– नाहन।(हिमाचलवार्ता)सिरमौर जिले में कोरोना कर्फ्यू के नियमों की उल्लंघना करने पर उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इस दौरान पुलिस ने मास्क न पहनने, सामाजिक दूरी के नियमों की पालना न करने पर हिमाचल पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 62 चालान करते हुए 33 हजार 500 रुपए जुर्माना किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिबन्धित समय में दुकान खोलने के लिए एक दुकानदार के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 5 हजार रूपए जुर्माना किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। भारत में स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र की एक बड़ी कम्पनी, ग्रीनको ग्रुप ने आज यहां प्रदेश को कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए 10 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले 30 बड़े चिकित्सा ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की पहली खेप प्रदान की। कम्पनी के महाप्रबन्धक अनूप बनयाल और उप-महाप्रबन्धक विनोद कुमार ने यह खेप मुख्य सचिव अनिल खाची को सौंपी। प्रदेश में 20 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की दूसरी खेप एक सप्ताह के भीतर पहुंच जाएगी। मुख्य सचिव अनिल खाची ने ग्रीनको ग्रुप का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में यह सहायक सिद्ध होगा।…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा करते हुए जिले में कोविड से होने वाली मृत्यु की संख्या में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि होम आइसोलेशन के गंभीर मरीजों को घर से तुरंत स्वास्थ्य संस्थानों में स्थानांतरित किया जाए ताकि उन्हें उचित उपचार उपलब्ध करवाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड मरीजों के लिए बिस्तरों की वर्तमान क्षमता को 1500 से बढ़ाकर लगभग 5000 कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनुरोध पर…
युकां और एनएसयूआई गांव गांव में जाकर कोरोना के टेस्ट के लिए लोगों को करेंगे जागरूक : हर्षवर्धन नाहन 19 मई (हिमाचलवार्त) :- अब शिलाई क्षेत्र में कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता लोगों को कोरोना के टेस्ट करवाने के लिए जागरूक करेंगे ताकि ग्रामीण स्तर पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। यह बात शिलाई में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने सिविल अस्पताल शिलाई के निरीक्षण के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने आशा वर्कर और अन्य फील्ड स्टाफ का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें ऑक्सीमीटर और डिजिटल थर्मामीटर सहित आवश्यक उपकरण…
नाहन चौगान में बारिश ने चौपट किया फल सब्जी विक्रेताओं का धंधा कीचड़ में सनी सब्जियां, बोले कौन करेगा नुक्सान की पूर्ति नाहन 19 मई (हिमाचलवार्ता) :-एक और कोरोना का कहर दूसरा सब्जी विक्रेताओं पर बारिश का आफत रदद्र। जिला मुख्यालय नाहन में आज सुबह जमकर मेघ बरसे। भारी बारिश के चलते नाहन के चौगान में पानी और कीचड़ इक्क्ठा हो गया। बारिश और कीचड़ के चलते फल-सब्जी विक्रेताओं की सब्जियां व फल बारिश व कीचड़ में भीग गए। गौरतलब हो कि बड़ा चौक और छोटा चौक में रेडी-फड़ी लगाकर सब्जी बेचने वालों के लिए प्रशासन के द्वारा चौगान मैदान…
खाँसी जुखाम होने पर जल्द ही अस्पताल जाकर करवाए चेकअप : सुखराम चौधरी नाहन 18 मई (हिमाचलवार्ता) :- मंलवार को पांवटा साहिब के विश्राम गृह में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि समय रहते अस्पताल पहुंच कर अपनी परिवार और अपनी सुरक्षा करें। उन्होंने कहा की अगर किसी को भी खांसी-जुकाम बुखार है तो अपना कोरोना टैस्ट अवश्य करवाएं। सुखराम चौधरी ने कहा कि सभी पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग के लोग कोरोना टैस्ट के लिए पहुंच रहे हैं। सभी बीमार आगे आएं और टैस्ट करवाएं। ताकि समय पर इलाज शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा ऐसा…
एसडीएम और डीएसपी ने सब्ज़ी मंडी सहित मुख्य बाजार का किया औचक निरीक्षण नाहन 18 मई (हिमाचलवार्ता) :- पांवटा साहिब में संक्रमितों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिसके मद्देनजर पुलिस महकमा भी अलर्ट हो गया है। समय-समय पर पांवटा के मुख्य बाजार सहित सब्जी मंडी का भी जायजा लिया जा रहा है । बता दे कि इस मौके पर एसडीएम विवेक महाजन और डीएसपी वीरबहादुर बाजार का निरीक्षण करने निकले और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड के नियमों के पालन करने के निर्देश दिए और लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर पांवटा थाना प्रभारी संजय शर्मा भी…
पांवटा साहिब, (हिमाचलवार्ता) – जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की धौलाकुआं पंचायत के अन्तर्गत चल रहे टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटिड में कई पॉजिटिव मामले पाए जाने पर एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने औद्योगिक इकाई को 20 मई तक सील करने के आदेश जारी किए हैं ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने बताया कि उक्त औद्योगिक इकाई में गत दिनों 65 कामगार पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद औद्योगिक इकाई ने पॉजिटिव पाए गए कामगारों को संस्थागत क्वारंटाइन किए बिना ही होम आइसोलेशन में भेज दिया था जिससे उनके परिवार के अन्य…