नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला से सेवानिवृत्त उप-सचिव प्रदीप शर्मा थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। कुल 67 स्वयंसेवक , जिनमें 34 छात्राएँ और 33 छात्र शामिल हैं। इस शिविर में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसे प्राची, स्तुति एवं उनकी टीम ने प्रस्तुत किया। प्रदीप शर्मा ने कहा…
Author: Himachal Varta
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- भुआणा पंचरुखी आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत स्तर पर सड़क सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार पूर्ण वचनबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के क्रम में नाबार्ड के अंतर्गत किल्ली-लड़गलु संपर्क सड़क के उन्नयन कार्य के लिए लगभग 6 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी। यह बात मंत्री ने रविवार को ग्राम पंचायत भुआणा के गांव घेड़ के लिए 35 लाख रूपए से निर्मित होने वाली संपर्क सड़क का शिलान्यास करने के…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में आज चार दिवसीय फैडरेशन कप क्लासिक एवं इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक, उपाध्यक्ष पावरलिफ्टिंग ऑफ इंडिया तथा अध्यक्ष एचपीपीए केवल सिंह पठानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है। खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, ताकि उन्हें और बेहतर प्रदर्शन…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर निगम ऊना ने तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान प्रारंभ किया है। संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने अपील की है कि सभी दुकानदार जो तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा अथवा अन्य निकोटीन उत्पादों की बिक्री करते हैं, वे यह सुनिश्चित करें कि उनके पास नगर निगम द्वारा जारी वैध व्यावसायिक लाइसेंस हो। उन्होंने बताया कि जिन दुकानदारों के पास वर्तमान में लाइसेंस नहीं है, वे 10 नवम्बर, 2025 तक नगर निगम कार्यालय में आवेदन कर आवश्यक औपचारिकताएं…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रशेखर ने आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को ग्रांम पंचायत देवगढ़ के खजुरटी व चोलंगढ़, और ग्रांम पंचायत भदेहड़ के बलेहड़ और भदेहड़ में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं का निवारण उनके घर-द्वार पर ही करना है। इसी उद्देश्य से सरकार ने ‘आपका विधायक आपके द्वार’ जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं, ताकि लोगों…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- वर्ष 2025-26 में जिला मंडी की 7 महिलाओं को मिला नवजीवन का सहारा महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार निरंतर कदम उठा रही है। विधवा महिलाओं के पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करने और उनके पुनर्वास के दृष्टिगत चलाई जा रही विधवा पुनर्विवाह योजना इस दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश में अनेक महिलाओं को लाभ पहुंचाया गया है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल बन रही हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्ष…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने गत देर रात नारकंडा के समीप हुए सड़क हादसे के घायलों का आज आईजीएमसी पहुँच कर कुशलक्षेम जाना। अनुपम कश्यप ने बताया कि कुमारसैन व रामपुर प्रशासन तथा जिला प्रशासन के अधिकारी निरंतर घायलों की देखरेख में लगे हैं। उन्होंने सभी घायलों से मिलकर उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और सभी घायलों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं जिसके लिए डॉक्टरों…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह ने बताया कि लवी मेला रामपुर के तहत 01 से 03 नवंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे अश्व प्रदर्शनी में अश्वों का पंजीकरण जोकि प्रथम दिन में 65 था, को आज प्रातः काल 9.00 बजे से आगे बढ़ाया गया। 02 नवंबर दोपहर 1 बजे तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण किया गया। भारतीय सेना, रिमाउंट वेटनरी कॉर्पस, 22 मोबाइल, एवरी पट्टी द्वारा आज भी एक उपचार कैंप लगाया गया तथा ब्रुक्स इंडिया लिमिटेड द्वारा शिविर आयोजित किया गया। प्रातः 11.30 बजे अश्वपालकों के लिए गोष्ठी आयोजित…