नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय शैल चौबे पत्नी आर एस चौबे सूर्या कॉलोनी वार्ड नंबर 6 के रूप में हुई है। मामला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल का है। वही पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला ने देर शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब परिजनों ने महिला को बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ा हुआ देखा तो वह उसे तुरंत…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ताआनलाइन) :- पांवटा साहिब के विश्राम गृह से एसडीएम कार्यालय तक बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में हिंसात्मक घटनाओं के होने से चुनाव जीतने के बाद हत्या करने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया ।जिसमे कोविड प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखा गया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता का कहना है की इस महामारी में जहां मानव समाज एक दूसरे की जान बचाने के लिए कार्यरत हैं तो वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवी तत्व लगातार बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर आक्रमण और हिंसा कर रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव के…
नाहन(हिमाचलवार्ताआनलाइन)-=जिला सिरमौर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की गत दिनों नाहन में हुई कोरोना समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जिला में आक्सीजन बेड क्षमता बढ़ाने के निर्देश के जारी किए थे। जिसके तहत आज जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0 परूथी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि श्री साई अस्पताल एवं टंªामा सेन्टर नाहन में कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए 18 बेड की व्यवस्था की गई है जिसमें केन्द्रीय ऑक्सीजन आपूर्ति सहित 16 बेड व ऑक्सीजन कंसट्रेटर सहित 2 बेड उपलब्ध होगें। उन्होंने बताया कि यह निर्णय क्लीनिकल समिति के सदस्य जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ0के0के0पराशर व प्राचार्य…
नाहन(हिमाचलवार्ताआनलाइन) :- हाल ही मे हुए बंगाल चुनवों को लेकर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में अपनी हार को पचाने में असमर्थ महसूस कर रही है। जो घृणा के बीज पश्चिम बंगाल में भाजपा नेतृत्व तथा केंद्रीय सरकार ने खुद बोये उसको अभी भी और हवा देने का काम यह लोग कर रहे हैं। अनिन्दर सिंह नॉटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य का कहना है कि पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान हजारों मजदूरों की सड़कों पर दुखद मृत्यु हुई। चार सौ से अधिक किसान दिल्ली के मोर्चे…
नाहन(हिमाचलवार्ताआनलाइन) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सोलंकी ने नाहन मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाए है। नाहन के कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में अजय सोलंकी ने कहा कि करीब एक साल से नाहन मेडिकल कॉलेज में धूल फांक रहे करीब दो दर्जन वेंटिलेटरों के अब तक इस्तेमाल न किए जाने के मामले की जांच मांगी है। साथ ही वेंटिलेटरों के सप्लायर का नाम भी सार्वजनिक करने की सरकार से मांग की है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले नाहन मेडिकल कॉलेज को करीब दो दर्जन वेंटिलेटर मुहैया करवाए गए थे,…
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और इस महामारी के मामलों में हो रही बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की गई। इसके दृष्टिगत वायरस की चेन तोड़ने के लिए मंत्रिमण्डल ने राज्य में 7 मई, 2021 से 16 मई, 2021 मध्य रात्रि तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया। इस अवधि के दौरान सभी सरकारी और निजी कार्यालय एवं संस्थान बंद रहेंगे। यह भी निर्णय लिया गया है कि स्वास्थ्य, बिजली, दूरसंचार, जलापूर्ति, स्वच्छता इत्यादि सभी आवश्यक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहब के अन्तर्गत आने वाले माजरा गांव में आज मेरा गांव मेरा देश एक सहारा टीम के द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया गया आज समाजसेवियों के द्वारा वाल्मीकि बस्ती व बाजार की कुछ दुकानों में लोगों को करोना वैक्सीनेशन के बारे में जागरूक किया गया तथा उनकी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवाई वही देखने में यह भी आया कि युवाओं में जहां पर कोरोना वैक्सीनेशन के लिए उत्साह है वही 45 वर्ष से अधिक महिलाएं वैक्सीनेशन लगवाने के लिए डर रही हैं। वहीं संस्था के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने बताया कि…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पिछले कई दिनों से सराहां निवासी पानी की एक एक बूंद को मोहताज है। एक तो सराहां में कॅरोना महामारी का प्रकोप दिनो दिन बढ़ रहा है। आज हालात यह है कि सराहां के दो दर्जन से अधिक लोग कॅरोना संक्रमित है और उनमें से अधिकतर होम आइसोलेशन में है। ऊपर से गत एक सप्ताह से सराहां में पानी नही आने से लोगो की समस्या बढ़ती जा रही है। यही नही सराहां के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल व सिविल अस्पताल में भी पानी की आपूर्ति सही मात्रा में नही हो रही है, जिससे वहां भर्ती मरीजों और उनके…