श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सिरमौर जिला के रेणुका जी में अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र श्री रेणुका जी झील के देवघाट पर प्रतिदिन आरती के आयोजन की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने की इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ इस पवित्र स्थान पर आते हैं, यह अत्यंत प्रेरणादायक है। भगवान परशुराम की कृपा इस अटूट आस्था पर सदा बनी…
Author: Himachal Varta
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- खंड परियोजना प्रबंधक इकाई बिलासपुर डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के अंतर्गत खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई बिलासपुर द्वारा आजीविका गतिविधियों के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण 3 नवम्बर से आरंभ हुआ है, जिसमें माकड़ी, कमलोटा, संगराना और कोठी बताला-ज्योरा पंचायतों की 15 महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का संचालन एक मास्टर ट्रेनर द्वारा किया जा रहा है, जो प्रतिभागी महिलाओं को सिलाई…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बिलासपुर शहर में मुख्य सड़क मार्ग के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सोमवार को सघन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें तहसीलदार सदर बाल कृष्ण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में मुख्य सड़क मार्ग से सटे कुछ दुकानदारों ने सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर रखा है। विशेषकर कबाड़ की दुकानों द्वारा सड़क किनारे सामग्री फैलाने से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- भोरंज में भी जल्द ही खोल दिया जाएगा कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम में लगभग 480 कामगारों को बांटे इंडक्शन हीटर श्रमिकों को 14 योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित: नरदेव सिंह कंवर भोरंज 04 नवंबर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने मंगलवार को यहां मिनी सचिवालय परिसर में जागरुकता शिविर एवं सामान वितरण समारोह आयोजित किया, जिसमें भोरंज के विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर भी उपस्थित रहे और…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय हमीरपुर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध मनोविज्ञानी एवं काउंसलर शीतल वर्मा ने मानसिक तनाव के लक्षणों और इस पर नियंत्रण एवं प्रबंधन के बारे में छात्राओं के साथ संवाद किया। शीतल वर्मा ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में मानसिक तनाव हमारी आम दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है, परन्तु जो व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक तौर से स्वस्थ होता है और मानसिक तनाव का बेहतर प्रबंधन करता…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में मंगलवार को एंटी रैंगिग समिति की बैठक हमीरपुर के एडीसी एवं संस्थान के प्रभारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में समिति के अन्य सदस्य तहसीलदार सुभाष कुमार, नीलकांत भारद्वाज, पंकज भारतीय, संस्थान के अधिकारी, विद्यार्थी प्रतिनिधि और अभिभावक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडीसी ने समिति के सभी सदस्यों से कहा कि वे संस्थान या इसके आस-पास के क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखें और अगर रैगिंग जैसी कोई घटना उनके संज्ञान में आती…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा नशा मुक्त भारत अभियान पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने की, जबकि जिला कल्याण अधिकारी समीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान खण्ड स्वास्थ्य शिक्षक शेर सिंह वर्मा ने प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं और शिक्षकों को नशामुक्त…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की क्षेत्रीय विशेषज्ञ टीम आपदा पश्चात आवश्यकता आकलन (पीडीएनए) 2025 के तहत मंडी जिले के दौरे पर है। मंगलबार को टीम ने सेराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों डेजी, बुगरालचौंक, कुथाह, पांडवशिला, थुनाग और बगस्याड का दौरा किया। इन क्षेत्रों में 30 जून को आई भयंकर आपदा के दौरान भारी भूस्खलन और वर्षा से जन-धन की व्यापक हानि हुई थी। टीम ने मौके पर क्षति का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की वर्तमान स्थिति की…