नाहन (हिमाचलवार्ता)- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर ने पर्यावरण बचाओ सोसाइटी, नाहन के सहयोग से पौधारोपण अभियान ‘‘जंगली फल लगाओ, फसल को बचाओ” और “स्वस्थ वातावरण स्वस्थ जीवन‘‘ नारे के तहत नाहन शहर के नजदीकी वन क्षेत्र में कचनार, आंवला, बेहडा व शीशम आदि के 100 पौधे रोपित किए। इस पौध रोपण अभियान में न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर बसंत वर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहें। इस दौरान बसंत वर्मा ने मौजूदा लोगों को बताया कि पौधा रोपण अभियान को भी एक विधिक सेवा के भाग के रूप में शामिल किया गया है। यह अभियान प्रतिवर्ष…
Author: Himachal Varta
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम आज किया घोषित नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन का केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं का बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया जिसमें विद्यालय की छात्रा कुमारी हर्षिता ने कला संकाय में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, कुमारी अंजली देवी ने विज्ञान संकाय में 97.6 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा कुमारी तनुजा ने विज्ञान संकाय में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बड़े हर्ष एवं उत्साह से…
12 दिनों से नाहन मेडिकल कॉलेज में अल्टरासाउंड मशीन ख़राब, निजी अस्पताल कूट रहे चांदी नाहन 29 जुलाई (हिमाचलवार्ता) :- डॉ वाई.एस. परमार मैडीकल कालेज नाहन में पिछले एक सप्ताह से मैडीकल कालेज अस्पताल नाहन में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। जिसके चलते यहांअल्ट्रासांउट करवाने पहुंच रही गर्भवति महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मैडीकल कालेज में रोजाना करीब 15 से 20 महिलाओं के अल्ट्रासांउट हो रहे थे। गर्भवति महिलाओं को अल्ट्रासांटड करवाने के लिए भी महीनों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था। लेकिन अब मशीन ही खराब होने के बाद अल्ट्रासांउट को…
वन मंत्री राकेश पठानिया ने पांवटा में विभिन्न योजनाओं के किए लोकापर्ण व शिलान्यास नाहन 29 जुलाई (हिमाचलवार्ता) :- वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने व उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र में 1 करोड 60 लाख रुपये की लागत से विभिन्नपरियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने पांवटा साहिब वन मंडल के भगानी वन रेंज के अंतर्गत राजपुर में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इंसपेक्शनहट के हॉल व चारदिवारी का शिलान्यास किया और 90 लाख रुपये की लागत से तैयार ईको पार्क…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत रोजगार प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण गरीब युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की है ताकि उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें और वे सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर सकें। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत www.kaushalpanjee.nic.in में पंजीकरण करवाने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को विभिन्न व्यवसायों जैसे ब्यूटिशन, टेलरिंग, स्टोरेज आॅपरेटर, स्पा इत्यादि का…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अशला व करसोग में लगभग 55 करोड़ रूपये की सड़क, जलापूर्ति, पुल और भवन निर्माण परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने अशला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 10 करोड़ 28 लाख रूपये की उठाऊ पेयजल योजना बैहना खड्ड से सराहन, तेबन, ग्वालापुर, बालीधार, सनारली, 2 करोड़ 62 लाख रूपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना शाहोट, नांज एवं चैरीधार, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5 करोड़ 81 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सराहन से शनोग सड़क व शकैलड़ से…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के उत्तरी क्षेत्र की एक समीक्षा बैठक आज पालमपुर में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जगदीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक राज्य के कंजंप्शन जिलों से जीएसटी राजस्व की अधिकतम वसूली पर सरकार की अपेक्षाओं की पृष्ठभूमि में आयोजित की गई। इस दौरान कांगड़ा, नूरपुर, ऊना और चंबा और उत्तरी प्रवर्तन क्षेत्र के राजस्व जिलों वाले उत्तरी क्षेत्र के जिले के प्रदर्शन की समीक्षा विभिन्न मापदंडों पर की गई। इसमें निर्धारित लक्ष्यों के मुकाबले की गई राजस्व वसूली, रिटर्न दाखिल करने, रिटर्न की जांच और प्रवर्तन कार्रवाई आदि…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला कई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद भूस्खलन के खतरे को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है जिला में कई स्थानों से भूस्खलन की खबरें आ रही है। पुलिस ने ऐसे मुख्य मार्गो पर पुलिस कर्मी भी तैनात किए है जहां भूस्खलन हुआ है और अभी भी खतरा बरकरार है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर खुशहाल चंद शर्मा ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के बाद भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है और नदियाँ उफान पर हैं ऐसे में पुलिस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है…