Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एजुकेशन के क्षेत्र में मील पत्थर साबित होगा ड्रीम इलेवन यूट्यूब चैनल
    हिमाचल प्रदेश

    एजुकेशन के क्षेत्र में मील पत्थर साबित होगा ड्रीम इलेवन यूट्यूब चैनल

    By Himachal VartaMay 30, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के समस्त बीईईओ व बीआरसीसी प्राइमरी की एक ऑनलाइन बैठक का आयोजन जिला शिक्षा उपनिदेशक उच्च कर्म चंद , जिला शिक्षा उपनिदेशक प्रारम्भिक दया राम व जिला परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।

    राज्य परियोजना निदेशालय से मंजुला , राजगढ़ से प्रेम भारद्वाज , यशपाल शर्मा , डाइट नाहन से प्रीति तंवर , आईडी राही , एकता, हिमांशु भारद्वाज व फतेह सिंह इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम नाहन खंड द्वारा बनाया गया यूट्यूब चैनल प्राइमरी नाहन का अनावरण तीनों जिला अधिकारियों व राज्य परियोजना निदेशालय से मंजुला की गरिमामय उपस्थिति में उन्हीं के द्वारा किया गया।

    इस चैनल में नाहन खंड के ही ग्यारह अध्यापकों की ड्रीम इलेवन की एक विशेष टीम द्वारा बच्चों के लिए बनाए गए वीडियो का संकलन किया गया है। इस चैनल को अध्यापकों व बच्चों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ड्रीम इलेवन नामक इस टीम के सदस्यों में बीआरसीसी नाहन सचिन चौहान के साथ शबाना, अर्वीन, सरिता, मोनिका , जहां आरा, आमिर अली , फूल सिंह, अरुण , रोहित राज व कुनाल पुंडीर शामिल हैं।

     

    नाहन खंड के इस प्रयास के लिए जिला अधिकारियों द्वारा जहां बीआरसीसी नाहन सचिन चौहान को सराहा गया वहीं उनकी टीम के दस अध्यापकों को उनके द्वारा , कोरोना काल में शिक्षा जगत में बच्चों के लिए किए जा रहे अनूठे प्रयासों के लिए उन्हें विशेष बधाई दी।

    बैठक में जिला परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा द्वारा विडियोज को अधिक रोचक बनाने के लिए अध्यापकों को एक आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से सुझाव दिए गए और ड्रीम इलेवन के विशेष नौ अध्यापकों को नव रतन के नाम से अलंकृत भी किया गया।

    मंजुला ने भी जहां इस पुनीत कार्य के लिए पूरे जिले को शुभकामनाएं दी वहीं राज्य सरकार द्वारा संचालित हर घर पाठशाला कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही मैडम मंजुला ने नाहन खंड के इस प्रयास को पूरे राज्य के लिए अनुकरणीय बताया व राज्य स्तर पर भी इसके प्रचार प्रसार को ले कर आश्वस्त किया।

    जिला शिक्षा उप निदेशक उच्च व प्रारंभिक व जिला। परियोजना अधिकारी द्वारा अन्य खंडों को भी शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के नवीन प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया व साथ ही यह विश्वास जताया गया कि शिक्षा जगत में इस तरह का अनूठा प्रयास वर्तमान प्राथमिक शिक्षा को तकनीक के साथ जोड़ने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.