मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में समर्थ–2025 के तहत व्यापक प्रचार अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत गीत-संगीत और लघु नाटक के माध्यम से जनजागरूकता प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिनमें सुरक्षित निर्माण प्रथाओं, सामुदायिक लचीलापन और सामान्य आपदा संबंधित जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। सोमवार को इस अभियान के तहत उपमण्डल सरकाघाट के पुराने बस अड्डा और राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में हिमाचल संगीत कला केन्द्र मंच तथा राजकीय महाविद्यालय बल्द्वाड़ा में राधिका म्यूजिकल ग्रुप खुडला के कलाकारों…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य और सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सहयोग से समर्थ-2025 अभियान के अंतर्गत जवाहर पार्क (सामुदायिक भवन परिसर) एवं धनोटू, सुंदरनगर में आपदा जोखिम न्यूनीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध जालपा कला मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सुरक्षित भवन निर्माण, प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, आगजनी की स्थिति में सतर्कता तथा भूकंप जैसी आपदाओं के…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जाइका) की कृषि परियोजना की विशेषज्ञ टीम इस सप्ताह मंडी जिले के खेतों में उतरी। टीम ने जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी और खंड परियोजना प्रबंधन इकाई गोहर के अधिकारियों के साथ मिलकर गधिमन-मझोठी तथा सूरथी-थाची उप परियोजनाओं के अंतर्गत गेहूं और मटर की फसलों के प्रदर्शन खेत तैयार किए। विशेषज्ञों ने किसानों के साथ मिलकर बुआई कार्य किया और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। परियोजना का उद्देश्य किसानों…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि सरकार की गुड समेरिटन नीति का मूल उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना तथा आम नागरिकों को निःस्वार्थ भाव से सहायता करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज में मानवता, करूणा और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देती है। उपायुक्त आज यहां जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा लागू गुड समेरिटन नीति के तहत गुड समेरिटन व्यक्ति को कानूनी परेशानियों से पूर्ण सुरक्षा प्रदान की…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल-दो बिलासपुर दिनेश कौंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक रोड़ा अनुभाग क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने बताया कि रोड़ा अनुभाग के अंतर्गत बध्यात, अप्पर खेरियां तथा आसपास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- बड़सर उपमंडल में बिझड़ी-धंगोटा-उखली सड़क की मरम्मत एवं उन्नयन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 2 नवंबर तक बंद किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि बिझड़ी-धंगोटा-उखली सड़क की मरम्मत एवं उन्नयन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 2 नवंबर तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक धंगोटा-झोरघाट-डंगार सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अजय शर्मा की अगुवाई में शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ भेंट की और आपदा राहत कोष के लिए समिति की ओर से 2.51 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, अन्य मनोनीत सदस्यों विजय बन्याल, नीलम ठाकुर, रमेश पराशर, सुनील कुमार, दीप कुमार, केवल शर्मा और अन्य सदस्यों से जिला हमीरपुर में एपीएमसी की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रस्तावित योजनाओं पर व्यापक चर्चा की। अजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा हिमाचल सरकार युवाओं को विदेशों में सुरक्षित रोजगार से जोड़ेगी। ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर रोजगार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, हिमाचल सरकार ने यह सुनिश्चित करने की दिशा में निर्णायक पहल की है कि प्रदेश के युवाओं को विदेशों में सुरक्षित, कानूनी और भरोसेमंद माध्यमों से रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार स्वयं जिम्मेदारी लेकर युवाओं को विदेश भेजने की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाएगी, ताकि किसी को भी ठगी, धोखे या असुरक्षा की स्थिति का सामना…