिमाचल प्रदेश कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए 3.11 करोड रुपये का चैक भेट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका अभार व्यक्त करते हुआ कहा कि इस तरह के योगदान संकट के समय में जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। एचपीएसईबी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आर.के. शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More