Author: Himachal Varta

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :-    बालिका देखभाल संस्थान सुंदरनगर में दशहरे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ सुंदरनगर पूनम चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मुख्यातिथि पूनम चौहान ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा भारत का प्रसिद्ध पर्व है, जो असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें जीवन से पाप, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसी बुराइयों का त्याग करने और…

Read More

किन्नौर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   किन्नौर जिला के श्रमिक कल्याण कार्यालय द्वारा ग्राम पंचायत नाको एवं ग्राम पंचायत हांगो में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार बोर्ड (एच.पी.बी.ओ.सी.डब्ल्यू.) की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत नाको में आयोजित शिविर में 26 श्रमिकों ने भाग लिया, जबकि ग्राम पंचायत हांगो में 37 श्रमिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रमिक कल्याण अधिकारी किन्नौर, सपन जसरोटिया ने उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए बोर्ड की 14 कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य पंजीकृत…

Read More

 किन्नौर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   पुलिस  अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने बताया कि जिला की टापरी फल मंडी में 03 अक्तूबर, 2025 को प्रातः 10 बजे से जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें व्यावसायिक वाहन चालकों, पिकअप एवं ट्रक यूनियन चालकों व जल विद्युत परियोजनाओं में कार्यरत वाहन चालकों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि निःशुल्क नेत्र जांच शिविर को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जिला किन्नौर में सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना व सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करना है।

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत ज़िला प्रशासन सोलन द्वारा एक व्यापक सफ़ाई अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान से खनोग तक लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़ी है बल्कि यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और लोगों से इस अभियान को निरंतर जारी…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  :-  गार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं जवानों ने वीरवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर कई स्थानों पर स्थानीय लोगों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया। दसवीं वाहिनी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट कमांडर विनय कुमार ने बताया कि इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हमीरपुर के चिल्ड्रन पार्क और सुजानपुर के जोल पलाही के अंबेडकर स्मारक में सफाई की। इसके अलावा नादौन की ग्राम पंचायत बेला और गांव सेर में बावड़ियों की सफाई भी की।

Read More

हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय भोरंज ने ग्राम पंचायत दरब्यार में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। स्थानीय पंचायत प्रधान अंजना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल ने सभी वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए विश्व भर…

Read More

शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने अपने वरिष्ठ वर्ग के स्पीच डे और वर्ष-समापन पुरस्कार समारोह को बड़े गर्व और उत्साह के साथ मनाया। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती सतवंत अटवाल त्रिवेदी, आईपीएस, महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश जेल एवं सुधार सेवाएं ने, जो ऑकलैंड हाउस स्कूल की पूर्व छात्रा रही हैं और जिनका विशिष्ट करियर पीढ़ियों को प्रेरित करता आ रहा है। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद हेड बॉय की रिपोर्ट और प्राचार्य रूबेन टी. जॉन द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अपने संबोधन में प्राचार्य ने विद्यालय की…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर प्रियंका वर्मा ने आज अष्टमी नवरात्रि अवसर पर सिरमौर जिला के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महामाया बाला सुन्दरी मंदिर त्रिलोकपुर में परिवार सहित विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने हवन यज्ञ अनुष्ठान तथा कंजिका पूजन कर जिला वासियों की ओर से सुख और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उप मंडलाधिकारी नाहन एवं मुख्य मेला अधिकारी राजीव सांख्यान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा तथा मेला अधिकारी उपेंद्र चौहान ने भी माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि गत 22 सितंबर…

Read More