शहर के बीचो-बीच शमशान क्यों है —–डॉ एम डी सिंह जीना दूभर मरना आसान क्यों है हैरत में हैं सब फिर भी ख़ामोश क्यों रात तो रात दिन भी वीरान क्यों है रोज मिलता था कल तक जो बार-बार वो जा रहा बगल से अनजान क्यों है माथे पर शिकन आंखें ख़ौफ़जदा क्यों आदमी इतना भी परेशान क्यों है कब्र अपनी ही खोदने में लगा आज कमबख्त दिख रहा इतना नादान क्यों है डॉ एम डी सिंह महाराजगंज गाजीपुर उत्तर प्रदेश
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त कैरोलीन रोवेट ने आज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन शिमला में भेंट की। राज्यपाल ने आपसी सहयोग से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और कहा कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का विशेष रूप से ब्रिटिश इतिहास से गहरा संबंध है। ब्रिटिशकाल की इमारतें और समग्र गठन अभी भी इंग्लैंड के शहर की झलक दिखाता है। उन्होंने कहा कि हम न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान बल्कि शिक्षा, विशेष रूप से परिवहन, अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी विकास, पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के कौशल विकास में आपसी सहयोग के साथ काम कर सकते हैं।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)।- पांवटा साहिब में मंगलवार को विश्राम गृह में ब्लोक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व पूर्व विधायक क्रिनेश जंग ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि ऊर्जा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चोधरी पर तंज कसते हुए कहा कि पांवटा साहिब में ऊर्जा मंत्री होने के बावजूद भी ऊर्जा गायब है बिजली भी लुक्का छिप्पी का खेल खेलने लगी है। हालांकि उन्होंने कई विकासात्मक कार्यों के मुद्दे उठाते हुए कहा कि जब पांवटा के ऊर्जा मंत्री यहां की जनता की समस्या…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में होने जा रही किसान महापंचायत को लेकर सयुंक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हैं। बल्कि यहां पर सभी संस्थाओं के लोग एक बैनर के नीचे किसान सभा का समर्थन कर रहे हैं। यह बात सयुक्त किसान मोर्चा के सयोंजक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। 7 अप्रैल को किसान महापंचायत का आयोजन हरिपुर टोहाना में किया जा रहा है, ऐसी को लेकर किसान संयोजक व उनकी टीम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि इस कार्यक्रम मे…
बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे लोगों से पुलिस ने वसूले 15,000 रुपए, आखरी चेतावनी देकर… नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। सिरमौर में भी कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने जिला सिरमौर में नो मास्क नो सर्विस नियम लागू किया है। बावजूद इसके लोग फिर भी सड़कों पर बिना मास्क घूमते नजर आ रहे हैं। बता दे कि शिलाई पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काट कर उनसे मौके पर ही जुर्माना वसूला। इसके साथ साथ पुलिस टीम लोगों को कोविड-19…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। अभी अप्रैल का महीना शुरू ही हुआ है कि गत 7 दिनों से सराहां व इसके आस पास के इलाके के लोग पानी की एक एक बूंद के लिये भटक रहे है।आलम यह है कि लोग 700 से 1000 रुपये देकर पानी का एक टैंकर खरीद रहे है। इससे जहां गरीब ग्रामीणों की जेब पर महंगाई के इस आलम में अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है वही पानी बेचने वाले तकड़ी चाँदी कूट रहे हैं। इसे विभाग की लापरवाही कहे या प्रशाशन की अदूरदर्शिता या फिर यहाँ के स्थानीय नेताओं की पानी की समस्या का समाधान करने के लिये…
रेणुका जी। :- मांग कर रहा भंगायणी मंदिर व हरिपुरधार के सौंदर्यीकरण के लिए मां भंगायणी मंदिर सेवा समिति ने 85 लाख की अनुमानित राशि का एक प्रोपोजल तैयार किया है। समिति सरकार की नई मंजिल नई राहें योजना के तहत इस प्रोजेक्ट को अंजाम देना चाहती है। समिति ने 28 जनवरी को प्रोजेक्ट का प्रपोजल डीसी सिरमौर को भेजा था। समिति के इस प्रोजेक्ट से डीसी भी काफी प्रभावित हुए हैं। शनिवार को उपायुक्त सिरमौर डा. आरके परुथी ने हरिपुरधार का विजिट किया। साइट पर पहुंचकर उन्होंने सभी स्थलों का मुआयना किया। उन्होंने प्रपोजल की सराहना करते हुए कहा…
नाहन।सिरमौर जिला के नाहन स्थित हिमाचल प्रदेश के सरकारी क्षेत्र के तीसरे मेडिकल कालेज डा. वाईएस परमार मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टॉफ की भारी कमी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। लोग जिला सिरमौर के विभिन्न हिस्सों से प्रतिदिन मेडिकल कालेज में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद को लेकर नाहन पहुंचते हैं, परंतु मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लंबी-लंबी कतारें व ओपीडी की स्लिप बनने के बाद डॉक्टरों की कमी बीमार लोगों को और परेशानी में डाल रही है। हालत यह है कि मेडिकल कॉलेज नाहन को पांच वर्ष की अवधि पूरी…