Author: Himachal Varta

तेज रफ्तार गाड़ी का संतुलन बिगडऩे से दर्दनाक हादसा, हादसे में चालक की मौत  नाहन 23 मई (हिमाचलवार्ता) :- पांवटा साहिब के भूपपुर में एनएच पर तेज रफ्तार गाड़ी का संतुलन बिगडऩे से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कार चालक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में 30 साल गुरप्रताप सिंह नारंग पुत्र जोगिंदर सिंह नारंग वार्ड नंबर 4 की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गुरप्रताप सिंह अपनी कार से बद्रीपुर से बातापुल की तरफ जा रहा था कि रैनबैक्सी चौक पर कार अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे युवक…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज कहा कि राज्य के सरकारी, अर्ध -सरकारी और प्राईवेट स्कूल समेत सभी स्कूल 24 मई से 23 जून तक गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोविड -19 महामारी के कारण शैक्षिक संस्थान विद्यार्थियों के लिए पहले ही बंद कर दिये गये थे और अब एक महीने के लिए स्कूल अध्यापकों और अन्य स्टाफ को भी छुट्टियां कर दी गई हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार महामारी के दौरान लोगों की सुरक्षा यकीनी बनाने…

Read More

कहा, मार्च में उनके स्टाफ में से तबदील किये पूर्व निजी सचिव से सम्बन्धित किसी भी जांच के लिए तैयार मीडिया रिपोर्टों के बाद स्वयं ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन के डायरैक्टर को मामले की जांच करने के लिए कहा – रंधावा चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। सहकारिता और जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि वह सचिवालय स्टाफ के अपने पूर्व निजी सचिव बचित्तर सिंह से सम्बन्धित किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने अकालियों को चुनौती देते हुये कहा कि उन पर उंगली उठाने से पहले अपने दशक के कार्यकाल के दौरान किये गुनाहों…

Read More

गाँवों के अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मुहैया करवाने के आदेश, कोविड मरीज़ों से अधिक पैसे वसूलने वाले निजी अस्पतालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के लिए कहा गर्भवती महिलाओं के लिए टेली-परामर्श क्लीनिक खोलने का ऐलान, ब्लैक फंगस के इलाज संबंधी प्रोटोकॉल राज्य के सभी अस्पतालों के साथ साझा करने के आदेश चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पिछले दिनों शुरू किए मिशन फतेह 2.0 को पूर्ण रूप से कामयाब करने पर ज़ोर देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य सभी विभागों के साथ-साथ जि़ला अधिकारियों को टेस्टिंग, ट्रेसिंग, इलाज और टीकाकरण मुहिम को…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने के लिए बहु आयामी रणनीति अपनाकर राज्य को ‘ड्रग फ्री स्टेट’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य पुलिस को बड़े नशा तस्करों के अलावा छोटे तस्करों पर भी कार्रवाई करने केेे निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भांग और अफीम की अवैध खेती को नष्ट करने और नशा तस्करों की सम्पत्ति को अटैच करने के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक जनवरी, 2020 से 30 अप्रैल, 2021 तक एनडीपीएस अधिनियम…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां संत निरंकारी मंडल के सी.पी.ए.बी. के अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह ने संत निरंकारी मंडल की ओर से 50 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेंट किए। मुख्यमंत्री ने इस परोपकारी कार्य के लिए संत निरंकारी मंडल का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यह सहायता कोविड-19 के रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रभाव से प्रभावित हुआ है तथा संत निरंकारी मंडल जैसी संस्था पीड़ित मानवता की सहायता करने में प्रंशसनीय सेवा कर रही है तथा अन्य लोगों को…

Read More

सांस लेने में तकलीफ होने पर प्रोनिंग प्रक्रिया से होता है ऑक्सीजन स्तर में सुधार नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि ऑक्सीमीटर के माध्यम से ऑक्सीजन लेवल की जांच केवल प्रशिक्षित व्यक्ति या स्वास्थ्य कार्यकर्ता से ही करवानी चाहिए। अगर किसी संक्रमित व्यक्ति की जांच के उपरांत ऑक्सीमीटर का उपयोग किसी दूसरे व्यक्ति की जांच के लिए किया जाए तो इससे संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए इसके उपयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि अगर सही प्रकार से जांच करने पर ऑक्सीजन लेवल कम आए…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के जामनीवाला रोड पर एक 30 वर्षीय युवक ने अपने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार मृतक नशे का आदी था। मृतक की पहचान जामनीवाला के सुखविंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 3 शिव कलोनी के तौर पर हुई है। घटनास्थल पर पांवटा पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक परिवार के सदस्यों ने मृतक युवक की चुन्नी को चाकू से काटकर नीचे उतार दिया था। फिलहाल पुलिस ने चाकू और चुन्नी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस से बातचीत के दौरान…

Read More