Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया ढाई साल के कार्यकाल रहा सफल
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया ढाई साल के कार्यकाल रहा सफल

    By Himachal VartaSeptember 3, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी में भाजपा संगठनात्मक जिला सुन्दरनगर के पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का अब तक का अढ़ाई वर्ष का कार्यकाल सफल रहा है, जिसमें कई ऐतिहासिक निर्णय और नई पहल की गई है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों और गरीबों के जीवन में आशातीत बदलाव आए। अब यह पार्टी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि सरकार की पहल और कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाऐं। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार की मजबूती के लिए सरकार और संगठन में समुचित समन्वय आवश्यक है।
    जय राम ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि विभिन्न मुद्दों को मीडिया में उछालने के बजाय इन पर उचित मंच पर चर्चा करें। प्रदेश में भाजपा सरकार के मिशन रिपीट को सफल बनाने के लिए यह आवश्यक है कि पार्टी के सातों मोर्चा आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार ने हिमाचल सरकार को कुछ कड़े कदम उठाने की सलाह दी है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में जिस व्यक्ति को जो जिम्मेवारी दी जाती है  उसे पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ पूरा करना चाहिए। पार्टी नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ सीधा सम्पर्क बनाना चाहिए ताकि पार्टी का आधार बढ़ सके। यह सोशल मीडिया के अधिकाधिक उपयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जबरदस्त जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और आपसी समन्वय के कारण संभव हुई थी। पार्टी ने प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में रिकार्ड अन्तर के साथ जीत दर्ज की।
    प्रदेश भाजपाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि संगठन की बेहतरी के लिए यह आवश्यक है कि लोगों के साथ जमीनी स्तर पर व्यापक सम्पर्क स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल पर भी बल दिया। प्रदेश के विभिन्न मामलों का प्रभावी रूप से प्रबन्धन करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जन कल्याण की दिशा में केन्द्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
    सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वाधिक विकसित राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
    सांसद राम स्वरूप शर्मा ने भी इसअवसर पर अपने विचार रखे।
    भाजपा के संगठन सचिव पवन राणा ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का भरपूर इस्तेमाल करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जबाव देना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का प्रचार करने के लिए समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
    प्रदेश भाजपा महासचिव एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की रैलियां नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए ताकि उनके साथ सदैव सम्पर्क रखा जा सके।
    जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
    विधायक कर्नल इन्द्र सिंह, हीरा लाल एवं विनोद कुमार, पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य और अन्य पार्टी पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.