नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में शनिवार को एक साथ 34 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 192 नए और 26 फॉलो अप सैंपल सहित कुल 218 सैंपल आज जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 88 नए सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 34 पॉजिटिव रहे हैं। जबकि 70 नए सैंपल और 26 फॉलो अप सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी हैं। आज आए मामलों में नाहन मेडिकल कॉलेज की 33 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
वही अमरपुर मोहल्ला नाहन से 19 वर्षीय युवक, 47 वर्षीय व्यक्ति, मलगांव नाहन की 32 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन से 65 वर्षीय व्यक्ति, राहोर से 25 वर्षीय युवक, चौहान का बाग नाहन से 23 और 19 वर्षीय दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा मोआ ओगली खेरी से 19, 24, 35 और 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
कमरू की 70 वर्षीय महिला, श्री रेणुका जी का 20 वर्षीय युवक, पांवटा साहिब की 25 वर्षीय महिला, मोगीनंद से 30 और 32 वर्षीय व्यक्ति, पांवटा साहिब की 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सुंदर बाग कॉलोनी नाहन से 35 वर्षीय पुरुष, पटवार खाना मोगीनंद नाहन के पास से 32 वर्षीय पुरुष, एसीसी सीमेंट एजेंसी त्रिलोकपुर के पास 27 वर्षीय पुरुष, नाहन से 34, 42, 32, 19, 20, 21, 50, 23, 19, 21,19, 21 वर्षीय युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।