मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपमंडल बल्ह की ग्राम पंचायत कठियाहूं में आत्मा परियोजना मण्डी के तत्वावधान में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में लगभग 200 किसानों ने भाग लिया और प्राकृतिक खेती अपनाने में अपनी रूचि दिखाई। कार्यक्रम में उप-परियोजना निदेशक डॉ. हितेन्द्र ठाकुर एवं डॉ. संजय कुमार ठाकुर ने किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, जैविक घोलों की तैयारी, फसल विविधीकरण तथा मिट्टी के स्वास्थ्य सुधार पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्टअप योजना के माध्यम से प्राकृतिक खेती…
Author: Himachal Varta
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 13 अक्तूबर को लाइनों एवं उपकरणों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते एनआईटी, रेडियो कॉलोनी, डिग्री कालेज, अणु, सामुदायिक भवन, ककरू, सिंदूरी माता मंदिर, खासग्रां और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर 13 अक्तूबर को मौसम खराब रहा तो मरम्मत का कार्य 14 अक्तूबर को किया जाएगा।
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- आम लोगों को आपदाओं से बचाव के प्रति जागरुक करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत धनेड़, ग्राम पंचायत लंबलू और अवाह देवी में भी जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। धनेड़ और लंबलू में आयोजित कार्यक्रमों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध जीवन म्यूजिकल गु्रप के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा से बचाव के उपाय और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। इसी प्रकार,…
चंबा, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष से तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का जिला स्तर पर शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान चंबा पुलिस के तत्वावधान में नशीले एवं मादक पदार्थों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी और जागरूकता को लेकर सक्षम अभियान का भी शुभारंभ किया। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत जिला में 8 दिसंबर तक पूर्व चयनित 30 जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समयावधि में जिला के विभिन्न 400 शिक्षण संस्थानों तथा 30 गांव…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से सम्बद्ध मन्नत कला मंच ने गुरुवार को लोगों को नुककड़ नाटकों के जरिये जागरूक किया I राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान समर्थ के तहत कला केंद्र तथा प्रदर्शनी मैदान में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया I नुक्कड़ नाटकों के जरिये आपदा जोखिम न्यूनीकरण और आपदा पूर्व तैयारी के महत्व को दर्शाया। कलाकारों ने भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, असुरक्षित निर्माण और आग जैसी आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक…
कुल्लू, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला कुल्लू में मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदा के उपरांत राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों अधिकारियों ने जिला में राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अश्वनी कुमार, एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर, एनएच, विद्युत , लोक निर्माण, जलशक्ति, उद्यान, कृषि, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम मनाली रमन कुमार, एसडीएम आनी लक्ष्मण…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला में स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत विभिन्न प्रोजेक्ट की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट 3 दिन के भीतर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्ट स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से सम्बंधित शेष राशि जल्द से जल्द जमा करवाएं ताकि विकास कार्यों को धरातल पर उतरा जा सके और प्रभावित लोगों को राहत प्रदान की जा सके। उपायुक्त आज यहाँ स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे। बैठक में कूट हाइड्रो…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर 13 अक्टूबर, 2025 को आयोजित किये जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में मंच, बैठने की व्यवस्था, शामियाना, प्रदर्शनी, यातायात और अन्य विषयों पर अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर को आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी इंचार्ज रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला सहित देश व प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ…